‘मोदी पीएम बने तो मुंडवा लूंगा सिर’ एग्जिट पोल के नतीजों के बाद आप नेता का ऐलान

Somnath Bharti - Aam Aadmi Party

लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है. हालांकि विपक्षी गठबंधन परिणाम अलग आने का दावा कर रहा है. वहीं आम आदमी पार्टी के एक नेता ने नरेंद्र मोदी के फिर से पीएम बनने पर सिर मुंडवा लेने का ऐलान किया है. नई दिल्ली संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने ऐलान किया है कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें तो वे अपना सिर मुंडवा लेंगे. सोशल मीडिया पर एक पेास्ट में भारती ने दावा किया है कि 4 जून को नतीजे आने … Read more

एग्जिट पोल: फिर सत्ता में आ रहे मोदी, दूर-दूर तक टक्कर में नहीं विरोधी

exit poll 2024 loksabha election

लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल नतीजे आने शुरू हो गए हैं. सभी एग्जिट पोल नतीजों में भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक लगाते हुए नजर आ रही है. इंडिया न्यूज-डी-डायनेमिक, जन की बात, न्यूज नेशनल, न्यूज चाणक्य, न्यूज-24 टुडेज, एक्सिस माई इंडिया, पोल स्ट्रेट, मैट्रिज एक्जिट पोल और आज तक समेत सभी एक्जिट पोल के नतीजों में मोदी फिर से सत्ता में आ रहे हैं. यहां बीजेपी की लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनना तय है. वहीं 295 लोकसभा सीटों का दावा कर रहा ‘इंडिया गठबंधन’ दूर दूर तक कहीं भी टक्कर में नहीं दिख रहा है. एनडीए हालांकि 400 के दावे से दूर रह गया है लेकिन बहुमत पार … Read more

‘इंडिया गठबंधन जीतेगा 295 लोकसभा सीट’ कहां तक सच है यह दावा?

india alliance meeting in delhi

लोकसभा चुनाव के करीब एक घंटे पहले सियासी बाजार में खबर आ रही है कि विपक्ष का ‘इंडिया गठबंधन’ 2024 के आम चुनाव में 295 सीटें जीत रहा है. खबर ये भी आ रही है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी 195 पर ढेर हो रही है. इन खबरों के बाद से विपक्षी गठबंधन काफी खुश है. हालांकि ये महज एक दावा है जो विपक्ष के ही कई नेताओं एवं समर्थकों द्वारा दिया जा रहा है. वहीं बीजेपी 400 प्लस का दावा ठोक रही है. यह दावा भी महज एक दावा ही प्रतीत हो रहा है. खुद अमित शाह भी ये मान चुके हैं कि पिछली बार के मुकाबले इस बार … Read more

इंडिया गठबंधन को अपने वोट बैंक की गुलामी करनी है तो करें, उनको मुजरा करना है तो भी करें- नरेंद्र मोदी

whatsapp image 2024 05 25 at 14.53.34

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रहे बिहार के चुनावी दौरे पर, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पाटलिपुत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर साधा जोरदार निशाना, कहा- मैं बिहार को देता हूं गारंटी, एसटी, एससी और ओबीसी के परिवारों को देता हूं, अतिपिछड़े परिवारों को देता हूं गारंटी, जब तक मोदी जिंदा है मैं एससी, एसटी, ओबीसी और अतिपिछड़ों के हकों को नहीं दूंगा छीनने, यह मोदी की गारंटी है, मोदी के लिए संविधान है सर्वोपरि, मोदी के लिए बाबा साहब अंबेडकर की भावना है सर्वोपरि, इंडिया गठबंधन को अपने वोट बैंक की गुलामी करनी है तो करें, उनको वहां जाकर मुजरा करना है तो भी करें, … Read more

