बदलती सियासत: सोनिया से पायलट की संभावित मुलाकात के बीच गहलोत समर्थक विधायक ले रहे यूटूर्न

img 20220923 101003

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने की आखिरी कोशिश बेकार होने के लिए बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नामांकन करने का फैसला कर लिया है. बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत 28 सितंबर को नामांकन करने की तैयारी में है, इसके लिए नजदीकी नेताओं काे अलर्ट कर दिया है. वहीं गहलोत के नामांकन करने पर उनका अध्यक्ष पद पर चुना जाना तय है और ऐसी हालत में गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा. ऐसे में गहलोत के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के स्वभाविक उम्मीदवार और गांधी परिवार की पहली पसंद सचिन पायलट बताए जा रहे हैं. लेकिन अशोक गहलोत … Read more

गौरव वल्लभ ने खुलकर किया गहलोत का समर्थन तो थरूर को इस गलती के लिए लिया जमकर आड़े हाथ

गौरव वल्लभ ने खुलकर किया CM गहलोत का समर्थन

Politalks.News/CongressPresidentElection. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी हो गई. अधिसूचना जारी होने से एक दिन पहले बुधवार को, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के चुनावी समर में उतरने का स्पष्ट संकेत देने के बाद यह संभावना प्रबल हो गई है कि 22 साल बाद, देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का चयन चुनाव के जरिये चुना जाएगा. इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को मनाने की अपनी आखिरी कोशिश भी करके देख ली, राहुल गांधी शुरू से अपने रुख पर कायम हैं कि पार्टी अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर का सदस्य होगा. अंततः यह तय है … Read more

संघ प्रमुख का मुस्लिम नेताओं से मिलना औवेसी को खटका तो इलियासी ने भागवत को बताया ‘राष्ट्रपिता’

203c94308573f3802f155457f9f9b77c1663842546048124 original

Politalks.News/RSS/Bhagwat/MuslimLeaders. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS का नाम जहन में आते ही सबसे पहले संघ और मुस्लिम समुदाय की कट्टर दुश्मनी के क्षण अन्तरप्टल पर घूम जाते हैं, लेकिन ऐसे में जब यह सुनाई और दिखाई दे कि संघ प्रमुख मुस्लिम नेताओं के आग्रह पर उनसे मिल रहे हैं और कट्टर मुस्लिम नेता उनकी शान में कशीदे गढ़ते हुए उन्हें ‘राष्ट्रपिता‘ और ‘राष्ट्र ऋषि‘ कह रहे हैं तो एक बारगी यकीन होना मुश्किल हो जाता है. बता दें, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मुस्लिम नेताओं से मुलाकात ने देशभर की सियासत को हिलाकर रख दिया है. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पांच मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक की और … Read more

कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही CM की कुर्सी जाना तय, राहुल गांधी के स्पष्ट संकेत से पहले गहलोत ने लिया यूटूर्न

कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही CM गहलोत की कुर्सी जाना तय

Politalks.News/Bharat/Rahul/Gehlot. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज गुरुवार को अपने 15वें दिन का पहला चरण पूरा कर कर लिया है. इधर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देशभर में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचलें बहुत तेज हो गईं हैं. वहीं आज सुबह की यात्रा के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोच्चि में एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद के दावेदारों को न सिर्फ सलाह दी बल्कि स्पष्ट संकेत भी दे दिए हैं. सबसे बड़ा झटका राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद के साथ और मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को लेकर लगा … Read more

ऑपरेशन लोटस फ़ेल होता दिखा तो राज्यपाल के पास आ गया ऊपर से फ़ोन वापस ले लो आदेश- आप

आप के निशाने पर पंजाब के राज्यपाल

Politalks.News/Punjab. दिल्ली के बाद पंजाब में भी विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाने के बाद आम आदमी पार्टी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विश्वास मत पेश करने की राज्यपाल से मांग की थी. इस विशेष सत्र के लिए स्पीकर की तरफ से विप भी जारी कर दिया गया था लेकिन बुधवार को सूबे के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विशेष सत्र बुलाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. गवर्नर ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि केवल विश्वास प्रस्ताव को साबित करने के लिए स्पेशल सेशन बुलाने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है. राज्यपाल के इस आदेश के बाद प्रदेश की सियासत का गरमा गई … Read more

