बाड़े में बंद कांग्रेस विधायक ही करेंगे सरकार पर मार, नाम बताने की नहीं करूंगा गलती- कटारिया
Politalks.News/Rajasthan/RajysabhaElection. राजस्थान में राज्यसभा चुनाव का घमासान अपने चरम पर है. आगामी 10 जून को राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान होना है लेकिन कांग्रेस के साथ साथ अब बीजेपी भी बाड़ेबंदी का सहारा ले रही है. कांग्रेस जहां राज्यसभा चुनाव तक पार्टी विधायकों और समर्थित विधायकों के साथ उदयपुर के होटल ताज अरावली में बाड़ाबंदी में कैद है तो वहीं आज से बीजेपी विधायक भी जामडोली स्थित होटल देवीरत्न में बाड़ेबंदी में रहेंगे. हालांकि बीजेपी इसे बाड़ाबंदी का नाम नहीं देना चाहती. भाजपा नेताओं का कहना है कि हमारे सभी विधायक प्रशिक्षण के चलते एक साथ रहेंगे. प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर हुई बीजेपी नेताओं की बैठक के बाद … Read more