केजरीवाल हैं मोदी के भाई की तरह, लोगों को हायर कर पैसो के दम पर करा रहे हैं चुनाव प्रचार- CM गहलोत

सीएम गहलोत ने केजरीवाल को बताया मोदी का भाई

Politalks.News/Rajasthan. इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है. एक तरफ जहां गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकेले ही चुनावी कमान संभाल रखी है तो वहीं आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता भी लगातार चुनावी सभाएं कर बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है. लेकिन इस विधानसभा चुनाव में सबसे शांत नजर आ रही कांग्रेस भी अब चुनावी तैयारियों में लग गई है. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर आब्जर्वर बनाये गए राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले दो दिन से गुजरात में डेरा जमाए बैठे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को सीएम गहलोत ने अहमदाबाद में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते … Read more

‘राहुल की भगवान राम से तुलना कर कांग्रेस नेताओं ने तोड़ दिए गांधी परिवार की चापलूसी के सारे रिकॉर्ड’

'र' से राम 'र' से राहुल पर मचा घमासान

Politalks.News/Rajasthan. अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के विवादित बयान ने प्रदेश की सियासत के साथ साथ देश की सियासत को भी गरमा दिया है. सोमवार को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री परसादी लाल मीणा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी. मंत्री परसादी लाल मीणा ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा था कि, ‘भगवान राम भी अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे पर राहुल गांधी उससे भी ज्यादा कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल जाएंगे.’ मंत्री मीणा ने … Read more

नियमों के आधार पर जल्द लिया जाएगा फैसला, जिसकी भविष्य में दी जाए नजीर- BJP नेताओं से बोले जोशी

बीजेपी नेताओं ने स्पीकर को सौंपा ज्ञापन

Politalks.News/Rajasthan. पिछले महीने की 25 सितंबर को राजस्थान में हुए सियासी घमासान को लेकर अब भाजपा एक्टिव मोड में आ गई है. मंगलवार को राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेताओं ने हाल ही में राजस्थान कांग्रेस के विधायकों द्वारा दिए गए इस्तीफों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि, ‘जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस ऊहापोह की स्थिति को खत्म कराएं.’ तो वहीं सतीश पूनियां ने कहा … Read more

जब तक इंसाफ नहीं हो जाता तब तक घाटी में नहीं रुकेगी टारगेट किलिंग- अब्दुल्ला का बड़ा बयान

images (7)

Politalks.News/JammuKashmir. ‘जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग तब तक नहीं रुकेगी, जब तक इंसाफ नहीं हो जाता, पहले कहा जाता था कि कश्मीर में धारा 370 की वजह से आतंकवाद है, अब कश्मीर में 370 नहीं है तो आतंकवादी घटनाएं क्यों हो रही हैं?’ ये कहना है जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का. अब्दुल्ला अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. दरअसल आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में स्थित चौधरी गुंड इलाके में पूरन कृष्ण भट नाम के व्यक्ति की शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी. उनके पैतृक घर के बाहर उन पर यह हमला किया गया था. पूरन … Read more

मेरे और गांधी परिवार के रिश्ते हैं तर्क से परे, 19 अक्टूबर के बाद भी रहेगा ऐसा ही रिश्ता- सीएम गहलोत

images (4)

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान पूरा हो चूका है. 19 अक्टूबर को कांग्रेस को नया कप्तान मिलने वाला है. कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में पार्टी के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे एवं शशि थरूर के बीच मुकाबला है. सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहा. कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं सचिन पायलट सहित कई दिग्गजों ने AICC पहुंच मतदान किया तो वहीं भारत जोड़ो यात्रा के चलते राहुल गांधी ने कंटेनरनुमा मतदान केंद्र में अपना वोट दिया. वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री … Read more

पायलट की उम्र में गहलोत बैठ गए थे कुर्सी पर, अध्यक्ष के परिणाम के बाद सचिन बनेंगे मुख्यमंत्री- गुढ़ा

images (6)

Politalks.News/Rajasthan. सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के युवाओं को दिए गए बयान को लेकर तूफ़ान मचा हुआ है. कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर आज हुई वोटिंग के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, ‘कांग्रेस पार्टी में सभी को अवसर मिलता है. ऐसे में किसी तरह की जल्दबाजी ठीक नहीं है. क्योंकि जल्दबाजी में केवल ठोकरें ही लगती है. युवा शक्ति मेहनत कर सकती है लेकिन अनुभव का कोई विकल्प नहीं हो सकता. अनुभव से ही गांव, क़स्बा और पार्टी चलती है.’ अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस बयान पर पक्ष विपक्ष दोनों तरफ से प्रतिक्रिया आने लगी है. बसपा … Read more

संविदाकर्मियों को नियमित करे सरकार- पूनियां ने CM गहलोत को पत्र लिखकर दिलाई चुनावी वादे की याद

img 20221017 104003

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में अब लगभग एक साल का समय शेष बचा है. प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की गहलोत सरकार जहां हर साल होने वाली बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने में जुटी है तो वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा सरकार पर अभी तक भी चुनावी घोषणा पत्र के वादे ही पूरा नहीं करने के आरोप लगा रही है. इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राज्य के संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग की है. पूनिया ने अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र- 2018 (पेज नं0. 15 के पैरा … Read more

शाकंभरी पहुंच मैडम राजे ने पूरा किया अपना लक्ष्य, कहा- जुल्म की सरकार के अब बचे हैं साढ़े तीन सौ दिन

मैडम राजे के भव्य स्वागत ने उड़ाई विरोधियों की नींद

Politalks.News/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों के दिग्गज अभी से तैयारियों में जुट गए हैं. प्रदेश सरकार अपने चुनावी वादों और बजट घोषणाओं को पूरा करने में लगी हैं तो वहीं विपक्षी दल के नेता भी राज्यों के दौरे कर प्रदेश सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं. इसी बीच भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले सप्ताह भर से जारी अपनी देव दर्शन यात्रा के जरिये दिल्ली तक ये संदेश देना पहुंचा दिया है कि राजस्थान में अभी भी उनका जलवा कायम है. बता दें कि मैडम राजे ने दीवाली … Read more

80 लाख देकर बन जाओ सब इंस्पेक्टर- कर्नाटक में जमकर बरसे राहुल, CM गहलोत ने की जोरदार तारीफ

भारत जोड़ो यात्रा ने पूरा किया 1000 किलोमीटर का सफर

Politalks.News/Delhi. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज 38 दिन पुरे हो चुके हैं. कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की इस यात्रा ने 38 दिनों में 1000 किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया है. फिलहाल कांग्रेस की यात्रा कर्नाटक के बेल्लारी में हैं जहां शनिवार को आयोजित एक रैली के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर बीजेपी को जमकर घेरा. कांग्रेस की इस रैली में राहुल गांधी के साथ सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी एवं राज्यसभा सांसद … Read more

हिमाचल में अब लद गए हैं हरी टोपी और लाल टोपी के दिन, पीएम मोदी ने कर दिया परिवारवाद ख़त्म- शाह

हिमाचल में अमित शाह ने भरी हूंकार

Politalks.News/HimachalPradesh. शनिवार को चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होना है और 8 दिसंबर को चुनावी परिणाम सामने आएंगे. चुनावी तारीखों के एलान के साथ ही सभी सियासी दल अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. एक दिन पूर्व जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल में चुनावी हूंकार भरी तो वहीं शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री एवं बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. हिमाचल के सिरमौर में विशाल सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने … Read more