राजस्थान बजट-2026 : मिशन विकसित राजस्थान @2047

प्रदेश के सभी स्कूलों में बनेंगे टॉयलेट, जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत होगी, जिला अस्पतालों में खुलेंगे नशा मुक्ति केन्द्र, नए सोलर पार्क बनेंगे, जलदाय विभाग में 3000 संविदाकर्मियों की भर्ती होगी, युवा नौकरी लेने वाला नहीं देने वाला बने वित्त मंत्री दीया कुमारी भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश किया. दीया कुमारी ने 2047 तक विकसित राजस्थान का लक्ष्य सामने रखा है. दीया कुमारी ने कहा कि साल 2026-27 में राजस्थानियों की सालाना इनकम 2 लाख के पार हो जाएगी. राजस्थान सरकार नई सड़कों और ब्रिज के लिए 1800 करोड़ रुपए खर्च करेगी. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि अगले साल 15 नए रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज भी … Read more

भांकरोटा गैस टैंकर त्रासदी में कोई दोषी नहीं !, किसी की भी गिरफ्तारी नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण- हनुमान बेनीवाल

सांसद हनुमान बेनीवाल के सवाल पर संसद में पेट्रोलियम राज्यमंत्री ने दिया जवाब, बेनीवाल ने साधा निशाना – इतनी बड़ी त्रासदी को सरकार ने हादसा बताकर इतिश्री की, ये सरकार की नीति और नियत पर बड़ा सवाल नई दिल्ली । राजधानी जयपुर में 20 दिसंबर 2024 को हुए भांकरोटा गैस टैंकर हादसे पर लोकसभा में सरकार ने जवाब दिया है. लोक सभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल इसको लेकर प्रश्न लगाया था. हनुमान बेनीवाल का प्रश्न गुरुवार को लोकसभा में सूचीबद्ध था जिस पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने लिखित जवाब दिया है. हनुमान बेनीवाल ने केन्द्रीय … Read more

पुरुषों के मुकाबले 3 गुना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, तब मिलती है महिलाओं को राजनीति में जगह- मैडम राजे

raje

राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर नारी शक्ति का अनूठा संगम हुआ. विधानसभा के कॉन्सिट्यूशन क्लब में जाट महिला शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जाट महिला शक्ति संगम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की कई महिलाएं शामिल हुई. वसुंधरा राजे ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों से तीन गुना अधिक मेहनत करनी पड़ती है, तब जाकर उन्हें राजनीति में स्थान मिलता है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की कर रही है, इसके बावजूद अभी काफी पीछे हैं. उन्होंने कहा कि आजादी के समय भारत … Read more

गिरफ्तारी से भी भारी पड़ी फरारी, भीख मांगकर खाना खाया लाखों की कार चलाने वाला, चढ़ा पुलिस के हत्थे

full video temp (1200 x 650 px) (5) (1)

जयपुर । लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है इसी की एक नजीर जयपुर में देखने को मिली. जयपुर में 9 जनवरी को शराब के नशे में ऑडी कार से 16 लोगों को रौंदने वाला आरोपी दिनेश रिणवां वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था. लेकिन ये फरारी आरोपी को गिरफ्तारी से भी भारी पड़ी. आरोपी नर्क जैसी जिदंगी जीने को मजबूर हो गया और फिर भी पुलिस की गिरफ्त बच ना सका और आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. दिनेश रिणवां 65 लाख रुपए की ऑडी और 40 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर कार से चलता था. जब आरोपी पुलिस गिरफ्त में आया तो वो घबराया हुआ और बदहवास … Read more

रिश्तों से बढ़कर कुछ नहीं, सपनों और अपनों के बीच संतुलन बनाना बड़ी चुनौती- गौर गोपाल दास

jlf

जयपुर में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) में कई हस्तियां शिरकत कर रही है. जेएलएफ के तीसरे दिन शनिवार को मोटिवेशनल स्पीकर और लेखक गौर गोपाल दास का सेशन हुआ. गौर गोपाल दास ने अपने सेशन में यूथ पर फोकस किया. गौर गोपाल दास ने इस मौके पर कहा कि रिश्तों से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है. पैसा और सक्सेस उसके बाद है. अगर अकेले रह गए तो पैसे और सक्सेस का क्या फायदा. जीवन में कोई तो अपना होना चाहिए. हर इंसान की जिंदगी में कोई ना कोई बोझ से और उसे परेशान करता है. उन्होंने सोशल मीडिया का भी जिक्र किया. गौर गोपाल दास ने कहा कि लोग … Read more

