Year Ender 2024: आम चुनावों की सरगर्मी में निकला अप्रैल महीना

politics

साल 2024 के सियासी कैलेंडर के चौथे पार्ट में हम लेकर आए हैं अप्रैल माह का राजनीतिक हिसाब-किताब, जिसमें उन सभी बड़े सियासी घटनाक्रमों को शामिल किया है, जिन्होंने देश की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाला है. अप्रैल माह चुनावी सरगर्मियां लेकर आया. कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी सहित सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे पर जमकर जुबानी तीखे तीर चलाए, जो देश के सबसे बड़े राजनीतिक मुद्दे बने. आइए जानते हैं.. अप्रैल महीने की शुरुआत में भी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी रही. मौसम में आई हल्की तपिश को आम चुनावों की सरगर्मी ने कई गुना तक तपा दिया. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर नरेंद्र मोदी … Read more

‘इंडिया’ गठबंधन का जिंदा रखना है तो ममता या कोई अन्य करें लीड!

india alliance

इसी साल हुए आम चुनाव और बीते कुछ महीनों में हुए हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे बड़े प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनावों में विपक्ष का इंडिया गठबंधन पूरी तरह तहस नहस होते हुए नजर आया. पश्चिम बंगाल में भी गठबंधन में होने के बावजूद ममता की तृणमूल और कांग्रेस दोनों ने अलग अलग चुनाव लड़ा. हालांकि यहां ममता ने बढ़त जरूर बनाई लेकिन कुछ सीटों का नुकसान जरूर उठाना पड़ा. यहां तक कि कांग्रेस के कई दशकों से चुनाव जीत रहे अधीर रंजन चौधरी तक चुनाव हार गए. पिछली लोकसभा में चौधरी नेता प्रतिपक्ष रहे थे. अब अगर मोदी सरकार या भारतीय जनता पार्टी से एक होकर मुकाबला करना … Read more

पूरी तरह से छिन्न फिन्न हो चुका है ‘इंडिया’ गठबंधन, अपनों ने भी छोड़ दिया साथ!

INDIA alliance

ऐसा लग रहा है पीएम मोदी की सत्ता को पलटने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में देशभर के स्थानीय पार्टियों को लेकर खड़ा किया ‘इंडिया’ गठबंधन पूरी तरह से खत्म हो चुका है. आम चुनाव से पहले अस्तित्व में आया यह संगठन अब अपनी अंतिम सांसें ले रहा है. इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है – गठबंधन में शामिल सहयोगी पार्टियों द्वारा कांग्रेस पर उठाए गए सवाल. पहले जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सरकार में सहयोगी कांग्रेस पर तंज कसते हुए ईवीएम पर रोना न रोने की बात कही. अब तृणमूल कांग्रेस में नंबर दो अभिषेक बनर्जी ने भी कांग्रेस को ईवीएम के मुद्दे पर आईना दिखाया है. पश्चिम बंगाल … Read more

‘मोदी सरकार में पिछले 10 सालों में जो नहीं हुआ, वो अब क्या होगा’ शरद पवार ने क्यों कहा ऐसा?

sharad pawar comment on pm modi

देश की सियासत में इस वक्त महाराष्ट्र की राजनीति में काफी उबाल चल रहा है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीते साढ़े चार सालों में यहां कई बार हलचल हुई है. आम चुनावों में महाविकास अघाड़ी (MVA) ने पार्टी टूटने के बाद भी जो धूल चटाई है, उससे देश की राजनीति में महाराष्ट्र एक बार फिर सियासी नक्शे पर सबसे ऊपर आ गया है. फिलहाल लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष/डिप्टी स्पीकर पर राजनीति गर्मायी हुई है और पक्ष एवं विपक्ष के बीच गहमा-गहमी चल रही है. इसे लेकर एनसीपी-एससीपी सुप्रीमो शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है. शरद पवार ने मोदी 3.0 सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि … Read more

लोकसभा में स्पीकर नहीं, बल्कि इस बात के लिए ऐलान-ए-जंग, हंगामे की तैयारी में विपक्षी खेमा

18th loksabha

18वीं लोकसभा में नई सरकार का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है जो 3 जुलाई तक चलेगा. 9 दिवसीय सत्र में 26 जून से लोकसभा स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. फिलहाला स्पीकर पद का निर्धारण अभी तक नहीं हुआ है लेकिन इस वक्त शोरगुल स्पीकर पद को लेकर नहीं बल्कि किसी दूसरी बात को लेकर हो रहा है. इसके लिए विपक्षी खेमा हंगामा करने की तैयारी में है. विपक्ष ने ये भी कहा है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गयी तो गठबंधन की ओर से स्पीकर के लिए भी उम्मीदवारी जताई जाएगी. हालांकि एनडीए बहुमत में है लेकिन इस समय क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं … Read more

