चार बेल्ट अगर राहुल गांधी को पड़ जाते तो इटली तक के राज बाहर आ जाते- प्रज्ञा ठाकुर का जुबानी हमला

img 20220705 084536

Politalks.News/MP/PragyaThakur. अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर विवादों में रहने वाली मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नेशल हेराल्ड मामले में हुई ईडी की पूछताछ को लेकर सांसद प्रज्ञा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. प्रज्ञा ठाकुर ने अपने 9 वर्ष तक जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि राहुल गांधी को 4 बेल्ट पड़ जाते तो इटली तक के राज उगल देते. ठाकुर ने कहा कि अभी तो सिर्फ पूछताछ की जा रही है और कांग्रेस ने इतना … Read more

एक बार मेरे कान में बोल देते, मैं उद्धव से बात करके शिंदे को बनवा देता मुख्यमंत्री- अजीत पवार

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र

Politalks.News/Maharashtra/Politics. महाराष्ट्र (Maharashtra) में बगावत करके भाजपा की मदद से मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने आज विधानसभा में हुए फाइनल मुकाबले में भी जीत हासिल कर ली है. सोमवार को विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में जैसी उम्मीद थी, वैसा ही हुआ कि शिंदे सरकार ने विश्वास मत आसानी से जीत लिया. शिंदे सरकार को 164 विधायकों का समर्थन मिला जबकि विपक्ष में 99 ही वोट पड़े. इस तरह बीते 15 दिनों से सूबे में जारी सत्ता के संग्राम का पटाक्षेप भले ही हो गया, लेकिन सियासी बयानबाजी और तंज कसाई अभी भी अपने चरम पर है. महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) ने आज मुख्यमंत्री … Read more

तेलंगाना में BJP की एंट्री से चिंतित KCR जुटे खुद को राष्ट्रीय नेता बनाने में, धाराप्रवाह हिंदी बोलकर चौंकाया सभी को

बीजेपी के बढ़ते कदम TRS के लिए सितम!

Politalks.News/NarendraModiVsKCR. बीते दो दिनों तक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के जरिए प्रदेश में भाजपा ने अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं. बता दें बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित भाजपा के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की. यही कारण है कि प्रदेश में बीजेपी की बढ़ती साख को देखते हुए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. सबसे बड़ी बात अब तक 6 बार तेलंगाना का दौरा कर चुके पीएम मोदी को KCR ने प्रोटोकॉल के विपरीत जाकर एक बार भी एयरपोर्ट पहुंच कर रिसीव नहीं किया है. यही नहीं शनिवार … Read more

लालकिले पर झंडा फहराने का हक़ अगर सिखों को ही नहीं है तो फिर किसको है ?- मलिक का बड़ा बयान

मलिक के निशाने पर केंद्र सरकार

Politalks.News/SatypaalMalik. ‘आज देश का पेट भरने वाला किसान और रक्षा करने वाला जवान दोनों दुखी हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने पहले किसानों को बर्बाद किया और अब अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) लाकर देश के जवानों के साथ मजाक कर रही है,’ ये कहना है मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक (Satypaal Malik) का. अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को हरियाणा (Haryana) के पानीपत में इसराना थाना क्षेत्र के गांव सींक पाथरी स्थित तिरखू तीर्थ पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में केंद्र सरकार पर निशाना साधा. यहीं नहीं मलिक ने तो किसान आंदोलन (Farmers Protest) … Read more

शिंदे सरकार ने बहुमत किया हासिल तो पवार ने किया मध्यावधि चुनाव का दावा, राउत ने किया समर्थन

महाराष्ट्र में जल्द होंगे मध्यावधि चुनाव!

