‘MSP के लिए अब चलेगी गोली, लाठी और मरेंगे लोग, हो चुकी है तैयारी, फिर शुरू होगा किसान आंदोलन’

‘देश को बर्बाद कर रही है मोदी सरकार’

Satya Pal Malik on MSP. ‘आने वाले दिनों में एमएसपी के लिए गोली चलेगी, लाठी चलेगी और लोग मरेंगे भी, क्योंकि जल्द किसान वापस उतरने वाले हैं सड़कों पर, इस मुद्दे को लेकर किसान आंदोलन करेंगे, 11 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से मनाया जाएगा काला दिवस, मैं चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन किसानों के हित के लिए सरकार से भी लड़ना पड़े तो लड़ूंगा…,’ ये कहना है कि मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक का. राज्यपाल के पद से सेवानिवृत होने के बाद से मलिक ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. हालांकि पद पर रहते हुए भी वे अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में थे. … Read more

जनता का शोषण करने वालों को इस बार सत्ता से बेदखल करेगी सरदारशहर की जनता- हनुमान बेनीवाल

बेनीवाल के निशाने पर कांग्रेस-भाजपा

Hanuman Beniwal In Sardarshahar By-Election. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, बीजेपी के साथ साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी तैयारियों में जुट गई है. इसकी एक झलक चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन में भी देखने को मिली. दिवंगत कांग्रेस नेता भंवर लाल शर्मा के निधन से खाली हुई इस सीट पर कांग्रेस ने जहां उनके बेटे अनिल शर्मा को टिकट दिया है तो वहीं बीजेपी ने वरिष्ठ नेता अशोक पींचा को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं इस मुकाबले को और भी रोचक बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जाट चेहरे के रूप … Read more

‘राहुल की यात्रा को घुसने नहीं देने की धमकी देने वाले बैंसला के साथ राठौड़ की फ़ोटो देख शॉक्ड हुए खड़गे’

राठौड़ को कमान पर सियासी घमासान

Dharmendra Rathore in command of Bharat Jodo Yatra. अगले माह दिसम्बंर के प्रथम सप्ताह में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने जा रही है, जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस की सत्ता और संगठन तैयारियों में जुट गए हैं. लेकिन इसी बीच राहुल की इस यात्रा के रूट मैनजेमेंट को लेकर प्रदेश कांग्रेस की सियासत में बवाल मचना शुरू हो गया है और उसका प्रमुख कारण है सीएम अशोक गहलोत के सबसे करीबियों में एक और आरटीडीसी के चैयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, जिन्हें इस यात्रा के रूट मैनजेमेंट की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि बीती 25 सितंबर को आलाकमान के निर्देश पर होने वाली विधायक दल की बैठक का … Read more

कमलनाथ के मंदिर रुपी केक काटने पर मचा घमासान, बीजेपी ने बताया चुनावी हिंदू तो कांग्रेस ने दी सफाई

केक पर ‘कमल’ कलह

Kamal Nath Birthday Cake. 18 नवंबर को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का जन्मदिन है. लेकिन पूर्व सीएम कमलनाथ के जन्मदिन का जश्न दो दिन पहले से मनाया जाने लगा है. इसी बीच मंगलवार से कमलनाथ के जनमोत्स्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें कमलनाथ एक मंदिर रूपी केक को काट रहे हैं. यही नहीं इस मंदिर रुपी केक के शीर्ष पर क्रीम से हनुमान जी की प्रतिमा भी बनाई गई है. कमलनाथ के इस तरह का केक काटने वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है. प्रदेश भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल … Read more

OBC वर्ग के युवाओं के हितों के लिए किसी भी हद तक जाएगी RLP, नहीं होने देगी कुठाराघात- बेनीवाल

'कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री कर रहे युवाओं को गुमराह'

Hanuman Beniwal On OBC Reservation. प्रदेश में ओबीसी आरक्षण में विसंगतियों को दूर करने को लेकर लम्बे समय से चल रहे मुद्दे ने एक बार फिर सियासी तापमान गरमा दिया है. प्रदेश सरकार से वार्ता के बाद भी राज्य में ओबीसी वर्ग को 21 फीसदी आरक्षण का लाभ नहीं मिलने पर राजस्थान में सियासी बयानबाजी चरम पर पहुंच गई है. एक तरफ जहां खुद गहलोत सरकार के मंत्री, विधायकों ने इसे लेकर मोर्चा खोल रखा है, तो वहीं प्रदेश के युवाओं की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने वाले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार को खुली चेतावनी दी है. सांसद बेनीवाल ने कहा कि, ‘राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी किसी … Read more

