‘नीतीश को बनाया जाए उपराष्ट्रपति’-इस दिग्गज नेता ने की मांग

breaking news

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब नए उपराष्ट्रपति के नाम को लेकर शुरू हुई कवायद, वही इस बीच बिहार से उपराष्ट्रपति पद को लेकर उठी मांग, बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मांग की है कि सीएम नीतीश कुमार को बनाया जाए उपराष्ट्रपति,वही अब बीजेपी विधायक की इस मांग के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ना है तय, ऐसा इसलिए क्योंकि साल के अंत में बिहार के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सीएम नीतीश को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग के निकाले जा रहे हज कई मायने, हालांकि खुद सीएम नीतीश की तरफ से इसको लेकर अब तक कोई बयान नहीं आया सामने

PM मोदी ने जगदीप धनखड़ को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें क्या कहा

jagdeep dhankhar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर दी प्रतिक्रिया, कल देर रात सभी को चौंकाते हुए जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से दिया था इस्तीफा, वही आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर किया उपराष्ट्रपति का इस्तीफा, अब पीएम मोदी ने जगदीप धनखड़ को लेकर दिया बयान, कहा- श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है, मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं यह भी पढ़े: जगदीप धनखड़ की जीवनी | Jagdeep Dhankhar Biography in Hindi