दिल्ली में SC के दुबारा दखल के बाद थमे बुलडोजरों के पंजे, ओवैसी का बीजेपी के साथ आप पर निशाना

'बीजेपी ने गरीबों के खिलाफ छेड़ दिया है युद्ध'

Politalks.News/Jahangirpuri. हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा को लेकर अब बुलडोजर की एंट्री भी हो चुकी है. दिल्ली एमसीडी की तरफ से जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई के बाद राजधानी की सियासत गरमा गई है. हालांकि कुछ देर बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक के आदेश जारी कर दिए लेकिन फिर भी बुलडोजर की कार्रवाई दो घंटे तक बदस्तूर जारी रही. कार्रवाई के जवाब में अधिकारीयों का कहना है कि उन्हें आदेश की कॉपी नहीं मिली थी इसी कारण कार्रवाई की गई. वहीं अब इस मामले को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी के साथ दिल्ली … Read more