मुनेश गुर्जर ने गुस्से में प्रताप सिंह खाचरियावास को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वायरल वीडियो

munesh gurjar

हैरिटेज नगर निगम में भ्रष्टाचार से जुड़ा प्रकरण, आज एसीबी कोर्ट में पेश हुई निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर, रिश्वत लेकर पट्टे जारी करने से जुड़े मामले में हुई है पेशी, वही इस दौरान निलंबित जयपुर हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर ने पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को लेकर दिया बड़ा बयान, मुनेश गुर्जर न्यायिक हिरासत के दौरान प्रताप सिंह खाचरियावास पर निकाला जोरदार गुस्सा, मुनेश गुर्जर ने कहा- जयपुर की जनता ने प्रताप सिंह खाचरियावास को लोकसभा और विधानसभा में दिया है जवाब, वह भी लोक सेवक है और मैं भी हूं लोक सेवक, आगे भी उन्हें जनता ही देगी जवाब    

जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर तीसरी बार हुई निलंबित, यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने दी मंजूरी

munesh gurjar

राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी बड़ी खबर, जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर तीसरी बार हुई निलंबित, यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने दी फाइल पर मंजूरी, आदेश हुए जारी, इससे पहले दो बार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में भी हुई थी निलंबित, मुनेश गुर्जर जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 43 से कांग्रेस की पार्षद है मुनेश गुर्जर, मुनेश को वार्ड 43 के पार्षद पद से भी किया गया निलंबित,पट्टा देने की एवज में रिश्वत लेने से जुड़ा है पूरा मामला

जयपुर हेरीटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर के पति को एसीबी ने किया गिरफ्तार

munesh gurjar

राजस्थान की सियासत से जुड़ी इस वक्त जयपुर से बड़ी खबर, जयपुर हेरीटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर को एसीबी ने किया गिरफ्तार, एसीबी ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर व 2 दलालों को किया है गिरफ्तार, एसीबी की टीम फिलहाल मुनेश गुर्जर के घर मौजूद, बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी है मुनेश गुर्जर के घर के बाहर है मौजूद, एसीबी की टीम ने मुनेश गुर्जर के मोबाइल किए हैं जब्त, मुनेश गुर्जर के घर पर किसी को भी नहीं दिया जा रहा है प्रवेश