उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर, हो न जाए कहीं ‘खेला’!

b. sudarshan reddy vs cp radhakrishnan

जगदीप धनकड़ के इस्तीफे के बाद देश में एक बार फिर उप राष्ट्रपति का चुनाव होने जा रहा है. एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है जबकि विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी उन्हें टक्कर दे रहे हैं. वैसे तो लोकसभा और राज्यसभा में एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है और एक बारगी तो लग रहा है कि राधाकृष्णन को सीधी विजयश्री मिल जाएगी लेकिन संसद के दोनों सदनों में सांसदों की संख्या इतना भी ज्यादा नहीं है कि टक्कर न ​दी जा सके. अगर 15 से 20 वोट भी इधर से उधर होते हैं या इतने वोट एनडीए … Read more

कितना सही है मुख्यमंत्री पर राज्यपाल का मानहानि का मुकदमा, क्या है मामला?

cm mamata banerjee vs governor anand bose

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल सीवी आनंद बोस आमने सामने हो चुके हैं. एक तरफ जहां तृणमूल सरकार के दो विधायकों के राजभवन की जगह विधानसभा में शपथ लेने का समर्थन करते हुए सीएम ममता ने राज्यपाल को घेरा. वहीं राज्यपाल बोस ने ममता बनर्जी पर मानहानि का मामला दर्ज कराया है. यह पहली बार है कि किसी राज्य के राज्यपाल ने किसी मुख्यमंत्री पर मानहानि का केस किया हो. बोस ने ममता सहित कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में केस दर्ज कराया. राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच अंदरखाने चल ही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है. ममता ने एक दिन पहले राजभवन में … Read more

कितना भी हंगामा हो..कितने भी खिल्ली उड़े लेकिन विपक्ष के नेता हैं कि बाज आते ही नहीं!

tmc

देश की लोकसभा हो या राज्यसभा, विपक्ष की स्थिति दोनों सदनों में कमजोर है. ​इस साल हुए 5 राज्यों और बीते साल के अंतिम महीने में हुए दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी सभी दलों को मुंह की खानी पड़ी है. इसके बाद भी विपक्ष के नेता कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ रहे जिससे उनकी ही पार्टी को नीचा देखना पड़े. कितना भी हंगामा हो…कितनी भी खिल्ली उड़े या चाहें जितना अपमान हो, फिर भी विपक्ष के नेता हैं कि अपनी हरकतों से बाज आते ही नहीं हैं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेता भी बार बार ऐसा ही कर रहे हैं जिसके … Read more

मिमिक्री विवाद के बीच वायरल हो रहा पीएम मोदी का वीडियो, बीजेपी चुप

congress on bjp

देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की मिमिक्री को लेकर उठा विवाद अब धीरे धीरे रंग बदलने लगा है. माननीय उप राष्ट्रपति की मिमिक्री करने के आरोपों में घिरे विपक्ष ने अब एक वीडियो के सहारे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर काउंटर अटैक किया है. कांग्रेस नेता जयराम राम ने एक पुराना वीडियो शेयर ​करते हुए दावा किया है कि पीएम मोदी ने भी संसद में पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का मजाक उड़ाया था. यह वीडियो साल 2017 का बताया जा रहा है. आरोप लगा है कि पीएम मोदी ने लोकसभा में हामिद अंसानी की विदाई पर उनका मजाक बनाया था. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए जयराम … Read more