‘बैंसला नहीं है अध्यक्ष-संयोजक, गुर्जर समाज के स्तर पर नहीं हुआ भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का फैसला’

बैंसला के एलान पर गुर्जर नेता ने उठाए सवाल

Kalulal Gurjar Raised Question On Vijay Singh Bainsala. अगले माह की शुरुआत में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राजस्थान में प्रवेश करने वाली है. इसे लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. चूंकि अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में कांग्रेस इस यात्रा से अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है. इसी बीच गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे विजय सिंह बैंसला ने गहलोत सरकार को भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने की चेतावनी दी थी. लेकिन अब इस मुद्दे पर समाज … Read more

बचपन में खाई चप्पल से पिटाई, 40 साल बाद अंग्रेजी की अहमियत समझ आई- क्यों बोले अशोक गहलोत?

‘...किसी को नहीं बख्सेंगे सबको भेजेंगे जेल’

Ashok Gehlot in Rajasthan University. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राजस्थान विश्वविद्यालय में करीब 12 करोड़ रूपये की लागत से तैयार नवनिर्मित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय भवन एवं 23.32 लाख रूपये की लागत से बने तीरंदाजी खेल मैदान का लोकार्पण किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परिसर में 13.22 लाख रूपये की लागत से स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया. इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने विद्यार्थियों से कहा कि, ‘भविष्य निर्माण के लिए सपने देखें. सकारात्मक सोच के साथ संकल्पित होकर पूरा करने में जुट जाएं, तभी सफलता मिलेगी.’ वहीं राजस्थान विश्वविद्यालय … Read more

सचिन पायलट के सवाल पर रमेश मीणा ने साधी चुप्पी, तो भाजपा के साथ किरोड़ी पर बोला जोरदार हमला

रमेश मीणा का ‘नो कमेंट’

Ramesh Meena. कभी सचिन पायलट के साथ मानेसर पहुंच बगावती सुर रखने वाले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा कुछ बदले बदले से नजर आ रहे हैं. सियासी घमासान के दौरान मंत्री पद गंवाने वाले रमेश मीणा को हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में एक बार फिर मंत्री बनाया गया है. मंत्री की कुर्सी हाथ लगने के बाद से मंत्री जी के सुर भी बदले बदले नजर आने लगे हैं. नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कभी पायलट की खुसामद में कसीदे पड़ने वाले रमेश मीणा से जब बुधवार को पत्रकारों ने सवाल पुछा तो उन्होंने ‘नो कमेंट’ कहकर टाल दिया जबकि गहलोत सरकार के कामों की … Read more

बजरी और खनन माफियाओं के खिलाफ बेनीवाल ने खोला मोर्चा, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

'राजस्थान में है बजरी-खनन माफियाओं का आतंक'

Hanuman Beniwal. राजस्थान में दिन ब दिन अवैध खनन और बजरी माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जोधपुर के डांगियावास क्षेत्र में बजरी माफियाओं ने स्थानीय युवाओं पर गाड़ी चढाने का दुस्साहस किया और घटना स्थल से भाग निकले. इसके बाद बजरी रॉयल्टी ठेकेदार के कैंप में ग्रामीणों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. बजरी ठेकेदार के कर्मचारियों का आरोप है कि बजरी खनन को लेकर ग्रामीणों ने कर्मचारियों से झगड़ा किया. इस दौरान बजरी रॉयल्टी ठेकेदार कर्मचारियों  के कैंप में पहुंचकर ग्रामीणों ने यहां खड़े जेसीबी, बोलेरो कैंपर व डंपर को आग के हवाले कर दिया. यही नहीं उनके रहने के … Read more

नए जिलों के मायाजाल में फंसी गहलोत सरकार, यादव के बाद बलजीत ने दी सरकार को खुली चेतावनी

यादव के बाद अब बलजीत ने खोला मोर्चा

Baljeet Yadav on Gehlot Govt. लगता है राजस्थान की गहलोत सरकार के लिए पिछले एक दो महीने में मुसीबतों का चौतरफा पहाड़ खड़ा हो गया है. सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसे तैसे एक मुसीबत से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं तो दूसरी मुसीबत उनका इंतजार कर रही होती है. ऐसे में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्ज़र्वर बनाए गए सीएम गहलोत पहले अपने राज्य पर ध्यान दें या गुजरात चुनाव पर, ये भी एक बड़ा सवाल है. प्रदेश सरकार पहले से कई मुद्दों पर एक साथ घिरती नजर ही नजर आ रही थी कि अब नए जिले बनाए जाने की मांग को लेकर सियासत उबाल मार रही … Read more