अगर हम निकम्मे थे, काम नहीं कर रहे थे तो कर देते ना सरकार भंग- गहलोत का मोदी-शाह पर निशाना
Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज उदयपुर-डूंगरपुर दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम गहलोत ने कांग्रेस सेवादल की गुजरात के साबरमती से निकली ‘आजादी गौरव यात्रा’ में भाग लिया. यह यात्रा आज राजस्थान में प्रवेश कर चूकी है और राजस्थान में 707 किलोमीटर की यात्रा तय कर दिल्ली पहुंचेगी. ‘आजादी गौरव यात्रा’ के डूंगरपुर के रतनपुर बॉर्डर पहुंचने पर एक बड़ी सभा का आयोजन भी किया गया. इस सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों की खरीद फरोख्त वाले मामले को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी, अमित शाह, गजेंद्र सिंह शेखावत को निशाने पर लिया है. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘अगर हमारी … Read more