अधिकारीयों को CM गहलोत के निर्देश, आमेर में नहीं होना चाहिए विकास कार्य- पूनियां का बड़ा आरोप

'आमेर के साथ हुए भेदभाव को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त'

Ashok Gehlot v/s Satish Poonia on Amer. देश और दुनिया में प्रसिद्ध महत्वपूर्ण पर्यटन नगरी आमेर की बदहाल सड़कों के निर्माण और पीने के पानी की सप्लाई मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनियां ने बुधवार को आमेर की जनता के साथ नंगे पांव टूटी सड़क पर पैदल मार्च किया. कुण्डा तिराहे से आमेर तहसील तक लगभग तीन किलोमीटर जनता के साथ नंगे पैर पैदल चलकर पूनियां ने अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आमेर के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है. सतीश पूनियां ने कहा कि, ‘मुझे जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यहां … Read more

आजम खान को SC से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई 15 नवंबर तक रोक, EC को लगाई फटकार

आज़म खान को मिली राहत

Azam Khan/UttarPradesh. पिछले महीने की 28 अक्टूबर को तीन साल पुराने हेट स्पीच मामले में आरोपित समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान को बुधवार को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर 15 नवंबर तक के लिए रोक लगा दी है. दरअसल MP-MLA कोर्ट ने तीन साल पुराने हेट स्पीक मामले में आजम खान को आरोपी माना था और उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने आजम खान की विधासनभा सदस्य्ता रद्द कर दी थी. यही नहीं उसके कुछ ही दिन बाद 5 नवंबर को चुनाव आयोग ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव … Read more

‘कांग्रेस का रहा है झूठे वादे और झूठी गारंटी का इतिहास, उनके विश्वासघात के भुक्तभोगी हैं हिमाचल वासी’

हिमाचल में जमकर बरसे पीएम मोदी

Himachal Pradesh Assembly Election/Narendra Modi. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब महज दो दिन का समय शेष बचा है. कल शाम 5 बजे के बाद चुनावी प्रचार का शोर थम जाएगा. ऐसे में सभी सियासी दलों की तरफ से प्रचार के साथ साथ बयानबाजी के रूप में जुबानी तीर भी चरम पर पहुंच गए हैं. सूबे के प्रमुख सियासी दल कांग्रेस और बीजेपी हर बार की तरफ इस बार भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. यही कारण है कि पार्टी के दिग्गज नेताओं ने हिमाचल में डेरा डाला हुआ है. भाजपा के चुनाव प्रचार को गति देने और प्रत्याशियों को मजबूती देने के लिए बुधवार को भारतीय जनता … Read more

‘आप चाहे जो नशा करो, चाहे दारू पीयो, गुटखा-आयोडेक्स खाओ, थिनर सूंघो, कुछ भी करो लेकिन…’

ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद

MadhyaPradesh Janaradan Mishra BJP. पिछले कुछ सालों की बात की जाए तो भारतीय राजनीति में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. यही नहीं सियासी दलों के नेता कब किस मुद्दे को लेकर अपने बयान के साथ कुछ उल्टा सीधा बोल जाएं उसकी भी सीमाएं अब पीछे छूटती जा रही है. कुछ नेताओं का तो ये भी तरीका है कि अगर कुछ दिनों तक उन्हें कहीं भी तवज्जों नहीं दी जाती तो वे अपने विवादित बयानों के जरिए सुर्खियां बटोरने की कोशिश में जुट जाते हैं. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के एक भाजपा सांसद ने ‘हर घर जल‘ जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल के … Read more

हिमाचल में भाजपा का डबल इंजन हुआ पूरी तरह फेल, सरकार बनाकर कांग्रेस रचेगी नया इतिहास- पायलट

हिमाचल के सियासी रण में गरजे पायलट

Sachin Pilot in Himachal Pradesh Election Campaign. पिछले तीन दिन से चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार प्रसार की कमान संभाल रहे राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज हिमाचल के कुल्लू जिले के लाहौल स्पीति से विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगे. इस दौरान सचिन पायलट ने हिमाचल की भाजपा की जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा. केलांग में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि हिमाचल की डबल इंजन की सरकार के इंजन पूरी तरह फेल हो गए हैं और इन इंजन में न तो तेल … Read more

