शिवसेना ने जिसे जन्म दिया उसी मां को निगलने का काम कर रही है ये औलाद, लेकिन ऐसा होगा नहीं- ठाकरे
Politalks.News/UddhavThackeray/Saamana. ‘बालासाहेब ने सामान्य व्यक्ति को असामान्य बना दिया और अब एक बार फिर सामान्य से, असामान्य हस्तियां बनाने का समय आ गया है, ये साधारण लोग थे, यह मेरी गलती है कि मैंने उन्हें ताकत दी लेकिन उस ताकत से उन्होंने न केवल उलट हमला किया, बल्कि राजनीति में जिस मां ने जन्म दिया, उस मां को, मतलब शिवसेना को निगलने के लिए यह औलाद निकली है, पर इतनी ताकत उनमें है नहीं… क्योंकि मां आखिर मां होती है,’ ये कहना है शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का. महाराष्ट्र में आए सियासी संग्राम के बाद से उद्धव ठाकरे पर शिवसेना को बचाने की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई है. … Read more