आखिरी बार राहुल को मनाने का करूंगा प्रयास, फिर भरूंगा नामांकन, लेकिन नहीं छोडूंगा राजस्थान- गहलोत

img 20220921 075001

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन भरने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर अब पूर्ण विराम लग गया है. देर रात सीएम आवास पर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सीएम गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने के संकेत देते हुए कहा कि मैं आखिरी बार राहुल गांधी से मिलकर उन्हें मनाने का प्रयास करूंगा, अगर राहुल नहीं माने तो फिर हाईकमान का जो आदेश होगा वो मुझे मंजूर होगा, उसके लिए आपको तकलीफ दूंगा, यानी कि अगर मैं नामांकन भरता हूं तो सभी विधायकों को दिल्ली आना है ताकि राजस्थान के विधायकों की एकजुटता का संदेश जाए. … Read more

गहलोत ने धनखड़ से पूछा जादूगरी का राज, उपराष्ट्रपति ने गुरु को किया नमन, दिए मजेदार जवाब

'बाबोसा' को याद कर भावुक हुए धनखड़

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की राजनीति से निकलकर लोकतंत्र के संवैधानिक शिखर पर पहुंचे माटी के लाल जगदीप धनखड़ आज राजधानी जयपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र एवं कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने जगदीप धनखड़ का स्वागत किया. इसके बाद विधानसभा में उपराष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सहित दिग्गजों ने स्वागत किया. अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा कि, ‘उपराष्ट्रपति बनने के बाद मैं दूसरी बार राजस्थान आया हूं और आज में इस विधानसभा में खड़ा हूं जो कि मेरे लिए एक भावुक पल है.’ … Read more

डोटासरा के तंज पर किरोड़ी का कटाक्ष- जादूगर आपको नकारा कहेंगे या निकम्मा, आप इस पर रखिए नजर

डोटासरा के बयान पर बाबा का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. राष्ट्रपति चुनाव के चलते जहां दो दिन पहले विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने जयपुर पहुंच कांग्रेस एवं समर्थित विधायकों से अपने लिए वोट मांगा तो वहीं NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) बुधवार को जयपुर पहुंची. हालांकि द्रौपदी मुर्मू के जयपुर पहुंचने के साथ ही बीजेपी में जारी आंतरिक खींचतान खुलकर सामने आ गई. मुर्मू के समर्थन में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) के बीच आदिवासी कार्यकर्ताओं को एंट्री ना मिलने को लेकर जमकर बहस हो गई. हालांकि कुछ समय बाद दोनों ही नेताओं ने इसे दो भाइयों की लड़ाई … Read more

गज्जू बना बोले- CM गहलोत को खूब आती है जादूगरी, इसीलिए कहलाते हैं जादूगर, जानें क्या है माजरा

गजेंद्र के निशाने पर प्रदेश सरकार

Politalks.News/Rajasthan/GajendraSinghShekhawat. राजस्थान की गहलोत सरकार अपनी विफलताओं को छुपाती है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसमें माहिर हैं, मुख्यमंत्री को जादूगरी खूब आती है इसीलिए वह जादूगर कहलाते हैं, ये बयान है केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का. गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज इशारों इशारों में ही सही अशोक गहलोत को जादूगर कहते हुए तंज कसा. दरअसल भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए बारां पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा. तो वहीं ACB द्वारा में एक के बाद एक राजस्थान के प्रशाशनिक अधिकारीयों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही और आरएएस अधिकारियों द्वारा एसीबी को टूल बनाए जाने के आरोप … Read more