नागौर लोकसभा: चेहरे पुराने लेकिन पहचान नयी, क्या गढ़ भेद पाने में सफल होगी ज्योति मिर्धा?

nagaur loksabha

नागौर लोकसभा सीट एक बार फिर से काफी हॉट बनी हुई है. वजह – दो दिग्गज जाट परिवारों का फिर से द्वंद्व. इस चुनावी जंग में आमने सामने होने वाले चेहरे पुराने हैं लेकिन पहचान नयी है. यही इस बार की चुनावी जंग में नया है और रोचक भी. फर्क सिर्फ इतना है कि पिछली बार तक कांग्रेस से चुनाव लड़ती आई ज्योति मिर्धा इस बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में है. वहीं पिछले चुनाव में एनडीए गठबंधन में शामिल हनुमान बेनीवाल ने इस मर्तबा इंडिया गठबंधन से ताल ठोक रखी है. यही वजह है कि दोनों के सुर भी बदले-बदले हैं. चार महीने पहले जो एक-दूसरे … Read more

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चला ‘ब्रह्मस्त्र’, देशभर में CAA लागू

caa

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से ठीक पहले केंद्र सरकार ने CAA को लेकर अधिसूचना की जारी, तीन देशों के अल्पसंख्यकों को मिलेगी नागरिकता, अफ़ग़ानिस्तान शरणार्थियों को मिलेगा इसका लाभ, सीएए के लागू होने से भारत के पड़ोसी देश से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता मिलने का रास्ता हो जाएगा साफ

लंगड़ी सरकार चलाने वाले बताएंगे कि देश का प्रधानमंत्री कौन होगा…!

bihar politics

Bihar Politics: इस समय बिहार हो या देश की राजनीति, राजद प्रमुख बने नीतीश कुमार ही छाए हुए हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का सपना आंखों में सजोए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे विपक्ष को एक जाजम पर लाने की जी जान कोशिश कर रहे हैं. इस बीच, रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को अपने मुंह मियां मिट्ठू कहा है. पीके ने तो यहां तक कह दिया कि जदयू का राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में कोई महत्व नहीं है. जदयू को कौन पूछ रहा है. दरभंगा में एक जन संवाद के दौरान जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने … Read more

गठबंधन में सुलह के आसार: राहुल गांधी से बातचीत के बाद बदले नीतीश कुमार के सुर!

I.N.D.I.A alliance

I.N.D.I.A alliance: जब से बीजेपी को टक्कर देने के लिए विपक्षी एकता गठबंधन बना है, तभी से किसी न किसी बात पर मन मुटाव की खबरें आती रहती है. पहले सीट बंटवारा और बाद में पीएम फेस को लेकर अंदरूनी टकराव यदा कदा सामने आता ही रहता है. गठबंधन की चौथी बैठक के बाद एक बार ​फिर से टकराव नजर आने लगा था लेकिन अब एक सुखद खबर आ रही है. गठबंधन I.N.D.I.A में अब सुलह होने की फिर से संभावना नजर आने लगी है. राहुल गांधी से बातचीत के बाद नीतीश कुमार ने गठबंधन से किसी तरह नाराजगी की खबरों को खारिज किया है. बिहार सीएम ने कहा कि … Read more

कितना भी हंगामा हो..कितने भी खिल्ली उड़े लेकिन विपक्ष के नेता हैं कि बाज आते ही नहीं!

tmc

देश की लोकसभा हो या राज्यसभा, विपक्ष की स्थिति दोनों सदनों में कमजोर है. ​इस साल हुए 5 राज्यों और बीते साल के अंतिम महीने में हुए दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी सभी दलों को मुंह की खानी पड़ी है. इसके बाद भी विपक्ष के नेता कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ रहे जिससे उनकी ही पार्टी को नीचा देखना पड़े. कितना भी हंगामा हो…कितनी भी खिल्ली उड़े या चाहें जितना अपमान हो, फिर भी विपक्ष के नेता हैं कि अपनी हरकतों से बाज आते ही नहीं हैं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेता भी बार बार ऐसा ही कर रहे हैं जिसके … Read more