राहुल गांधी को खुश करके मुख्यमंत्री पद बचाना चाहते हैं गहलोत- BJP के तंज के बीच पारित हुए दो विधेयक

राज्यपाल ने लौटाया बिल विधानसभा में हुआ पारित

Politalks.News/Rajasthan. एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर दिल्ली में सियासी उठापठक तेज हो गई है तो वहीं बुधवार को राजस्थान विधानसभा परिसर में भी कांग्रेस अध्यक्ष पद की गूंज सुनाई दी. बुधवार को दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से कई मुद्दों को लेकर मुलाकात की. सीएम गहलोत के इस दिल्ली दौरे को लेकर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने सीएम गहलोत की जमकर चुटकी ली. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेताओं ने कहा कि, ‘अशोक गहलोत इस बार अपना जादू नहीं चला पाए इसी कारण विधानसभा का सत्र इतना छोटा बुलाया गया है.’ वहीं … Read more

भड़काऊ बयानबाज़ी का प्लेटफार्म बन गए हैं न्यूज़ चैनल…, चुप क्यों है केंद्र…?- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

Politalks.News/Delhi/SupremeCourt. लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ यानी मीडिया को जनहित का संरक्षक और सरकार व आम लोगों के बीच के सेतु के रूप में देखा जाता है. यही नहीं राजनीतिक पहलुओं में भी मीडिया एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. लेकिन दुर्भाग्यवश, मीडिया ज़िम्मेदार पत्रकारिता पर ध्यान केंद्रित ना करके खुले तौर हेट स्पीच के साथ बेबुनियादी मुद्दों पर चर्चा करने का एक केंद्र बन चूका है. मीडिया को गलत तरीके से प्रयोग करके लोगों के बीच मतभेद पैदा किया जा रहा है. इन्हीं कुछ मुद्दों को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय मीडिया के साथ साथ केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई है. हेट स्पीच से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते … Read more

CM गहलोत ने एक व्यक्ति दो पदों का निकाला फॉर्मूला तो पायलट बोले- कांग्रेस में नहीं है ऐसा संभव

सियासी जादूगर के नए दांव पर टिकी सभी निगाहें

Politalks.News/Delhi. तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद हो रहे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चूका है. पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी साफ़ कह चुकी हैं कि गांधी परिवार से कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा. इसके बाद बुधवार को पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि, ‘राहुल गांधी नामांकन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा पर रहेंगे और वे दिल्ली नहीं जाएंगे.’ इसी बीच लोकसभा सांसद शशि थरूर चुनाव में ताल ठोकने के लिए कमर कस चुके हैं. इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अब मान लिया है कि एक कोशिश राहुल गांधी को मानने की करूंगा (जो कि संभव होती … Read more

आखिरी बार राहुल को मनाने का करूंगा प्रयास, फिर भरूंगा नामांकन, लेकिन नहीं छोडूंगा राजस्थान- गहलोत

img 20220921 075001

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन भरने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर अब पूर्ण विराम लग गया है. देर रात सीएम आवास पर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सीएम गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने के संकेत देते हुए कहा कि मैं आखिरी बार राहुल गांधी से मिलकर उन्हें मनाने का प्रयास करूंगा, अगर राहुल नहीं माने तो फिर हाईकमान का जो आदेश होगा वो मुझे मंजूर होगा, उसके लिए आपको तकलीफ दूंगा, यानी कि अगर मैं नामांकन भरता हूं तो सभी विधायकों को दिल्ली आना है ताकि राजस्थान के विधायकों की एकजुटता का संदेश जाए. … Read more

गहलोत ने धनखड़ से पूछा जादूगरी का राज, उपराष्ट्रपति ने गुरु को किया नमन, दिए मजेदार जवाब

'बाबोसा' को याद कर भावुक हुए धनखड़

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की राजनीति से निकलकर लोकतंत्र के संवैधानिक शिखर पर पहुंचे माटी के लाल जगदीप धनखड़ आज राजधानी जयपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र एवं कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने जगदीप धनखड़ का स्वागत किया. इसके बाद विधानसभा में उपराष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सहित दिग्गजों ने स्वागत किया. अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा कि, ‘उपराष्ट्रपति बनने के बाद मैं दूसरी बार राजस्थान आया हूं और आज में इस विधानसभा में खड़ा हूं जो कि मेरे लिए एक भावुक पल है.’ … Read more