दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने को लेकर राजनीति या विवाद! जानिए पूरा मामला

controversy over flag hoisting in delhi

एक दिन बाद देश 78वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा होगा. इससे पहले ​राजधानी दिल्ली में झंडा फहराने पर विवाद शुरू हो गया है. एक ओर दिल्ली के उप राज्यपाल और स्थानीय प्रशासन इसे एक विवाद बताया रहा है, वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी इसे राजनीति से प्रेरित बता रही है. दरअसल दिल्ली में सरकार के मुख्यमंत्री को झंडा फहराना चाहिए लेकिन सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं. ऐसे में उन्होंने मंत्री आतिशी को झंडा फहराने को लेकर एक चिट्ठी लिखी थी जिसे ठुकराते हुए उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को चुना है. … Read more

लाल किले की प्राचीर से एक प्रधानमंत्री ने भाषण दिया या फिर एक बीजेपी नेता ने!

narendra modi

PM Modi Speech: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से लगातार 10वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर देश की जनता को संबोधित किया. पीएम मोदी ने आजादी के इस पर्व पर देश की जनता से मोदी ने इस बार परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से मुक्त होने यानी आजाद होने की अपील की. इसमें कोई शक नहीं कि पीएम मोदी ने ये तीनों शब्द किसके लिए और क्यों इस्तेमाल किए हैं. दूसरे नजरिए से देखा जाए तो लाल किले की दीवारों से देश की जनता को समर्पित उनका ये भाषण पूरी तरह से राजनीतिक और चुनावों से प्रेरित कहा जाए तो इसमें कोई शक न … Read more

संघ प्रमुख का मुस्लिम नेताओं से मिलना औवेसी को खटका तो इलियासी ने भागवत को बताया ‘राष्ट्रपिता’

203c94308573f3802f155457f9f9b77c1663842546048124 original

Politalks.News/RSS/Bhagwat/MuslimLeaders. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS का नाम जहन में आते ही सबसे पहले संघ और मुस्लिम समुदाय की कट्टर दुश्मनी के क्षण अन्तरप्टल पर घूम जाते हैं, लेकिन ऐसे में जब यह सुनाई और दिखाई दे कि संघ प्रमुख मुस्लिम नेताओं के आग्रह पर उनसे मिल रहे हैं और कट्टर मुस्लिम नेता उनकी शान में कशीदे गढ़ते हुए उन्हें ‘राष्ट्रपिता‘ और ‘राष्ट्र ऋषि‘ कह रहे हैं तो एक बारगी यकीन होना मुश्किल हो जाता है. बता दें, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मुस्लिम नेताओं से मुलाकात ने देशभर की सियासत को हिलाकर रख दिया है. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पांच मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक की और … Read more

दानिश ने समय पर सारी सूचना देकर बचाया सरकार को- तारीफ के साथ CM गहलोत ने किया खुलासा

img 20220916 wa0123

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. प्रदेश में अनूठे प्रयोग के तौर पर हुए ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिंक खेलों का बीते रोज समापन हो गया. समापन समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते रोज गुरुवार को पहले भरतपुर और उसके बाद सवाई माधोपुर पहुंचे. इस दौरान सीएम गहलोत ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जहां पीएम मोदी, अमित शाह पर जमकर जोरदार निशाना साधा तो वहीं सियासी संकट के समय सचिन पायलट का साथ छोड़ गहलोत गुट में शामिल होने वाले सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार की जमकर तारीफ की. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि दानिश अबरार अगर साथ नहीं देते तो शायद उनकी सरकार नहीं बचती और उनकी जगह आज … Read more

हमारी आन-बान-शान है तिरंगा, जिसे न जला सकते हैं न पानी में बहा सकते हैं, जानिए क्या कहते हैं नियम

img 20220811 194849

Politalks.News/75thIndependenceDay. इस साल आने वाला स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए एक अलग उल्लास और उमंग लेकर आ रहा है क्योंकि इस बार हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इसके लिए खासतौर पर इस बार 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जा रही है. बता दें कि इस अभियान के तहत देशभर में 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है. वो तिरंगा जिसको छाती पर लगाए न जाने कितने देश के सपूतों ने हमारी भारत माता की रक्षा के लिए हंसते हंसते दुनिया से विदाई ले ली. बता दें, हर स्वतंत्र देश का अपना एक राष्ट्रीय ध्वज होता है जो … Read more

