राजस्थान में सरकार की निष्क्रियता से हर तरफ आतंक और भय का माहौल- हैदराबाद में गरजीं मैडम राजे

अपनी नेता को सुनने उमड़े प्रवासी राजस्थानी

Politalks.News/Hyderabad/Rajasthan/Raje. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने हैदराबाद पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे का हैदराबाद पहुंचने पर तेलंगाना राजस्थानी प्रवासी संघ ने एक भव्य आयोजन कर ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ ज़ोरदार स्वागत किया. स्वागत से अभिभूत हैदराबाद के शमशाबाद क्षेत्र में आयोजित भव्य समारोह में मैडम राजे ने कहा कि राजस्थान में आतंकवादियों की सक्रियता तेज हो गई और इसी का परिणाम है कि उदयपुर में आतंकवादियों ने एक निर्दोष का गला काट कर पूरे प्रदेश में आतंक और भय का माहौल पैदा कर दिया है. पूर्व सीएम ने कहा यह गहलोत सरकार की शह और तुष्टिकरण नीति का … Read more

जनता की गाढ़ी कमाई के दम पर अपने नेताओं को सुरक्षा देना है बीजेपी का संस्कार और इतिहास- यादव

बीजेपी नेताओं को मिली सिक्योरिटी तो भड़के तेजस्वी

Politalks.News/TejaswiYadav/Bihar. बिहार (Bihar) में कानून व्यवस्था और सरकार संचालन की स्थिति बद से बदतर हो गई है. सरकार के अंदर ही जब स्थिति इस सीमा तक अविश्वासपूर्ण, अराजक और विस्फोटक हो गई हो कि भाजपा के उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों व सांसदों को अपनी ही राज्य सरकार की पुलिस, विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर यकीन नहीं रहा तो कहा ही क्या जाए? ये कहना है बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का. केंद्र सरकार द्वारा लाई अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में अगर सबसे ज्यादा बवाल अगर कहीं मचा है तो वो बिहार है. अग्निपथ योजना के विरोध में बेरोजगार युवा सड़कों पर आ गए और … Read more

पहले बता देते तो हम भी करते मुर्मू का समर्थन- ममता के बयान पर कांग्रेस बोली- मोदी के दबाव में आ गईं दीदी

मुर्मू को लेकर ममता का बड़ा बयान

Politalks.News/PresidentElection. देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के चुनाव के लिए भाजपा द्वारा खेला गया दलित आदिवासी वाले दांव का सार्थक परिणाम नजर आने लगा है. बता दें, एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थक दलों की संख्या बढ़ती जा रही है. द्रौपदी के नाम का ऐलान होने के बाद से विभिन्न गैर राजग दलों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है. शुक्रवार को ही शिरोमणि अकाली दल ने मुर्मू को अपने समर्थन का ऐलान किया है. इसी बीच विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का सबसे पहले प्रस्तावक और समर्थन करने वाली टीएमसी की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को … Read more

अगर ढाई साल पहले अमित शाह मान लेते मेरी बात तो महाविकास अघाड़ी का नहीं होता उदय- ठाकरे

'सत्ता के लिए नहीं करूंगा कभी गद्दारी'

Politalks.News/Maharashtra/UddhavThackeray. महाराष्ट्र में बीते दस दिन चले सत्ता के सियासी संग्राम के पहले पार्ट का भले ही पटाक्षेप हो गया है. जिसके तहत बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना दिया है तो वहीं देवेंद्र फडणवीस ने आलाकमान के निर्देश के बाद उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. लेकिन इस सियासी संग्राम का फाइनल मुकाबला अभी 4 जुलाई को शिंदे सरकार द्वारा विधानसभा में बहुमत साबित करने के साथ पूरा होगा और इस मुकाबले में भी शिंदे के सफल होने में कोई गुंजाइश आज शिवसेना को सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके के बाद अब नहीं बची है. विधायकों के निलंबन … Read more

गहलोत ने किया है राहुल-प्रियंका का तुष्टिकरण- उदयपुर हत्याकांड मामले में तिवाड़ी के निशाने पर कांग्रेस

तिवाड़ी के निशाने पर गहलोत सरकार

Politalks.News/UdaipurMurderCase/GhanShyamTiwari. उदयपुर (Udaipur Murder Case)में हुए हत्याकांड ने पुरे देश को झकझोर कर रख दिया है. पूरा देश कन्हैयालाल (Kanhaiya Lal) को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहा है. तो वहीं इस पुरे मामले में सियासत भी अपने चरम पर है. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार भाजपा के निशाने पर आ गई है. बीजेपी (BJP) इस मामले को लेकर कांग्रेस पर हमलवार है. हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कल उदयपुर पहुंच कन्हैयालाल के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. वहीं कभी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा रहने के बाद पुनः बीजेपी में लोटे राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी (Ghanshyam Tiwari) ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. गुरूवार … Read more