‘नोटबंदी ‘PayPM’ द्वारा जानबूझकर उठाया गया कदम, अर्थव्यवस्था को नष्ट करने के फैसले की छठी बरसी आज’

नोटबंदी की 6ठी बरसी पर बरसे राहुल-कांग्रेस

Sixth Anniversary of Demonetization. 8 नवम्बर 2016 की वो शाम शायद ही कोई भारतीय हो जिसके जहन में बैठी न हो… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को अर्थव्यवस्था में भ्रष्टाचार और काले धन की समस्या को दूर करने के नाम पर तत्कालीन 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था. ऐसे में नोटबंदी के आज 6 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार तंज कसा है. राहुल गांधी ने मंगलवार को नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह 2-3 अरबपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया … Read more

गहलोत सरकार का एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 75 RAS अधिकारीयों के किए तबादले

75 RAS अफसरों के तबादले

Breaking News: प्रदेश में शांत पड़े सियासी घमासान के बीच गहलोत सरकार ने की एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 75 RAS अधिकारीयों के किए तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, जारी की गई लिस्ट में ज्यादातर ADM और SDM को किया गया इधर से उधर, तो वहीं राजेंद्र सिंह को बनाया RMSCL का कार्यकारी निदेशक, अरुण प्रकाश शर्मा को बीकानेर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की दी गई जिम्मेदारी, महेंद्र कुमार शर्मा को बनाया अतिरिक्त आयुक्त विभागीय जांच, वृद्धि चंद गर्ग- अतिरिक्त आयुक्त (योजना एवं नीति), आबकारी विभाग, उदयपुर, रजनी सी.सिंह- निदेशक भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, रेणू खंडेलवाल- अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) – 1, राजमेस, जयपुर, दाताराम- CEO जिला परिषद्-कम- अतिरिक्त जिला … Read more

कांग्रेस नेता बोले- भाजपा को दे देना वोट लेकिन आप को नहीं, वहीं कन्हैया की ये टिप्पणी भी चर्चाओं में

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

Gujarat Assembly Election: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर चरम पर पहुंच गया है. सभी सियासी दल अपने अपने तरीके से चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं. एक तरफ जहां बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में काबिज होने का दावा ठोक रही है. वहीं दिल्ली के बाद पंजाब में जीत का परचम लहराने वाली आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में उतर दोनों पार्टियों और खासकर भाजपा की नींद उड़ा दी है. आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव प्रचार की कमान खुद अपने हाथों में ले रखी है. तो … Read more

राम-भरत ने जिस सिंहासन का एक दूसरे के लिए किया त्याग, आज उसे पाने के लिए हो रहा है संघर्ष- राजे

img 20221106 wa0307

Ex-CM Vasundhra Raje in Nathdwara. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राम राज्य के पक्षधर बताते हुए कहा है कि गर्व है कि उनके प्रयासों से ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का मंदिर अयोध्या में बन रहा है. यही नहीं मैडम राजे ने रामकथा के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि रामकथा में राम और भरत का त्याग देखिए, राम सिंहासन त्यागकर वन चले गए तो छोटे भाई भरत ने भी सिंहासन त्यागकर चरण पादुकाओं को राजा मानकर शासन चलाया, लेकिन आज के समय में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है, अब तो सिंहासन के लिए संघर्ष … Read more

इंदिरा रसोई के बर्तनों में सुअरों के भोजन करने के मामले ने पकड़ा तूल, जानें क्या बोले सीएम गहलोत

rajasthan cm ashok gehlot

Indira Rasoi Yojna Gehlot Government:. राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा कोरोनाकाल में गरीब व निम्न वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई इंदिरा रसोई योजना के सुचालन के चाहे जितने दावे किए जा रहे हों, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर भरतपुर की इंदिरा रसोई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंदिरा रसोई के सामने 2 सूअर जूठे बर्तनों को चाटते नजर आ रहे हैं. जमकर वायरल हुए इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपनी सरकार का बचाव करती हुई प्रतिक्रिया भी सामने आई है. सीएम गहलोत ने कहा कि कुछ लोगों को इंदिरा रसोई योजना की सफलता से … Read more