2019-2022 की हार से मिली सीख लेकिन पता चल गया कि BJP को हरा सकती है सिर्फ सपा ही- अखिलेश

अखिलेश का बड़ा बयान

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में मुहं की खाने के बाद अब समाजवादी पार्टी की निगाहें लोकसभा चुनाव पर टिक गई है. यही कारण है कि इन दिनों पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं. बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा के प्रांतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ दलित समीकरण बनाने के लिए सम्मेलन में इनसे जुड़े हुए मुद्दों पर गहन मंथन किया गया. यह पहला मौका था जब सपा का ये सम्मलेन समाजवादी पार्टी के संयोजक मुलायम सिंह यादव और आजम खान की अनुपस्तिथि में हुआ. वहीं सपा के सम्मलेन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अखिलेश यादव ने … Read more

पूछताछ में नायर से बोली सीबीआई, ले लो सिसोदिया का झूठा नाम, नहीं तो कर लेंगे गिरफ्तार- केजरीवाल

केजरीवाल का बड़ा बयान

Politalks.News/Delhi. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की नई शराब नीति को लेकर सियासत गरमाई हुई है. कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर इस कथित शराब घोटाले की गूंज सुनाई देने लगी है. आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे इवेंट्स कंपनी ‘ओनली मच लाउडर’ के पूर्व सीईओ विजय नायर को सीबीआई ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है. विजय नायर पिछले आठ साल से आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं और शुरू में वह पार्ट टाइम वॉलंटियर थे, मगर अभी वह आम आदमी पार्टी के संचार प्रभारी हैं. CBI ने नायर को लाइसेंस के आवंटन में कथित अनियमितताओं के संबंध में ‘गुटबंदी’ और ‘षडयंत्र’ में संलिप्तता के आरोप … Read more

PFI पर प्रतिबंध के बाद शुरू हुई सियासत, लालू बोले- RSS को भी करो बैन, ये है उससे बदतर संगठन

PFI पर प्रतिबंध के बाद शुरू हुई सियासत

Politalks.News/Delhi. देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में घिरी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बड़ा एक्शन लेते हुए केंद्र सरकार ने 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है. PFI ही नहीं 8 सहयोगी संगठनों पर भी केंद्र ने रोक लगा दी है. गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. बता दें, गृहमंत्रालय ने यूएपीए एक्ट के तहत इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया गया है. वहीं PFI पर केंद्र सरकार के प्रतिबंध के बाद अब सियासत गरमा गई है. कुछ नेता जहां केंद्र के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं तो कुछ PFI के साथ RSS को भी बैन करने की मांग कर … Read more

बिना मीटिंग और मतदान, दो लोगों ने मिलकर चुन लिया एक को? ये है BJP का आंतरिक लोकतंत्र- बघेल

'दो ने मिलकर एक को चुन लिया'

Politalks.News/Delhi/Chattishgarh. एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी गहमगहमी अपने चरम पर है तो वहीं देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन जिस तरह के बीजेपी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं उससे ये साफ़ है कि उनका कार्यकाल आगे बढ़ने वाला है. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि, ‘जेपी नड्डा अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें पूरा देश पसंद करता है. ऐसा ही काम वे आगे भी करते रहेंगे.’ … Read more

वर्तमान में सीएम गहलोत से भी ज्यादा पॉवरफुल हैं सीपी जोशी, चाहें तो सरकार गिरा दें- सुमित्रा सिंह

joshi sumitra singh copy

Politalks.News/RajasthanPoliticalCrisis. राजस्थान में जो मौजूदा परिस्थितियां बनी है उसमें यदि सबसे पावरफुल कोई है तो वो विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ही है. क्योंकि मौजूदा परिस्थितियों में विधायकों के इस्तीफे उनके पास होने की बात सामने आ रही है. ऐसे में वे चाहें तो उसे स्वीकार करके सरकार गिरा भी सकते हैं और चाहें तो सरकार बचा भी सकते हैं…. यह कहना है राजस्थान विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष रहीं सुमित्रा सिंह का. सुमित्रा सिंह की गिनती राजस्थान में उन वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में होती है जो ना केवल कांग्रेस, बल्कि भाजपा और जनता दल से भी विधायक रह चुकी हैं. राजनीतिक जीवन में उनका लंबा अनुभव रहा है. पूर्व विधानसभाध्यक्ष सुमित्रा … Read more