पैगम्बर मोहम्मद टिप्पणी मामले में नूपुर शर्मा को ‘सुप्रीम’ फटकार- टीवी पर जाकर देश से मांगों माफी

img 20220701 wa0086

Politalks.News/NupurSharma/SC. पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी के चलते विवादों में आईं बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है. दरअसल, नूपुर शर्मा की ओर से अदालत में दाखिल अर्जी में कहा गया था कि उनकी जान को खतरा है, ऐसे में वह देश के अलग-अलग हिस्सों में केसों की सुनवाई के लिए नहीं जा सकतीं. इसलिए उनके खिलाफ लगे सभी केसों को दिल्ली ही ट्रांसफर कर दिया जाए. इस पर उच्चतम न्यायालय ने उन्हें कोई राहत तो नहीं दी, उलटे सख्त टिप्पणियां करते हुए नूपुर शर्मा को माफी मांगने के लिए कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को फटकार लगाते हुए कहा कि … Read more

सौम्या गुर्जर को फिर लगा झटका, निचली अदालत का आरोप मुक्त करने का आदेश हुआ निरस्त

img 20220701 111637

Politalks.News/Rajasthan/JaipurMayor. जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. अतिरिक्त सत्र न्यायालय क्रम-4 महानगर प्रथम ने ग्रेटर नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त यज्ञमित्र सिंह के साथ मारपीट और राजकार्य में बाधा के लिए आपराधिक षडयंत्र करने के मामले में मेयर सौम्या गुर्जर को आरोप मुक्त करने के निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया है. अदालत ने यह आदेश राज्य सरकार और यज्ञमित्र सिंह की रिवीजन याचिकाओं को स्वीकार करते हुए दिए हैं. इसके साथ ही अदालत ने मामले में आरोपी चारों पार्षदों अजय सिंह, शंकरलाल, रामकिशोर और पारस कुमार जैन की रिवीजन याचिकाओं को भी खारिज कर दिया … Read more

ठाणे के ‘ठाकरे’ शिंदे बने मुख्यमंत्री तो फडणवीस का हुआ डिमोशन, क्या है बीजेपी का फ्यूचर प्लान

maharashtra 1

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में चल रहे सत्ता के संग्राम का आखिर आज पटाक्षेप हो ही गया. शिवसेना से बागी होकर पहले सूरत, फिर गुवाहाटी, गुवाहाटी से गोवा और आज गोवा से मुंबई पहुंच एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. इससे पहले सियासी गलियारों और तमाम न्यूज़ चैनल्स की तरफ से दावा किया जा रहा था कि दवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे लेकिन सभी कयास कयास ही निकले और ठाणे के ‘ठाकरे’ यानी एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र की कमान मिल गई. वहीं चर्चा ये भी है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पहले तो खुद बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस शिंदे को समर्थन देकर उनके मुख्यमंत्री बनने का एलान … Read more

सांसद बेनीवाल की जनसुनवाई, सीमेंट कंपनियों को तो टूक- बिलकुल नहीं चलने दी जायेगी आपकी मनमर्जी

बेनीवाल की सीमेंट कंपनियों को दो टूक

Politalks.News/HanumanBeniwal. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार की भांति गुरुवार को भी अपने नागौर स्थित आवास पर जन सुनवाई की. इस दौरान सांसद बेनीवाल से कई गांवों से आए आगंतुकों बे पेयजल सड़क एवं विद्युत से जुड़ी अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. इस दौरान सांसद आवास पर कई विभागको के अधिकारी भी मौजूद रहे तो कुछ को सांसद ने टेलीफोन कर तुरतं समस्याओं के निदान के लिए निर्देशित किया. इस दौरान जनसुनवाई के दौरान मेड़ता में विगत महीनों में एक निजी स्कूल में करंट की चपेट में आने वाले बालक व उसके परिजनों ने सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की. पीड़ित परिजनों ने सांसद बेनीवाल को अपनी समस्याओं से … Read more

कांग्रेस खोती जा रही है अपना वर्चस्व, इसके ख़त्म होने के बाद देश में नई राजनीति की होगी शुरुआत- ओवैसी

ओवैसी के निशाने पर सोनिया-राहुल

Politalks.News/AsaduddiOwaisi. महाराष्ट्र में जारी सत्ता के संग्राम का पटाक्षेप हो चूका है. एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन चुके हैं तो वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है. यही नहीं असदुद्दीन ओवैसी ने मध्यप्रदेश में आए सियासी संकट का जिक्र करते हुए बिना नाम लिए सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, ‘देश में कांग्रेस अपनी प्रासंगिकता तेजी से खोती जा रही है और इसे खत्म हो जाना चाहिए ताकि देश में नई राजनीति की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो सके. कुछ लोग कहते हैं कि ओवैसी ने उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़ा तो योगी मुख्यमंत्री बन गए … Read more