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की सियासत को लेकर जिस तरह के कयास लगाए जा रहे थे अब तक तो ठीक वैसा ही हुआ है महज एक दो अपवाद को छोड़ दें तो. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई और शिंदे गुट ने बीजेपी के साथ सरकार बना ली है. हालांकि इसमें सियासी अपवाद ये है कि कयास लगाए जा रहे थे कि इस गठबंधन के तहत उद्धव ठाकरे प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे लेकिन शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया. वहीं देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने जो किसी ने नहीं सोचा था. फिलहाल इस गठबंधन सरकार ने विधानसभा के विशेष सत्र में फ्लोर टेस्ट तो पास कर लिया है. … Read more

क्या वाकई राहुल गांधी ने कन्हैया के हत्यारों को ‘बच्चा’ कहा? जयराम ने नड्डा को पत्र लिख की माफी की मांग

'माफी मांगें नड्डा और भाजपा नेता'

Politalks.News/Congress/RahulGandhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान मीडिया को दिए बयान से जुड़ा एक वीडियो शुक्रवार रात से जबरदस्त वायरल किया जा रहा है. आम लोगों के साथ-साथ इस कथित फेक न्यूज़ से सम्बंधित वीडियो को भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है. कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि यह वीडियो ‘फर्जी खबर’ के रूप में फैलाया गया है और अगर भाजपा एवं उसके नेताओं ने इसके लिए माफी नहीं मांगी, तो … Read more

मानसून सत्र से पहले अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याओं के निस्तारण में जुटे बेनीवाल पहुंचे लाडनूं

सांसद बेनीवाल का लाडनूं दौरा

Politalks.News/HanumanBeniwal. 18 जुलाई से शुरू होने वाले लोकसभा के मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल अपने सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं. इस दौरान सांसद बेनिवाल क्षेत्रवार लगातार जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल शनिवार को नागौर जिले के लाडनूं क्षेत्र के दौरे पर रहे. इस दौरान लाडनूं पहुंचने पर सांसद बेनीवाल का कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. तो वहीं सांसद बेनीवाल ने शांति से बैठकर लोगों की जनसमस्याओं को सुना. इस दौरान सांसद बेनीवाल ने धोलिया गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम … Read more

पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व, गहरी सोच व काम से ही संभव हुई आजमगढ़-रामपुर की जीत- मैडम राजे

हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा 20 करोड़ लोगों को- राजे

Politalks.News/BJPNationalExecutiveCommittee/VasundharaRaje. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी (BJP National Executive Meeting) की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो गई है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैदराबाद में जारी बीजेपी की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने बैठक स्थल पर पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं. बैठक शुरू होने के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया. पत्रकार वार्ता के दौरान मैडम राजे ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों से पत्रकारों को अवगत करवाया. मैडम राजे ने कहा कि, ‘शनिवार … Read more

लोकतंत्र का वस्त्रहरण करके महाराष्ट्र में कराए गए इस राजनीतिक ड्रामे के अभी कई भाग हैं बाकी- सामना

सामना

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में जारी सत्ता के संग्राम के बीच नवनिर्मित शिंदे सरकार को 4 जुलाई को विधानसभा में बहुमत पेश करना है. सियासी गलियारों में चर्चा है की शिंदे सरकार बहुमत परिक्षण पार कर लेगी लेकिन शिवसेना के ठाकरे गुट का इमोशनल ड्रामा लगातार जारी है. जबसे महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट आया तब से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक नहीं दो नहीं तीन तीन बार बागी विधायकों को अपने इमोशनल संदेश के द्वारा साधने की कोशिश की है. फिलहाल शिवसेना से बागी हुए सभी विधायक गोवा से मुंबई आ चुके हैं और कल से शुरू होने वाले विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में भाग लेंगे. आपको बता दें, … Read more

आपने जो किया है, उसे देश के सभी सियासी दलों, नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा याद- ठाकरे

img 20220702 wa0103

Politalks.News/MaharashtraPolitics. पहले पांच साल तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके बीजेपी के उभरते दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस को इस बार शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर देशभर के तमाम नेताओं ने हैरानी जताई है. इसके लिए जहां कुछ नेताओं ने फडणवीस पर डिप्टी सीएम का पद स्वीकारने पर तंज कसा है तो वहीं कुछ लोगों ने भाजपा के फैसले पर ही सवाल उठाए हैं. इन सबके बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखकर न केवल उन्हें बधाई दी है बल्कि उनके इस कदम की प्रशंसा भी की है. ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को मराठी में लिखा पत्र ट्वीट किया है. … Read more