दौसा में किरोड़ी और पायलट की साख दांव पर, कौन पड़ेगा किस पर भारी?

kirodi lal meena vs sachin pilot in dausa

राजस्थान की सभी सातों सीटों पर उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है. यहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रमुख पार्टियों के सामने जमीन बचाने की जंग है. हालांकि इससे सरकार और विपक्ष दोनों की सेहत पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. फिर भी इसे एक स्वाभिमान की लड़ाई के तौर पर लिया जा रहा है. इन सीटों में से एक दौसा सीट है जहां चुनाव भले ही कोई ओर लड़ रहा हो, लेकिन साख दिग्गजों की दांव पर है. दौसा विधानसभा सीट पर किरोड़ी लाल मीणा और सचिन पायलट की साख दांव पर है. बीते विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के मुरारी मीणा चुनाव जीते थे. फिलहाल मीणा लोकसभा सांसद … Read more