‘नीतीश को भारत रत्न’ की मांग पड़ी भारी, जदयू ने केसी त्यागी को दिखाया बाहर का रास्ता

kc

जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को पार्टी प्रमुख के लिए एक विशेष मांग करना उस वक्त भारी पड़ गया, जब पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. केसी त्यागी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की थी. इसके लिए केसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था. हालांकि माना जा रहा है कि केसी की छुट्टी की असल वजह उनकी पार्टी लाइन से हटके बयानबाजी है. केसी ने हाल में बांग्लादेशी क्रिकेटर को आईपीएल से हटाने के फैसले का विरोध किया था. उनका ‘खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए’ बयान अब उन पर भारी पड़ रहा है. सियासी हलकों में खबर … Read more

‘ये सनातनियों की जीत..’ बांग्लादेशी विवाद पर आए रिएक्शन से खुश हुए संगीत सोम

sangeet som bjp

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को गद्दार बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम ने इंडियन प्रीमियर लींग की चैंपियन रह चुकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के हालिया फैसले पर खुशी जताई है. केकेआर ने बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है. बीसीसीआई के इस फैसले का बीजेपी नेता संगीत सोम ने स्वागत किया और इसे सनातनियों की जीत बताया. बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी नेता संगीत सोम ने ही सबसे पहले केकेआर द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने पर आपत्ति उठाई थी. इसके बाद शाहरुख खान भी कई धर्मावलंबियों के निशाने … Read more

बीजेपी नेता ने शाहरूख खान को बताया गद्दार, बोले – इन जैसों की देश में कोई जगह नहीं..

sangeet som bjp vs shahukh khan

मेरठ के सरधना से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान की तुलना देश के गद्दार से की है. बीजेपी नेता ने कहा कि देश में गद्दारों की कोई कमी नहीं है. अलग-अलग तरीकों से देश में गद्दार काम कर रहे हैं और उन पर भी नजर रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान जैसे गद्दारों को यह समझना चाहिए कि वे देश के साथ किस तरह की गद्दारी कर रहे हैं. ऐसे गद्दारों की अब देश में कोई जगह नहीं बचेगी. सोम मेरठ के दौराला में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला में पहुंचे थे. पूर्व​ विधायक … Read more

कर्नाटक जीत के बाद सभी को भाया राहुल गांधी का ‘विराट कोहली लुक’, पूर्व कप्तान ने भी दी बधाई

rahul gandhi and virat kohli

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का जश्न अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. दक्षिण भारत का एकमात्र राज्य, जो बीजेपी की हाथों से ऐसा फिसला कि भाजपा को भी विश्वास नहीं हो पा रहा है. कांग्रेस की इस जीत के बाद पार्टी और पार्टी के प्रमुख नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को देशभर से बधाईयां मिल रही हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी को भारतीय क्रिकेट टीम और कर्नाटक की IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बधाई दी है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. साथ ही साथ राहुल गांधी का विराट कोहली स्टाइल में जश्न-ए-लुक … Read more