10 साल बाद शिकंजे में आया करोड़ों की ठगी का आरोपी, श्याम नगर थानाप्रभारी दलबीर सिंह को मिली बड़ी सफलता
जयपुर: श्याम नगर थाना प्रभारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जमीन बेचने के नाम पर 1.60 करोड़ रुपये की ठगी कर पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे शातिर आरोपी रमेश मोरानी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की उम्र करीब 75 वर्ष बताई जा रही है. आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406 और 120 बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के अनुसार, ‘जमीन से जुड़े एक धोखाधड़ी के मामले में टीम गठित कर आरोपी के संभावित छिपने के स्थानों पर बार-बार दबीश दी गयी, आवश्यक साक्ष्य जुटाये गए एवं टेकनोलॉजी का इस्तेमाल … Read more