अपने नेताओं की जासूसी की बजाय पुलिस को लगाते काम पर तो नहीं होती उदयपुर जैसी घटना- मैडम राजे

ERCP को लेकर राजनीति कर रही है गहलोत सरकार- मैडम राजे

Politalks.News/Rajasthan/VasundhraRaje. अपने दो दिवसीय दौरे पर सीएम गहलोत के गढ़ जोधपुर रहीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया. मैडम राजे ने कहा कि यदि राज्य की गहलोत सरकार ने अपने विधायकों, मंत्रियों और विपक्ष के नेताओं की जासूसी करने के बजाय पुलिस को ऐसी घटनाओं की सम्भावनाओं पर नज़र रखने में लगाया होता तो उदयपुर में आतंकी घटना नहीं होती. पूर्व सीएम राजे ने कहा कि यह टोटली इंटेलिजेंस फेल्योर है. आज उत्तरप्रदेश को देखिये, मजाल जो वहाँ अपराधी सर उठाले. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां शांति स्थापित कर सकते हैं, पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में नहीं कर पा … Read more

शर्तों के अनुरूप ERCP की DPR बनाकर भेजे गहलोत सरकार तो 60 की जगह 90% पैसा देगा केंद्र- किरोड़ी

‘बाबा’ ने दिया गहलोत सरकार को सुझाव

Politalks.News/ERCP/KirodiLalMeena. राजस्थान की बहुप्रतीक्षित ईस्टर्न राजस्थान नहर परियोजना को लेकर सियासत लगातार जारी है. प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने बजट 2022-23 में ईआरसीपी के लिए 9600 करोड़ का बजट राज्य कोष से जारी कर काम शुरू कर दिया है लेकिन केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने गहलोत सरकार को ईआरसीपी का काम रोकने के लिए कहा है. इसे लेकर जहां कांग्रेस केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही है तो अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए परियोजना से जुड़े 13 जिलों को साधने की जुगत में भी है. यही कारण है कि फ़िलहाल प्रदेश की राजनीति में अगर सबसे बड़ा कोई मुद्दा है तो वो … Read more

क्या इच्छा है, तुम्हारा सिर भी तन से हो जाए जुदा?- काली के पोस्टर पर भड़के महंत राजू दास ने लीला से पूछा

img 20220706 wa0136

Politalks.News/Bharat/FilmKaali. डायरेक्टर लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ (Kaali) के पोस्टर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. अब अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत ने फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई को धमकी दी है. हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास (Mahant Raju Daas) ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि जो दुस्साहस फिल्म मेकर ने किया है उसे माफ नहीं किया जा सकता. महंत राजू दास ने कहा कि अगर ये फिल्म रिलीज हुई तो हम ऐसी स्थित पैदा कर देंगे कि कोई संभाल नहीं पाएगा. महंत राजू दास ने फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई को संबोधित करते हुए कहा कि क्या इच्छा है? तुम्हारा सिर भी तन से … Read more

NIA को पत्र लिखने वाले डोटासरा पहले CMR में हुई रोजा इफ्तार के फोटो की कराएं जांच- राठौड़ी पलटवार

ओछी राजनीति पर उतरे डोटासरा- राठौड़

Politalks.News/Rajasthan/RajendraRathod. उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की नृशंस हत्या की जांच कर रही एजेंसी एनआईए (NIA) के महानिदेशक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा द्वारा पत्र लिखने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था से ध्यान हटाने एवं कन्हैयालाल को सुरक्षा नहीं देने वाली दोषी कांग्रेस सरकार अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए पत्राचार का ढोंग रच रही है, जो अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है. आपको बता दें, उदयपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज अत्तारी का पॉलिटिकल कनेक्शन सामने आने के बाद से कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. हाल ही में सामने आई एक … Read more

लुच्चे-लफ़ंगे, गुंडे, मवाली, बलात्कारियों की पार्टी में अब आतंकवादी भी हो रहे हैं शामिल- केजरीवाल

