होम आइसोलेशन पूरा कर निकले अखिलेश ने भाजपा को बताया सबसे बड़ा झूठा, बोले- जल्द ही होगा इनका सफाया

झूठी सरकार का यूपी से होगा सफाया- अखिलेश

Politalks.News/Uttarpradesh. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का होम आइसोलेशन (home isolation) समाप्त हो गया है. होम आइसोलेशन में गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज से समाजवादी विजय रथ यात्रा का नौवां चरण प्रारंभ किया और उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला.अखिलेश ने कहा कि, ‘कानपुर मेट्रो (kanpur Metro) का शिलान्यास मैंने किया. उस मौके पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी भी थे. अब इसका श्रेय भाजपा ले रही है’. आपको बता दें कि कानपुर मेट्रो का आज पीएम मोदी ने उद्घाटन किया … Read more