देश के साथ में धोखा था गुजरात मॉडल, मार्केटिंग के उस्ताद मोदी ने बनाया सिर्फ माहौल- सीएम गहलोत

img 20220811 191229

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. सुबह परिवार के रक्षा बंधन का पर्व मनाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में एक बार फिर भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. सीएम गहलोत ने फ्री स्कीम को रेवड़ी बताने सहित कई मुद्दों को लेकर तो PM नरेंद्र मोदी और BJP आड़े हाथ लिया ही साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने मोदी के गुजरात मॉडल पर सवाल उठाते हुए इसे देश के साथ धोखा बताया है. इसके साथ ही सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को मार्केटिंग का उस्ताद भी बताया. वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने यह भी कहा कि मैंने पुरानी पेंशन बहाल … Read more

वागड़ दौरे पर CM गहलोत ने की कन्हैया लाल के बेटों से मुलाकात, कहा- नौकरी दी लेकिन मैं नहीं हूं संतुष्ट

img 20220810 090652

Politalks.News/Rajasthan/CMGehlot. विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बीते रोज मंगलवार को वागड़ दौरे पर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बांसवाड़ा और मानगढ़ धाम में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने उदयपुर पहुंचे, जहां स्थानीय कलाकारों ने आदिवासी गैर डांस कर सीएम गहलोत का स्वागत दिया. इस दौरान सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी कलाकारों की टोली में शामिल हो गए. सीएम गहलोत और डोटासरा ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए पहले उनके साथ में गैर खेला, फिर इसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने ढोल भी बजाया. इसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत सर्किट हाउस पहुंचे, यहां कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही हाल ही में बीते माह जून में … Read more

सांसद कोली पर हमले के बाद गरमाई सियासत, विश्वेन्द्र सिंह ने छोटी बहन बताते हुए दी तंजपूर्ण नसीहत

img 20220809 wa0114

Politalks.News/Rajasthan. रविवार देर रात डिल्ली से भरतपुर लौट रहीं भाजपा सांसद रंजीता कोली पर अवैध खनन माफियाओं द्वारा किए गए हमले को लेकर अब गरमा गई है प्रदेश की सियासत. सांसद पर हमले की घटना को लेकर गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सोमवार शाम को प्रेस वार्ता बुलाई और सांसद रंजीता कोली को अपनी छोटी बहन बताते हुए एक तरफ जहां उन पर हुए हमले को लेकर अफसोस जताया तो वहीं ऐसा जोखिम नहीं उठाने को लेकर सांसद कोली को तंजपूर्ण नसीहत भी दे डाली. इसके साथ ही विश्वेन्द्र सिंह सांसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर केंद्रीय एजेंसी को जिम्मेदार बताया है. प्रेसवार्ता में मंत्री … Read more

राजनीति: 1 दिन में नेताजी ने बदल डाली 3 पार्टी, सुबह ‘हाथी’, दिन में ‘पंजा’ तो शाम को ‘कमल’ जिंदाबाद

img 20220808 wa0141

Politalks.News/MadhyaPradesh. कहते हैं राजनीति में सबसे ज्यादा अनिश्चितता है, कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता. आजतक आपने नेताओं को दल बदलकर किसी दूसरी पार्टी में जाते हुए देखा-सुना होगा. जिसके चलते लास्ट समय पर कई सरकारें बन गईं और कई गिर गईं, अब ये राजनीति और खासकर भारत की राजनीति में एक सामान्य घटना मानी जाने लगी है. लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं वो आपको चौंकाएंगी भी और गुदगुदाएगी भी. हालांकि बात छोटे कद के नेताजी की है लेकिन नया ट्रेंड नीचे से ऊपर जाए तो ज्यादा सही/पुख्ता माना जाता है. जी हां, मध्य प्रदेश के दमोह ज‍िले की पथर‍िया नगर पर‍िषद में कुछ ही … Read more

100-150 अवैध खनन के ट्रकों को रुकवाना भारी पड़ा BJP सांसद को, खेतों में भागकर बचाई अपनी जान

img 20220808 wa0128

Politalks.News/Rajasthan/RanjeetaKoli. प्रदेश की कानून व्यवस्था, माफिया राज और अवैध खनन से जुड़ी सियासत को झकझोर देने वाली बड़ी खबर भरतपुर से आ रही है जहां की बीजेपी सांसद रंजीता कोली पर एक बार फिर से जानलेवा हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि इस प्राणघातक हमले में सांसद कोली बाल-बाल बची हैं. अवैध खनन से जुड़े इन हमलावरों ने सांसद महोदया की कार को तोडफोड़ दिया, यही नहीं खुद सांसद रंजीता कोली ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई. हालांकि हमेशा की तरह हमले के बाद हमलावर फरार हो गये और आधी रात के बाद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य आला आलाधिकारी संडे की नींद खराब कर … Read more