पायलट की मेहनत से बनी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार, बीजेपी से कभी नहीं रहा सम्पर्क- कटारिया का बड़ा बयान

img 20221129 120241

प्रदेश में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी घमासान के बीच बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया ने दिया बड़ा बयान, बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित एक पीसी के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सचिन पायलट की जमकर तारिफ की तो अशोक गहलोत पर साधा जोरदार निशाना, कहा- ‘कांग्रेस पार्टी जब 21 सीटों पर सिमट कर रह गई तब सचिन पायलट को बनाया गया था पीसीसी चीफ, इसके बाद पायलट ने की जमकर मेहनत, लगातार लोगों में बीच में गए और पार्टी को फिर से किया मजबूत, जबकि इस दौरान विपक्ष में रहते हुए अशोक गहलोत ने सदन में नहीं बोला … Read more

गुस्सा मुझे भी आता है लेकिन मेरे संस्कार और परवरिश रोकते हैं किसी बुजुर्ग का अपमान करने से- पायलट

'मैंने कभी नहीं की इस स्तर की राजनीति'

Sachin Pilot on Ashok Gehlot. राजस्थान में वर्चस्व की लड़ाई अब धीरे धीरे चरम पर पहुंचती जा रही है. सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू में सचिन पायलट के लिए गद्दार जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि, ‘सचिन पायलट के पास दस विधायकों का समर्थन भी नहीं है, ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर कोई स्वीकार नहीं करेगा.’ सीएम गहलोत के इस बयान ने राजस्थान की सियासत को नई चिंगारी दे दी है. अब देखना ये है कि आखिर कांग्रेस आलाकमान आगे कितने वक्त तक इस मुद्दे को होल्ड पर रख पाता है लेकिन अब सचिन पायलट के भी खुलकर बयान सामने … Read more

कॉलेजियम विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सुनाई खरी खरी, जजों की नियुक्ति का है मामला

img 20221128 200530

Supreme Court Vs Central Government. कॉलेजियम की सिफारिश के बावजूद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति नहीं होने को लेकर उच्चतम न्यायालय की नाराजगी सामने आई है. सोमवार कोई सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर सुनवाई करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि, ‘ऐसा लगता है कि सरकार राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) के रद्द किए जाने से नाखुश है. केंद्र सरकार जजों की नियुक्ति पर बैठी रहेगी तो सिस्टम कैसे काम करेगा. कॉलेजियम यह नहीं कह सकता कि सरकार उसकी तरफ से भेजे हर नाम को तुरंत मंजूरी दे. अगर ऐसा है तो उन्हें खुद ही नियुक्ति कर लेनी चाहिए.’ केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने … Read more

कितने पुजारियों के प्राण लेने के बाद नींद से जागेंगे गृहमंत्री गहलोत?- किरोड़ी मीणा का तीखा हमला

'दबंगों के पेट्रोल बम ने ले ली पुजारी की बलि'

Rajasthan Politics. राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था आमजन के लिए सबसे बड़ी समस्या तो विपक्षी दलों के लिए सबसे बड़ा चुनावी हथियार बन गई है. प्रदेश में लगातार बढ़ती हिंसा और लचर कानून व्यवस्था ने अपराधियों के हौसले बुलंद कर दिए हैं. हाल ही में उदयपुर संभाग के राजसमन्द जिले के देवगढ़ में बीते रविवार देर रात पुजारी दंपति को जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली घटना इस बात का जीता जागता उदाहरण है. इस हमले के बाद उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पाताल में भर्ती पुजारी का पिछले 6 दिन से उपचार चल रहा था लेकिन आज उनकी मौत हो गई. अब इस मामले पर सियासत शुरू हो गई … Read more

आखिर ऐसा क्या हुआ कि हमलावर हुए अशोक गहलोत? इस बार फिर उल्टा पड़ा सियासी दांव!

पहले नाकारा-निकम्मा अब गद्दार, आखिर क्यों?

Rajasthan Politics Crisis. साल 2018 में राजस्थान में बनी गहलोत सरकार के गठन के बाद से ही लगातार थोड़े-थोड़े समय की शांति के बाद की कांग्रेस की राजनीति में सियासी उबाल मचता रहा है. यही वजह रही कि 2020 में तो पूरी गहलोत सरकार को करीब डेढ़ महीने तक होटलों में बन्द रहना पड़ा. खास बात यह कि हर बार वजह एक ही रही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चली आ रही कुर्सी की अदावत. 2020 के बाद दो साल तक थोड़े थोड़े समयांतराल में हिचकोले खा रही प्रदेश कांग्रेस की सियासत में अचानक बीते गुरुवार यानी 24 नवम्बर को उबाल उस वक़्त आ गया … Read more

