रुझानों में महाराष्ट्र में BJP गठबंधन को बहुमत, झारखंड में JMM का जलवा, दखें पूरी खबर

breaking news

महाराष्ट्र और झारखडं की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर और झारखडं की 81 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना है जारी, ढाई घंटे की काउंटिंग के बाद महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर, खबर लिखे जाने तक महायुति (NDA) को मिली है 218 सीटें, MVA को मिली है 58 सीटें, अन्य को 12 सीटें, वही झारखंड में रुझानों में तस्वीर बदल गई, जेएमएम गठबंधन एक बार फिर पहुंच गया बहुमत के पार, बीजेपी गठबंधन यहां 30 सीटों पर है आगे, जबकि जेएमएम गठबंधन 48 सीटों पर है आगे

वोटो की गिनती शुरू, महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन चल रही है आगे

breaking news

महाराष्ट्र-झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद आज है नतीजों का दिन, सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती, महाराष्ट्र में शुरूआती रुझानों में महाविकास अघाड़ी चल रही है आगे, वही झारखंड में भी JMM के नेतृत्व वाला INDIA गठबंधन चल रहा है आगे, भाजपा भी दे रही है कड़ी टक्कर, महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए हो रही है वोटों की गिनती, वही झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए हो रही है वोटों की गिनती

जंग का अखाड़ा बनी जम्मू-कश्मीर विधानसभा? विधायक के बीच जमकर चले लात-घूंसे

jammu kashmir vidhansabha

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 वापसी के प्रस्ताव पर चौथे दिन भी हुआ जोरदार हंगामा, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इंजीनियर रशीद के भाई और विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने अनुच्छेद 370 पर दिखाए बैनर, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर जताई आपत्ति, जिसके बाद शुरू हुआ हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्षी भाजपा के विधायकों ने एक-दूसरे का पकड़ा कॉलर और धक्कामुक्की की, सदन में हंगामे के बाद स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही 20 मिनट के लिए कर दी स्थगित, इतना ही नहीं विधानसभा में हालात ऐसे हो गए कि मार्शल को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा, विधानसभा में हंगामा कर रहे विपक्ष के कुछ विधायकों को मार्शलों ने दिखाया … Read more

झारखंड चुनाव के लिए ‘INDIA’ का घोषणा पत्र जारी, 10 लाख युवक-युवतियों को नौकरी का वादा, देखें घोषणा पत्र

INDIA alliance

झारखंड की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने अपनी 7 गारंटियों का किया ऐलान, गठबंधन की ओर से वादा किया गया है कि अगर राज्य में उनकी वापसी होती है तो झारखंड के 10 लाख युवक-युवतियों को नौकरी और रोजगार कराया जाएगा उपलब्ध, इंडिया गठंबधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े, झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ इंडिया ब्लॉक में शामिल अन्य दल के नेता भी रहे मौजूद, इन सभी नेताओं ने इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र किया जारी, इस घोषणा पत्र में दी गयी सात गारंटी, जिसमें 1932 आधारित खतियान, मंइंयां सम्मान, सामाजिक न्याय, खाद्य सुरक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य … Read more

‘…तो मैं करूंगा दिल्ली में मोदी जी का प्रचार’ केजरीवाल ने PM मोदी को दिया चैलेंज, देखें पूरी खबर

kejriwal on modi

दिल्ली की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में जनता की अदालत में पीएम मोदी पर साधा जोरदार निशाना, इस दौरान केजरीवाल ने PM मोदी को बड़ा चैलेंज देते हुए कहा- अगर वो फरवरी से पहले किसी बीजेपी शासित 22 राज्यों में फ्री बिजली देंगे तो मैं दिल्ली में पीएम मोदी के लिए करुंगा प्रचार, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा- मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप इन एक साल में 22 राज्यों में कोई ऐसा काम करके दिखा दीजिए जो दिल्ली में हुए हैं,10 साल में इन्होंने नहीं करा कुछ, जब आप रिटायर होंगे तो सब ये तो सोचेंगे … Read more

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: कांग्रेस छोड़ अपनी पार्टी बनाने वाले गुलाम नबी आजाद को बड़ा झटका

jammu kashmir news

जम्मू कश्मीर की राजनीति से जुड़ी बड़ी और अहम खबर, पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी को लगा बड़ा झटका, पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकरण नामांकन भरने वाले पार्टी के 10 प्रत्याशियों में से चार ने नाम लिया वापस, गुलाम नबी आजाद का गढ़ कहे जाने वाले डोडा, रामबन, किश्तवाड़ क्षेत्र के उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस, इससे पहले गुलाम नबी आजाद ने खराब सेहत का हवाला देते हुए विधानसभा चुनाव में प्रचार से दूर रहने का किया था ऐलान, इसके साथ ही चुनाव लड़ने का फैसला छोड़ दिया था उम्मीदवारों पर

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस को लगा बड़ा झटका

ntnh

जम्मू-कश्मीर की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से खफा हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के दो नेता, पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए दोनों नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया फैसला, शबीर अहमद कुल्ले ने शोपियां से तो डॉ. गुलाम नबी बट ने त्राल सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन दाखिल

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जारी की 18 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

img 6157

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जारी की 18 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, वही आपको बता दें कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के बीच लंबी बातचीत के बाद सीटों के बंटवारे को लेकर बन गई है सहमति, सीट-बंटवारे के फॉर्मूले के अनुसार नेशनल कांफ्रेंस 51 वही कांग्रेस 32 सीट पर लड़ेगी चुनाव, देखें नेशनल कॉन्फ्रेंस के 18 उम्मीदवारों की सूची…

जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए बीजेपी ने 15 उम्मीदवारों की संशोधित लिस्ट की जारी, देखें किसे मिला टिकट

new

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, सुबह जारी की गई प्रत्याशियों की सूची वापस लेने के बाद अब बीजेपी ने जारी की नई सूची, बीजेपी की और जारी की गई नई सूची में 15 उम्मीदवारों के नामो का हुआ ऐलान,देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस में शोक की लहर, इस वरिष्ठ सांसद का हुआ निधन

snsddfr

कांग्रेस में शोक की लहर, महाराष्ट्र के नादेड़ से कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का हुआ निधन, आज सुबह हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, 69 वर्षीय चव्हाण ने आज सुबह करीब 4 बजे अस्पताल में ली अंतिम सांस, पिछले सप्ताह से उनका किडनी संबंधी समस्या का चल रहा था इलाज, बता दें सांसद वसंतराव चव्हाण की गिनती होती थी सीनियर लीडरों में, चव्हाण 2009 में पहली बार नायगांव विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर पहुँचे थे महाराष्ट्र विधानसभा, सितंबर 2014 में कांग्रेस पार्टी में हुए थे शामिल, इससे बाद 2014 के विधानसभा चुनाव में नायगांव सीट से विजय हुई थी हासिल, इस लोकसभा चुनाव … Read more