SIR में गड़बड़ी का आरोप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिले कांग्रेस नेता, कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप

full video temp (1200 x 650 px) (7)

जयपुर में कांग्रेस नेताओं ने की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन से की मुलाकात, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा और चीफ व्हिप रफीक खान रहे मौजूद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को SIR प्रक्रिया में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर दर्ज कराई आपत्ति, मतदाता सूची में मनमानी, पक्षपातपूर्व कार्रवाई का जताया विरोध, टीकाराम जूली का दावा- जितने वोट से जीता उतने ही वोट काट दिये, बीजेपी नेताओं कार्यकर्ताओं पर लगाया BLO पर दबाव बनाने का आरोप, कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों के CCTV फुटेज जब्त कर उच्चस्तरीय जांच की रखी मांग

28वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन, पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन

full video temp (1200 x 650 px) (6)

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संसद के ऐतिहासिक संविधान भवन में आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के 28वें संसदीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. 28वें संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में आईपीयू (IPU) की अध्यक्ष, सीपीए (CPA) के चेयरपर्सन, राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारीगण, केन्द्रीय मंत्री और राज्य विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी शामिल हुए. उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी शामिल हुए. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी समेत प्रदेश के सांसदों, विभिन्न राज्यों के विधानसभाध्यक्षों, सांसदों समेत कई वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट की. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र … Read more

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज, उद्घाटन सत्र को सीएम भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित

full video temp (1200 x 650 px) (5)

जयपुर। पिंकसिटी में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का गुरुवार का आगाज हुआ. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया.सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति एवं साहित्य अद्भुत है. यहां वृक्षों, पहाड़ों और नदियों को पूजा जाता है। हमें अपनी इस सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए आगे बढ़ना है ताकि आगामी पीढ़ी इससे प्रेरणा ले और गर्व की अनुभूति करें. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और साहित्य के विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है. उन्होंने सभी से साहित्य को जीवन का हिस्सा बनाने की भी अपील की. सीएम ने कहा कि राजस्थान की धरती सदियों … Read more

जयपुर में आर्मी डे परेड देखने उमड़े डेढ़ लाख लोग, ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों की शहादत को किया सलाम

full video temp (1200 x 650 px) (3)

राजधानी जयपुर में गुरुवार को 78वें सेना दिवस के मौके पर पहली बार सैनिक छावनी से बाहर आर्मी की परेड हुई. जगतपुरा में महल रोड पर आयोजित आर्मी डे परेड देखने लाखों लोग उमड़े. महल रोड, जीवन रेखा हॉस्पिटल चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा तक 3 किलोमीटर एरिया में हुई आर्मी डे. परेड को देखने डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे. आर्मी डे परेड में लोग सड़कों पर ब्रह्मोस मिसाइल और पिनाका लॉन्चर समेत आसमान में अपाचे हेलीकॉप्टर के होश उड़ाने वाले करतब देख रोमांचित हो उठे. बीकानेर के नाल एयरबेस से उड़ान भरकर आए जैगुआर फाइटर जेट्स ने भी आर्मी-डे परेड में फॉर्मेशन दिखाए. इस मौके पर दर्शकों ने … Read more

बुर्का-साड़ी विवाद में घिरे ओवैसी, रामभद्राचार्य ने की ये बड़ी भविष्यवाणी !

aim

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मुस्लिम महिला के प्रधानमंत्री बनने के बयान पर विवाद गहरा गया है. जयपुर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने ओवैसी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि देश में कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी तो वह साड़ी पहनने वाली महिला ही होगी. स्वामी रामभद्राचार्य ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि AIMIM चीफ दिन में सपने देख रहे हैं. अससुद्दीन ओवैसी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति और हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति बनाया इसके बावजूद वो इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि भारत में कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी … Read more