‘कोई व्यक्ति पद के लिए विवाद करे ये ठीक नहीं, पदों पर बैठे लोगों को रखनी चाहिए शब्दों की गरिमा’

हरीश चौधरी के निशाने पर गहलोत

Harish Choudhry On Rajasthan Politics. अगले साल के अंत में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में जारी आंतरिक खींचतान अब खुलकर सामने आ चुकी है. कभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी रहने वाले मंत्री भी अब उनके पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं. सीएम गहलोत द्वारा सचिन पायलट को गद्दार कहने वाले बयान पर कांग्रेस आलाकमान के करीबी एवं कांग्रेस की सर्वोच्च बॉडी स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य हरीश चौधरी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है. बायतु विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि, ‘कम से कम पद पर बैठे हुए लोगों को शब्दों की गरिमा रखनी चाहिए. यही नहीं … Read more

जिसे आगे बढ़ना है, उसे अपमान का घूंट पीना सीखना चाहिए- सीएम गहलोत ने फिर दिया बड़ा बयान

सीएम गहलोत का बड़ा बयान

Breaking News: राजस्थान में उठे राजनीतिक तूफ़ान के बीच सियासी बयानबाजी का दौर पहुंचा चरम पर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर सचिन पायलट पर इशारों इशारों में कसा तंज, शुक्रवार को राजस्थन शिक्षक संघ आंबेडकर की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मलेन में सीएम गहलोत ने लिया भाग, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा- ‘जिसे आगे बढ़ना है, उसे अपमान का घूंट पीना सीखना चाहिए, अगर अंबेडकर और गांधी जी ने अपमान का घूंट नहीं पिया होता, तो देश और दुनिया में उनका नहीं होता नाम,’ सीएम गहलोत के इस बयान के बाद सियासी चर्चाओं ने पकड़ा जोर, कुछ सियासी जानकर सीएम के इस … Read more

कांग्रेस पार्टी को लग चुकी है दीमक, पतन है अवश्यंभावी, सीएम गहलोत का करता हूं मैं धन्यवाद- गजेंद्र सिंह

‘गहलोत के हर बयान में होती है राजनीति’

Gajendra Singh Shekhawat On Rajasthan Politics. ‘कांग्रेस में दीमक लग गया है अब इस पार्टी का पतन अवश्यंभावी, प्रदेश कांग्रेस में जारी घमासान अब छीपा नहीं है ये जगजाहिर हो गया है, मैं तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद देना चाहता हूं कि इस बार उन्होंने मुझे बख्श दिया, वैसे उनके हर बयान में राजनीति होती है,’ ये कहना है जोधपुर सांसद एवं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का. केंद्रीय मंत्री का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी में जारी खींचतान को जगजाहिर करते हुए हाल ही में दिए अपने बयान में सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा. यही नहीं सीएम गहलोत … Read more

गहलोत-पायलट के सियासी घमासान के बीच माकन की जगह अब वेणुगोपाल टटोलेंगे विधायकों की नब्ज

img 20221125 121343

सीएम अशोक गहलोत के सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान के बाद गरमाई हुई है प्रदेश कांग्रेस की सियासत, इस बीच राहुल गांधी की यात्रा को लेकर 29 नवम्बर को कांग्रेस संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल आएंगे जयपुर, हालांकि दौरे की वजह भारत जोड़ो यात्रा बताया जा रहा है लेकिन बड़ा मकसद है प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं की नब्ज टटोलना, वहीं सूत्रों की मानें तो अजय माकन का जिम्मा भी सौंपा जा सकता है वेणुगोपाल को, वहीं दूसरी तरफ वेणुगोपाल ही वो नेता थे जिन्होंने 2 महीने पहले सबसे पहले दिया था यह बयान, कि राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापटक को सुलझा लिया जाएगा एक-दो दिन में, वेणुगोपाल के … Read more

‘गहलोत अगर इतने हैं आश्वस्त तो फिर क्यों नहीं करा लेते काउंटिंग, 80 फीसदी MLA हैं पायलट के साथ’

‘80 फीसदी विधायक हैं पायलट के साथ’

Rajendra Gudha On Ashok Gehlot. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान के बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. सीएम गहलोत ने एक मीडिया चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में सचिन पायलट को गद्दार बताते हुए जमकर निशाना साधा तो वहीं सचिन पायलट की भी इस बयान पर प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है. सचिन पायलट ने सीएम गहलोत को इस तरह के बयान देने से बचते हुए प्रदेश में सरकार किस तरफ रिपीट हो उस पर ध्यान देने की सलाह दी है और साथ ही कहा कि, ‘सीएम गहलोत क्यों खुद को इतना असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, पद तो आज है कल नहीं.’ वहीं गहलोत-पायलट के बीच … Read more