बिहार विस चुनाव में लालू यादव की एंट्री का कितना होगा असर?

lalu yadav entry in bihar assembly elections 2025

साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पूरी तरह से गायब रहे. न सियासी मैदान में और न ही पोस्टर में. नतीजा – हवा होने के बावजूद महागठबंधन को मुंह की खानी पड़ी. शायद यही सोचकर राजद ने इस गलती को फिर नहीं दोहराया और वर्तमान बिहार विधानसभा चुनाव में लालू की एंट्री आखिरकार हो ही गयी. बिहार के सियासी घमासान के बीच राजद सुप्रीमो दानापुर सीट से पार्टी प्रत्याशी रीतालाल यादव के लिए चुनावी मैदान में उतरे. इस दौरान लालू ने 15 किमी. का रोड शो किया. हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते वाहन से नहीं उतरे लेकिन हाथ हिलाकर सभी का अभिभावक किया और … Read more

दिल्ली में पक रही बिहार की सियासी खिचड़ी, सीएम फेस के फेर में कांग्रेस ने राजद को फंसाया

bihar politics

बिहार विधानसभा चुनाव में से पहले विपक्षी महागठबंधन में हलचल नजर आ रही है. यह हलचल सीएम फेस को लेकर है, जिसके लेकर बिहार की​ सियासी खिचड़ी दिल्ली में पक रही है. एक तरफ बिहार चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है. वहीं पार्टी ने राजद की ओर से सुझाए गए सीएम चेहरे पर भी खुली सहमति न देकर अपने पत्ते छिपा रखे हैं. वहीं राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद कांग्रेस की ओर से 76 सीटों पर दावा ठोकर राजद और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चिंता में डाल दिया है. यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने वोटर … Read more

उपराष्ट्रपति के चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने खोली ​कांग्रेस और विपक्ष की पोल!

vice president election

उपराष्ट्रपति के लिए हुए चुनावों में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की. मंगलवार को हुए मतदान में 788 में से 767 (98.2%) सांसदों ने वोट डाला. राधाकृष्णन को 452 वोट और सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले. 15 वोट अमान्य करार दिए गए. राधाकृष्णन ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया. रेड्डी की हार करीब करीब तय थी लेकिन चुनाव में कम से कम 14-15 विपक्षी सांसदों के NDA के पक्ष में क्रॉस वोटिंग ने पूरे विपक्ष की एकजुटता की पोल खोलकर रख दी है. दरअसल, एनडीए के पास के पास 427 सांसद हैं. वाईएसआर कांग्रेस के 11 सांसदों ने … Read more

बिहार की राजनीति में रंग भर रहे तेजस्वी यादव बन रहे सियासत की धूरी

tejashwi yadav in bihar politics

बिहार की राजनीति अब जोर शोर पकड़ती जा रही है. वजह है – बिहार विधानसभा चुनाव 2025. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद महागठबंधन के साथ चुनावी कश्ती पर सवार है. महागठबंधन का नेतृत्व खुद राहुल गांधी कर रहे हैं जो वोटर अधिकार यात्रा के जरिए पूरे बिहार में एकता और मतदाता जागरूकता का संदेश दे रहे हैं. कांग्रेस फिलहाल ​महागठबंधन के सीएम फेस के सवाल को टाल रही है लेकिन तेजस्वी यादव ने बातों ही बातों में राहुल गांधी के सामने स्वयं को महागठबंधन का चेहरा बताते हुए बिहार की राजनीति में न केवल नया रंग भर दिया, बल्कि प्रदेश की सियासत की धूरी बनने का काम भी बखूबी … Read more

अरविंद केजरीवाल ने खोली महागठबंधन की पोल पट्टी, कुनमुना उठा कांग्रेस कुनबा

arvind kerjiwal vs rahul gandhi

राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के नेतृत्व में कांग्रेस सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय और राज्यीय लेवल पर टक्कर देने के लिए प्रयासरत है. राहुल गांधी भी इंडिया गठबंधन को मजबूती देने और बीजेपी की चहूं ओर से घेराबंदी करने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों से गठजोड़ करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं. लेकिन महागठबंधन से अलग हो चुकी एक ऐसी पार्टी भी है जो कांग्रेस के स्वर्णीम स्वपन को तोड़ने की कोशिश कर रही है.  गुजरात से लेकर हरियाणा और राजस्थान से लेकर राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में हुए विधानसभा चुनावों में ऐसा देखने को मिल चुका है. यह पार्टी है आम आदमी पार्टी, जो … Read more

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर, हो न जाए कहीं ‘खेला’!

b. sudarshan reddy vs cp radhakrishnan

जगदीप धनकड़ के इस्तीफे के बाद देश में एक बार फिर उप राष्ट्रपति का चुनाव होने जा रहा है. एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है जबकि विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी उन्हें टक्कर दे रहे हैं. वैसे तो लोकसभा और राज्यसभा में एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है और एक बारगी तो लग रहा है कि राधाकृष्णन को सीधी विजयश्री मिल जाएगी लेकिन संसद के दोनों सदनों में सांसदों की संख्या इतना भी ज्यादा नहीं है कि टक्कर न ​दी जा सके. अगर 15 से 20 वोट भी इधर से उधर होते हैं या इतने वोट एनडीए … Read more

एमके स्टालिन पर पड़ेगी भारी, बीजेपी की ‘मिशन 2026’ की तैयारी

bjp

तमिलनाडू में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. अभी सालभर का समय है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अभी एक अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी ने तमिलनाडू के ‘मिशन 2026’ के तहत स्थानीय पार्टी अन्नाद्रमुक (AIADMK) से गठबंधन का ऐलान किया है. अब राज्य में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव एनडीए के झंडे के नीचे AIADMK प्रमुख ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. गृहमंत्री अमित शाह ने इस बार का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा बाद में चर्चा के बाद तय किया जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि दोनों पार्टियों की कोई डिमांड नहीं है और न ही एक दूसरे के अंदरूनी … Read more

जब भी नीतीश कुमार ने चुप्पी साधी, बिहार की सियासत में हुआ खेल! क्या फिर होने वाला है खेला?

nitish kumar

नीतीश कुमार, बिहार की राजनीति में एक बड़ा नाम, उन्हें पता है कि सियासत के बादल किस ओर बरसने वाले हैं. नीतीश राजनीति के वो धुरंधर हैं​ जिन्होंने 2005 में जब बिहार की कमान संभाली, उसके बाद सरकार बदली लेकिन मुख्यमंत्री की कमान नीतीश के हाथों में ही रही. मौजूदा सत्र में तो नीतीश ने सरकार बनाई बीजेपी के साथ, बाद में राजद के साथ चले गए और फिर से बीजेपी से हाथ मिला लिया और लगातार 9वीं बार सीएम पद की कुर्सी संभाली. अब एक बार फिर से नीतीश ने पासा पलटने के संकेत दिए हैं. सियासी गलियारों में अफवाहों का दौर है कि नीतीश एक बार फिर से … Read more