कभी 5 लाख की इनामी रही इन्द्रा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, बड़ा सवाल क्या भंवरी केस हो गया खत्म!
Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी हत्याकांड की मास्टरमाइंड इंद्रा विश्नोई की बुधवार को हाईकोर्ट में जमानत मिल गई है. भंवरी केस में इंद्रा को सबसे आखिर में जमानत मिली है. अब इस केस से जुड़े सभी 17 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है. राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार को इंद्रा की जमानत याचिका तकनीकी कारणों से उलझ गई थी. फिर वापस नई याचिका लगाई गई थी. इस याचिका पर आज बुधवार को सुनवाई हुई और उनकी जमानत मंजूरी हो गई. इससे पहले पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और पूर्व विधायक मलखान विश्नोई और भंवरी के पति अमरचंद को भी हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी. सियासी गलियारों में अब इस केस को … Read more