ताऊ देवीलाल की जयंती पर विपक्ष ने दिया एकजुटता का संदेश, बोले पवार- साथ मिलकर बदलेंगे हुकूमत

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों का शक्ति प्रदर्शन

Politalks.News/Haryana. आज पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के संस्थापक चौधरी देवी लाल की जयंती है और इस अवसर पर हरियाणा के फतेहाबाद में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में हुई इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कई क्षेत्रीय पार्टियों के मुखिया एक मंच पर आज दिखाई दिए. महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एवं NCP प्रमुख शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित कई प्रमुख विपक्षी नेता सभा में पहुंचे. विपक्ष की इस रैली को इसलिए भी अहम माना … Read more

राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम के लिए सचिन पायलट का नाम तय! सीएम गहलोत ने दिए बड़े संकेत

सीएम गहलोत ने दिए बड़े संकेत

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर राजस्थान में सियासी उथल पुथल तेज हो गई है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के साथ ही प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों ने जोर पकड़ रखा है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट के नाम पर मुहर लगा दी है लेकिन स्थिति अब तक साफ़ नहीं हो पाई है. इसी कड़ी में आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक के लिए आलाकमान ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे को आब्जर्वर बना कर राजस्थान भेजा गया है. वहीं विधायक … Read more

धड़ेबंदी और गुटबाजी के जरिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने का सपना देखना ठीक नहीं- मीणा

रामनारायण मीणा का बड़ा बयान

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही सियासी अदावत अब इस मोड़ पर आ चुकी है कि अब या तो यह हमेशा के लिए थम जाएगी और या फिर ये अब ये और ज्यादा खतरनाक हो जाएगी. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 सितंबर को अपना नामांकन भर सकते हैं. सीएम गहलोत के नामांकन भरने के बाद निर्विरोध चुनाव जीतते हैं तो 1 तारीख के आसपास और नहीं तो 19 अक्टूबर के बाद कांग्रेस पार्टी के ‘एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत के तहत सीएम गहलोत को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी. ऐसे में अगले मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट का … Read more

राहुल की एक लड़की के साथ फोटो पर BJP नेताओं ने लगाए आरोप तो भड़की कांग्रेस ने दिया जोरदार जवाब

‘तुम कितना नीचे गिर सकते हो, मित्रो?’

Politalks.News/Congress/RahulGandhi. राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को आज 16 दिन पूरे होने जा रहे हैं. वहीं अभी तक राहुल की इस यात्रा के रेस्पॉन्स को देखते हुए प्रमुख विपक्षी भाजपा लगातार इस यात्रा पर हमलावर है और इस यात्रा को ‘भारत तोड़ो यात्रा’ कहकर कांग्रेस पर तंज कस रही है. इसी बीच भाजपा ने अब राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल करते हुए बेबुनियाद आरोप लगाने की कोशिश की, हालांकि पहले से अब एक्टिव हो चुकी कांग्रेस ने तुरन्त ही सच्चाई का काउंटर अटैक बोलकर भाजपा के मन्शुबों पर पानी फेर दिया गई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी … Read more

जहां हुआ AAP का चुनावी कार्यक्रम, वहीं पहुंचा बुलडोजर, क्या इस गुंडागर्दी से चलेगा देश?- केजरीवाल

वड़ोदरा में निगम की कार्यवाई पर भड़की आप

Politalks.News/Gujarat. साल के अंत में होने वाले गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कभी भी तारीखों का एलान हो सकता है. ऐसे में देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियां गुजरात में अपनी मजबूती के लिए जमकर मेहनत कर रही है. प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ साथ अपने 20 साल के कार्यकाल के जरिये जनता का वोट मांगने की तैयारी में जुटी है. तो वहीं कांग्रेस पार्टी के साथ साथ दिल्ली और पंजाब में सत्ता पर काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी भी चुनावी तैयारियों में लग गई है. लेकिन आम आदमी पार्टी को लगता है कि जिस तरह उनकी पार्टी गुजरात … Read more

कोई भी बन जाएगा मुख्यमंत्री, सिर्फ तीन चार लोगों को है खबर, जो भी बनेगा, तो क्या बिगाड़ देगा?- चांदना

'मुख्यमंत्री कोई भी बने, यहां तो ऐसे ही चलेगा'