कन्हैया कुमार की जीत को लेकर सचिन पायलट आश्वस्त, कहा- भारी बहुमत से जीतकर जाएंगे संसद में

sachin pilot

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट दिल्ली नॉर्थ ईस्ट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार की जीत को लेकर आश्वस्त, दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा- इस सीट से कन्हैया कुमार भारी बहुमत से जीतेंगे चुनाव, हर वर्ग और मजहब के लोग देख रहे हैं कांग्रेस की ओर, कांग्रेस ने सोच समझकर इन्हें बनाया है उम्मीदवार, इसका लाभ मिलेगा कांग्रेस और गठबंधन को, परिवर्तन की आवाज पकड़ती जा रही है गति, चार चरणों के मतदान में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोग बना रहे हैं बढ़त, भाजपा पिछड़ा रही है इसलिए उनके वक्तव्य आ रहे हैं अलग-अलग तरह के, पहले वह कर रहे थे 400 … Read more

‘…तो आप उन्हें पहले करते गिरफ्तार, या..’ गहलोत ने केजरीवाल को लेकर कही बड़ी बात

ashok gehlot on kejriwal

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर दिया बड़ा बयान, मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा- अरविंद केजरीवाल एक राजनीतिक दल के हैं प्रमुख, यहां तक ​​कि उनके खिलाफ आरोप भी तय नहीं किए गए, उनके खिलाफ नहीं है कोई सबूत, या तो आप उन्हें पहले गिरफ्तार करते, या चुनाव के बाद, गहलोत ने आगे कहा- विपक्ष के खिलाफ एक के बाद एक की गई इस तरह की कार्रवाइयों की वजह से आज बीजेपी की स्थिति हो गई है खराब, वही इसके साथ ही गहलोत ने इंडिया गठबंधन की जीत का भी जताया भरोसा

अमित शाह को PM बनाने के लिए मोदी मांग रहे है वोट- अरविंद केजरीवाल

kejriwal big statement

Arvind Kejriwal Big Statement: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते दिन जेल से जमानत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे आज उन्हें अपनी पार्टी में ले रहे हैं. भाजपा में शामिल होते ही सारे केस हटा दिए जाते हैं. केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए जेल भेजने का षड्यंत्र रचते है और मोदी कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष मैं कर रहा हूं. मैने अपने पार्टी के नेताओं को भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजा है. इसके … Read more

अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत, 2 जून को सरेंडर करना होगा

Arvind Kejriwal

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को एक जून तक दी अंतरिम जमानत, उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है, आज शाम तक वे जेल से बाहर आ सकते हैं, अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार होने के बाद से ही ईडी की न्यायिक हिरासत में हैं, वह फिलहाल बंद हैं तिहाड़ जेल में, दिल्ली सीएम ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने को लेकर अदालत में दायर की थी याचिका

हनुमान बेनीवाल की जनसभा को संबोधित करने गहलोत पहुंचे नागौर, लेकिन खुद बेनीवाल रहे गैर मौजूद

nagaur

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश में पहले चरण की 12 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन आज, ऐसे में खुद प्रत्याशी और स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज गठबंधन के आरएलपी से प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल का प्रचार करने पहुँचे नागौर, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने बेनीवाल के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित, लेकिन खुद हनुमान बेनीवाल पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की सभा में रहे गैर मौजूद, दरअसल हनुमान बेनीवाल नागौर लोकसभा क्षेत्र के परबतसर में कर रहे अपना चुनाव प्रचार

समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और लिस्ट, इन सीटों पर उतारे कैंडिडेट, देखें सूची

akhilesh yadav

लोकसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, समाजवादी पार्टी ने जारी उम्मीदवारों की एक और सूची, सपा ने कौशांबी और कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में उतारे उम्मीदवार, कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ़ पिंटू सैंथवार को बनाया प्रत्याशी, पुष्पेंद्र सरोज बसपा के कद्दावर नेता रहे हैं और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के हैं बेटे, समाजवादी पार्टी यूपी में अभी तक उतार चुकी है 50 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार, वहीं 8 सीटों पर भी बदले है प्रत्याशी