केजरीवाल ने विधानसभा में भाजपा को जमकर लिया आड़े हाथ

Politalks.News/ArvindKejriwal/DelhiAssembly. सोमवार से शुरू हुए दिल्ली विधानसभा के दो दिन चले मानसून सत्र के दूसरे दिन और अंतिम दिन मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. सत्र शुरू होने के बाद बीजेपी द्वारा AAP विधायकों पर लगाए गए आरोपों को लेकर भाजपा और आप विधायक आमने-सामने हो गए और विधानसभा में जमकर हंगामा और नारेबाजी की. विधानसभा में हंगामे से परेशान होकर कार्यवाहक स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी. इसके बाद जब दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो स्पीकर के आदेश पर विपक्ष के सभी विधायकों का मार्शल आउट कर दिया गया. वहीं विधानसभा में चल रही बहस में भाग लेते हुए आज अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी … Read more

चार बेल्ट अगर राहुल गांधी को पड़ जाते तो इटली तक के राज बाहर आ जाते- प्रज्ञा ठाकुर का जुबानी हमला

img 20220705 084536

Politalks.News/MP/PragyaThakur. अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर विवादों में रहने वाली मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नेशल हेराल्ड मामले में हुई ईडी की पूछताछ को लेकर सांसद प्रज्ञा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. प्रज्ञा ठाकुर ने अपने 9 वर्ष तक जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि राहुल गांधी को 4 बेल्ट पड़ जाते तो इटली तक के राज उगल देते. ठाकुर ने कहा कि अभी तो सिर्फ पूछताछ की जा रही है और कांग्रेस ने इतना … Read more

KCR जाएंगे सचिवालय तो खो बैठेंगे मुख्यमंत्री की कुर्सी- तांत्रिक की सलाह का अमित शाह ने किया खुलासा

केसीआर ने करवाया आंध्र प्रदेश का बंटवारा

Politalks.News/AmitShahvsKCR. भारतीय जनता पार्टी की नजरें इन दिनों तेलंगाना पर जाकर टिक चुकी हैं, यही कारण है कि बीते दो दिनों तक बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक भी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में की गई. प्रदेश के प्रमुख दल TRS को बीजेपी ये संदेश देना चाहती है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी राह आसान नहीं रहने वाली है. 2014 में आंध्रप्रदेश से विभाजन के बाद से तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की पार्टी TRS का राज है. ऐसे में प्रदेश में बीजेपी की बढ़ती सक्रियता के कारण KCR लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. शनिवार को जहां KCR ने पीएम मोदी पर अपने हिंदी … Read more

क्या वाकई राहुल गांधी ने कन्हैया के हत्यारों को ‘बच्चा’ कहा? जयराम ने नड्डा को पत्र लिख की माफी की मांग

'माफी मांगें नड्डा और भाजपा नेता'

Politalks.News/Congress/RahulGandhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान मीडिया को दिए बयान से जुड़ा एक वीडियो शुक्रवार रात से जबरदस्त वायरल किया जा रहा है. आम लोगों के साथ-साथ इस कथित फेक न्यूज़ से सम्बंधित वीडियो को भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है. कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि यह वीडियो ‘फर्जी खबर’ के रूप में फैलाया गया है और अगर भाजपा एवं उसके नेताओं ने इसके लिए माफी नहीं मांगी, तो … Read more

मानसून सत्र से पहले अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याओं के निस्तारण में जुटे बेनीवाल पहुंचे लाडनूं

सांसद बेनीवाल का लाडनूं दौरा

Politalks.News/HanumanBeniwal. 18 जुलाई से शुरू होने वाले लोकसभा के मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल अपने सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं. इस दौरान सांसद बेनिवाल क्षेत्रवार लगातार जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल शनिवार को नागौर जिले के लाडनूं क्षेत्र के दौरे पर रहे. इस दौरान लाडनूं पहुंचने पर सांसद बेनीवाल का कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. तो वहीं सांसद बेनीवाल ने शांति से बैठकर लोगों की जनसमस्याओं को सुना. इस दौरान सांसद बेनीवाल ने धोलिया गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम … Read more

पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व, गहरी सोच व काम से ही संभव हुई आजमगढ़-रामपुर की जीत- मैडम राजे

हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा 20 करोड़ लोगों को- राजे

Politalks.News/BJPNationalExecutiveCommittee/VasundharaRaje. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी (BJP National Executive Meeting) की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो गई है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैदराबाद में जारी बीजेपी की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने बैठक स्थल पर पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं. बैठक शुरू होने के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया. पत्रकार वार्ता के दौरान मैडम राजे ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों से पत्रकारों को अवगत करवाया. मैडम राजे ने कहा कि, ‘शनिवार … Read more