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव का सबसे ज्यादा असर अगर कहीं पर दिख रहा है तो वो है राजस्थान. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जल्द ही नामांकन भरने वाले हैं. ऐसे में पार्टी आलाकमान ने उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए ‘एक व्यक्ति एक पद’ सिद्धांत के आधार पर सीएम गहलोत को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी छोड़ने के निर्देश दे दिए हैं. आलाकमान के दो टूक संदेश के बाद से चर्चा ये भी है की टोंक विधायक सचिन पायलट को मुख्यमंत्री पद के लिए आलाकमान से हरी झंडी मिल गई है. इन चर्चाओं के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमाती नजर आ … Read more

कांग्रेस चाहे जिसे बना दे मुख्यमंत्री, राजस्थान में अब नहीं आएगी कांग्रेस की सरकार- कटारिया-पूनियां का तंज

img 20220924 wa0117

Politalks.News/Rajasthan. राहुल गांधी की फाइनल ना सुनने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने को तैयार हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सीएम की कुर्सी छोड़ना तय हो गया है. ऐसे में राजस्थान में अगले मुख्यमंत्री को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस बीच दिग्गज बीजेपी लीडर और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का बड़ा बयान सामने आया है. कटारिया ने कहा है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री का चेहरा भले ही बदल ले, सीएम गहलोत अपनी टोपी पहले ही किसी को भी पहना दें, लेकिन आगे 2023 में कांग्रेस की सरकार दुबारा नहीं बनेगी. यही नहीं शायद पहली बार कटारिया ने मीडिया के सामने खुले में स्वीकार किया कि … Read more

चिरंजीवी योजना में लापरवाही को लेकर मदेरणा ने जमकर आड़े हाथ लिया अपनी ही गहलोत सरकार को

'हम गरीब की आवाज बनने आए हैं सदन में'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लाई मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लेकर इन दिनों सियासी गहमागहमी अपने चरम पर है. एक तरफ जहां सीएम गहलोत खुद अपनी इस योजना की देशभर में तारीफ करते नहीं थकते तो दूसरी तरफ उन्हीं की सरकार के विधायक एवं जनता इस योजना के सफल ना होने के पीछे प्रशासन के साथ साथ सरकार को जिम्मेदार ठहराती आ रही है. हाल ही में सीएम गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर के एक प्राइवेट श्रीराम हॉस्पिटल में चिरंजीवी योजना का लाभ ना मिलने पर ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने मोर्चा खोलते हुए अपनी ही सरकार को आड़े हाथ लिया था. इसी बीच शुक्रवार को ‘राइट टू हेल्थ … Read more

वेश्यावृत्ति से इनकार करने पर पूर्व मंत्री के बेटे ने की युवती की हत्या, कांग्रेस बोली- खुल गई BJP की पोल

अंकिता हत्याकांड पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Uttarakhand. देवभूमि उत्तराखंड इन दिनों महिला अपराध का गढ़ बनता जा रहा है. महिला अपराध के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच सबसे ज्यादा दुःख तब होता है जब आपकी सुरक्षा की गारंटी देने वाली सरकार के कुछ नेता ही इस तरह की गतिविधियों में शामिल हों. उत्तराखंड के ऋषिकेश जिले के वनन्तरा रिजॉर्ट से गायब हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्या मामले में खुलासे के बाद से प्रदेश एवं देश की सियासत गरमाई हुई है. इस मामले में भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य का नाम सामने आने के बाद धामी सरकार निशाने पर आ गई है. मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता … Read more

प्रधानमंत्री बनने के लिए पीठ में छुरा घोंप कर नीतीश बाबू बैठ गए हैं लालू-कांग्रेस की गोद में- अमित शाह

पूर्णियां में गरजे अमित शाह

Politalks.News/Bihar. बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से प्रदेश की महागठबंधन सरकार सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी के निशाने पर है. इसी कड़ी में बिहार में बीजेपी की नींव को और अधिक मजबूत करने के लिए भाजपा का केंद्रीय आलाकमान अभी से जुट चूका है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री एवं बीजेपी के चाणक्य अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे के लिए बिहार पहुंचे. शुक्रवार को बिहार पहुंचे अमित शाह ने पूर्णियां पहुंच जन भावना महासभा में भाग लिया. प्रदेश सरकार के खिलाफ शंखनाद की शुरुआत करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के उस सीमांचल इलाके को चुना है, जिसे अल्पसंख्यक बहुल होने के कारण … Read more