नए जिलों के मायाजाल में फंसी गहलोत सरकार, यादव के बाद बलजीत ने दी सरकार को खुली चेतावनी

यादव के बाद अब बलजीत ने खोला मोर्चा

Baljeet Yadav on Gehlot Govt. लगता है राजस्थान की गहलोत सरकार के लिए पिछले एक दो महीने में मुसीबतों का चौतरफा पहाड़ खड़ा हो गया है. सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसे तैसे एक मुसीबत से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं तो दूसरी मुसीबत उनका इंतजार कर रही होती है. ऐसे में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्ज़र्वर बनाए गए सीएम गहलोत पहले अपने राज्य पर ध्यान दें या गुजरात चुनाव पर, ये भी एक बड़ा सवाल है. प्रदेश सरकार पहले से कई मुद्दों पर एक साथ घिरती नजर ही नजर आ रही थी कि अब नए जिले बनाए जाने की मांग को लेकर सियासत उबाल मार रही … Read more

पायलट ने टोंक को दी कई बड़ी सौगातें, OBC आरक्षण व विद्या संबल योजना पर दिया बड़ा बयान

पायलट के स्वागत में जनता ने बिछाए पलक पावड़े

Sachin Pilot Tonk Visit. राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के इत्तर टोंक विधायक सचिन पायलट सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के दौरे पर रहे. अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सचिन पायलट ने ग्राम राधावल्लभपुरा (मोरभाटियान), खरेडा, बीबोलाव (गणेती), गोपालपुरा में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर 4.38 करोड रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया. इसके साथ ही सचिन पायलट ने ग्रामीणों की मांग के अनुसार ‘विधायक स्थानीय विकास कोष’ से 83 लाख रूपये के नवीन विकास कार्यों की घोषणा की. इस दौरान सचिन पायलट ने पत्रकारों से बात करते हुए राजस्थान में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन की बात कही. … Read more

‘भारत जोड़ो यात्रा का ही असर है कि भागवत को लगानी पड़ी मस्जिद तक दौड़, अब PM भी पहनेंगे टोपी’

'देखते जाइये आगे क्या क्या होता है'

Digvijay Singh On BJP. ‘राहुल गांधी की अगुवाई में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का पुरे देश में असर दिखाई देने लगा है और यही कारण हैं कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को मदरसा और मस्जिद जाने पर मजबूर होना पड़ गया है और कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘टोपी’ पहनना शुरू कर देंगे….,’ ये कहना है कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति के प्रमुख दिग्विजय सिंह का. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने 68 दिन की यात्रा पूरी कर चुकी है और फिलहाल यात्रा महाराष्ट्र के नांदेड़ पहुंच चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को … Read more

ब्यूरोक्रेसी को लेकर खाचरियावास-दिव्या के सवालों पर सीएम गहलोत ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

गहलोत का खरियावास-मदेरणा को जवाब

Ashok Gehlot On Bureaucracy राजस्थान में जैसे जैसे चुनावी साल नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे गहलोत सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की अदावत तो किसी से छिपी ही नहीं है, लेकिन इसी बीच अगर अन्य सियासी मुद्दों पर पार्टी के मंत्री और विधायक सरकार पर सवाल उठाते हैं तो ये बेहद चिंताजनक हैं. हाल ही में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा द्वारा सरकारी महकमों में अफसरशाही के हावी होने और अफसरों की ACR मंत्री द्वारा भरने के मुद्दे को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके पक्ष और विपक्ष में अन्य मंत्री-विधायकों की बयानबाजी भी … Read more

पूर्व सैनिकों के मुद्दे पर गरमाई सियासत, चौधरी की मांग पर गुढ़ा ने दी अपनी ही गहलोत सरकार को चेतावनी

'... इस्तीफा देकर बजा दूंगा सरकार की ईंट से ईंट'

Rajendra Gudha Vs Hairsh Choudhry on OBC Reservation. राजस्थान की सत्ताधारी कांग्रेस में जारी सियासी घमासान की आग में आए दिन किसी न किसी मुद्दे की आहुति लगती ही जा रही है, जिसके चलते ये आग भभकती ही जा रही है. गहलोत-पायलट जैसे स्थायी मुद्दे के अलावा कभी अफसरों की ACR का मुद्दा हो, या विधायकों के इलाकों के जनउपयोगी मुद्दे हों, किसी न किसी बहाने प्रदेश कांग्रेस में आपसी खींचतान बढ़ती ही जा रही है. हाल ही में OBC आरक्षण की विसंगतियों को लेकर तेजी से शुरू हुआ विवाद अब अलग ही दिशा में जा पहुंचा है. OBC आरक्षण में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए अपनी ही … Read more