राजेन्द्र गुढ़ा ने खोला मंत्री धारीवाल के खिलाफ मोर्चा, लगाए 4000 करोड़ से ऊपर के भ्रष्टाचार के आरोप

राजेंद्र गुढ़ा का बड़ा बयान

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में रविवार को हुए सियासी घटनाक्रम ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है. सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस में जारी आंतरिक खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. इसी बीच सोमवार देर शाम शांति धारीवाल ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘वे दिल्ली से ही अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री से हटाने का षड्यंत्र रच के आए थे.’ तो वहीं धारीवाल के बयान पर अब गहलोत सरकार में ही मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पलटवार किया है. अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले गुढ़ा ने कहा कि, ‘शांति धारीवाल के विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है. अगर 400 करोड़ में एक बिंदु … Read more

किस VIP नेता को ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ देने से इंकार करने पर हुई अंकिता की हत्या? कांग्रेस ने खोला मोर्चा

कौन था VIP?

Politalks.News/Uttarakhand. देशभर में महिलाओं और खासकर बेटियों के साथ अन्याय और दर्दनाक घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी जारी है. कभी उत्तर प्रदेश तो कभी झारखंड कभी मध्यप्रदेश तो कभी कोई और प्रदेश लेकिन इस बार देवभूमि उत्तराखंड शर्मसार हो गई. देवभूमि की बेटी अंकिता की गलती सिर्फ इतनी सी थी कि उसने वेश्यावृत्ति के दलदल में जाने से इंकार कर दिया जो कि वहां के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता के पुत्र को रास नहीं आया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पानी में डूबने से अंकिता की मौत की पुष्टि हुई है. साथ ही शरीर पर 4 से 5 चोट … Read more

राजस्थान की राजनीति में नहीं हो सकता कोई परसराम मदेरणा जैसा नेता- दिव्या के निशाने पर दिग्गज

मदेरणा के निशाने पर जोशी और धारीवाल

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुरू होने वाली नामांकन की तैयारियों के बीच राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भारी सियासी बवाल मच गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन भरने की स्थिति में प्रदेश की कमान सचिन पायलट को सौंपने के आलाकमान के फैसले का गहलोत गुट के विधायकों ने विरोध करते हुए अपने इस्तीफे स्पीकर को सौंप दिए. वहीं इस नाटकीय घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्रदेश प्रभारी अजय माकन और राजस्थान के आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किए गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को दे दी है. हाईकमान से मुलाकात के बाद माकन ने विरोध … Read more

‘शतरंज में वज़ीर और जिंदगी में ज़मीर मर जाए तो समझो खेल खत्म, कांग्रेस की दशा पर बीजेपी का तंज’

बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस

Politalks.News/Rajasthan/Congress. राजस्थान में रविवार को हुए सियासी घटनाक्रम ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है. सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस में जारी आंतरिक खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन भरने की कवायद के बीच आलाकमान ने मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट के नाम पर मुहर लगा दी है. वहीं राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक फिर अपनी जादू की छड़ी ऐसी घुमाई कि सबकुछ बदल गया लेकिन इस बार अपने जादू में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद ही घिरते नजर आ रहे हैं. सियासी गलियारों में चर्चा है कि गहलोत गुट के विधायकों की … Read more

कांग्रेस के 75 साल के इतिहास में नहीं हुआ ऐसा, गहलोत गुट के विधायकों ने की अनुशासनहीनता- माकन

whatsapp image 2022 09 26 at 1.25.32 pm (1)

Politalks.News/RajasthanPoliticalCrisis. राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के चयन की कवायद के बीच कांग्रेस में बहुत पहले से जारी आंतरिक खींचतान ने अब प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है. यही नहीं जिस तरह कांग्रेस पार्टी की फजीहत हुई है उससे कल यानी 25 सितंबर का दिन राजनीति के इतिहास में दर्ज हो गया है. दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने की कवायद के बीच उनकी जगह मुख्यमंत्री के रूप में हाईकमान ने सचिन पायलट के नाम पर मुहर लगा दी, लेकिन जैसे ही पायलट का नाम सामने आया गहलोत गुट के विधायकों ने बगावत का बिगुल बजा दिया और विधायक दल की बैठक से … Read more