ये क्या हुआ भाजपा नेताओं को, ‘प्रधान’ तो प्रधान, विधायक के बाद अब जिला प्रमुख भी हुए बद्जुबान!

'प्रधान' तो प्रधान, विधायक व प्रमुख भी बद्जुबान!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में भाजपा नेताओं की जुबान जहर उगल रही है. एक के बाद एक विवादित और अमर्यादित बयानों की झड़ी सी लग गई है. भारतीय जनता पार्टी में क्या ‘प्रधान’, क्या विधायक और क्या जिला प्रमुख सभी की जुबानें बेलगाम हो चली हैं. भाजपा नेताओं ने तो जैसे अमर्यादित और विवादित बयान देने का पेटेंट अपने नाम करवा लिया है. इसमें सबसे पहला नाम आता है खुद प्रदेश भाजपा के प्रधान यानी प्रदेशाध्यक्ष और बड़बोले नेता समझे जाने वाले सतीश पूनियां का. इनके अलावा कुछ और नेता भी हैं जिनके बयानों को कांग्रेस हाथों-हाथ मुद्दा बनाती है उनमें नाम आता है गुलाबचंद कटारिया और मदन दिलावर का. आए दिन … Read more

‘कुंवर’ की घर वापसी से BJP को ‘पूरब’ में चमत्कार की आस, जगत बोले- एक व्यक्ति की वजह से छोड़ी थी पार्टी

'कुंवर' की घर वापसी से BJP को 'पूरब' में चमत्कार की आस

Politalks.News/Rajasthan. पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के पुत्र और पहले भी भाजपा से विधायक रहे जगत सिंह की भाजपा में ‘घर वापसी’ हुई है. भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने उनको पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई. जगत सिंह को भरतपुर में जिला प्रमुख का चेहरा बनाए जाने की खबर है. ‘कुंवर’ सिंह भरतपुर से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं. एक जमाने में भरतपुर में ‘कुंवर’ परिवार की तूती बोलती थी. लेकिन एक घोटाले में नाम आने के बाद जगत सिंह के पिता कुंवर नटवर सिंह को कांग्रेस आलाकमान ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था. घर वापसी समाहोर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश … Read more