जल्द ही सोनिया-राहुल-प्रियंका और खड़गे लेंगे राजस्थान को लेकर बड़ा फैसला, नहीं है कोई कलह- डूडी

रामेश्वर डूडी का बड़ा बयान

Rameshwar Dudi On Political Crisis. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में जारी सियासी कलह पार्टी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनी हुई है. इसी बीच अब प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की मांग जोर पकड़ने लगी है. मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता एवं विधायक खुलकर कह चुके हैं कि, ‘अगर राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस को सरकार बनानी है तो फिर सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट को प्रदेश की कमान सौंप देनी चाहिए.’ वहीं प्रदेश में जारी सियासी बयानबाजी और आंतरिक कलह को लेकर जब प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर … Read more

खुद को CM की रेस में अग्रणी बता रहे वैष्णव ने रेल मंत्री होने बावजूद प्रदेश को नहीं दी कोई सौगात- बेनीवाल

सांसद हनुमान बेनीवाल ने उठाई ये मांग

Hanuman Beniwal on Railway System. सोमवार को नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने उत्तर पश्चिम रेलवे की जेडआरयूसीसी की 20वीं बैठक में भाग लिया. इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने बैठक में रेलवे मे सुरक्षा, ट्रेनों के कोचों में सुरक्षा की कमी खामी, रेलवे मे बढ़ते निजीकरण को रोकने, रिक्त पदों को भरने सहित कई मुद्दों को उठाया. वहीं बैठक में सांसद हनुमान बेनीवाल ने रेलवे के कई अधिकारीयों की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए और कहा कि, ‘रेल जनता की सेवा का माध्यम है ऐसे में जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी अधिकारियों की लचर कार्यशैली के कारण कई काम समय पर नहीं हो … Read more

EX-CM त्रिवेंद्र-तीरथ ने भ्रष्टाचार को लेकर खोली PM के दावों की पोल, किया बड़ा खुलासा, विपक्ष हमलावर

'उत्तराखंड में है यूपी से ज्यादा कमीशनखोरी'

Corruption In Uttarakhand. भारतीय जनता पार्टी भले ही कितने भी दम भरते हुए उत्तराखंड की सियासत में वापस आ गई हो. लेकिन चुनावी जीत के साल भर पुरे होने से पहले पार्टी में जारी आंतरिक घमासान एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है. भाजपा के दिग्गज नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही देश से भ्रष्टाचार के ख़त्म होने के दावे करते हुए आगे बढ़ रहे हों लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अपनी ही सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर बयान दे रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद अब तीरथ सिंह रावत का भी बड़ा बयान सामने आया है. तीरथ सिंह रावत ने कहा … Read more

‘पं0 नेहरू के पटेल-बॉस के साथ थे अच्छे संबंध, BJP ने उनकी छवि खराब करने के लिए फैलाईं अफवाह’

'बीजेपी-आरएसएस धर्म के नाम पर कर रहे हैं देश को गुमराह'

Ashok Gehlot On BJP. देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को आज ‘बाल दिवस’ के नाम से पुरे देश में मनाया जा रहा है. वहीं इस खास मौके पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली स्थित स्मारक शांति वन में पंडित नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की. तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस खास मौके पर जयपुर में त्रिपोलिया गेट से आरम्भ हुई प्रतीकात्मक ‘भारत जोड़ो पदयात्रा’ में शिरकत की एवं PCC पहुंच चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सीएम गहलोत ने पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी और केंद्र सरकार पर पंडित नेहरू की छवि खराब … Read more

राहुल की यात्रा से पहले हो नेतृत्व परिवर्तन, पायलट को बनाया जाए मुख्यमंत्री- अब हाडौती से उठी मांग

img 20221113 183351

Demand to make Sachin Pilot the Chief Minister. प्रदेश में लंबे समय से जारी नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज हो चली है. प्रदेश के कई हिस्सों के बाद अब हाड़ौती से भी सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है. कांग्रेस की कोटा देहात अध्यक्ष सरोज मीणा ने कहा कि अभी जो हालात प्रदेश कांग्रेस में हो रहे हैं उससे कांग्रेसी कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है. चुनावी समय आने वाला है और कार्यकर्ता, प्रदेश की जनता, युवा नेतृत्व परिवर्तन चाहता है. राहुल गांधी की प्रदेश में यात्रा के प्रवेश से पहले आलाकमान को … Read more