ओल्ड पेंशन स्कीम लागु करे केंद्र, कर्मचारियों का NPS में जमा पैसा नहीं दे रहे वापस क्योंकि…- CM गहलोत

‘केंद्र भी लागू करे ओल्ड पेंशन स्कीम’

Politalks.News/AshokGehlot. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोमवार को सीएम आवास पर वर्चुअल माध्यम से हुए ‘राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम’ कार्यक्रम को लॉन्च किया. कोरोना महामारी के कारण हुए लर्निंग लॉस को पूरा करने के लिए शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए रेमेडिएशन कार्यक्रम ‘राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम‘ शुरू किया गया है. इसके अन्तर्गत आयोजित ब्रिज कोर्स में विद्यार्थियों को दक्षता आधारित, आसान व आनन्दपूर्ण शिक्षण विधि से अध्ययन करवाया जाएगा. साथ ही शिक्षकों, शिक्षा अधिकारियों, अभिभावकों व बच्चों के लिए ‘फील्ड़ ओरिएन्टेशन’ कार्यक्रम का भी सीएम गहलोत ने उद्घाटन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन … Read more

महाराष्ट्र के बाद झारखंड में होगा बीजेपी का खेला! सोरेन के गठबंधन से मनमुटाव के बाद तेज हुईं अटकलें

महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड की बारी

Politalks.News/Jharkhand. देश की सियासत मे पिछले कुछ सालों की राजनीति पर गौर करें तो गैर-भाजपा शाषित राज्यों में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार कब गिर जाए, कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता. अगर यही हालात बने रहे तो देश में चुनाव कोई भी जीते या हारे सरकार भाजपा की बनना तय है. ताजा घटनाक्रम की बात करें तो मध्यप्रदेश, गोवा, कर्नाटक और हाल ही में महाराष्ट्र में हुए सत्ता के सियासी खेला के बाद बीजेपी की नजरें देश के पूर्वी छोर के छोटे से राज्य झारखंड पर जाकर टिक चुकी है. जैसा खेल बीजेपी ने महाराष्ट्र में खेला ठीक उसी तरह का खेल वह झारखंड में भी खेला जा रहा … Read more

उमा भारती ने नड्डा को लिखा- मध्यप्रदेश को विनाश की दिशा में ले जा सकती है शिवराज की नई शराब नीति

img 20220711 wa0076

Politalks.News/UmaBharati. भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपनी पूरानी शराबबंदी की मांग को लेकर अब शिवराज सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गई हैं. उमा भारती ने राज्य में अपने शराबबंदी अभियान को और तेज करने का मन बना लिया है, जिसके तहत उमा भारती अब अक्टूबर के महीने में गांधी जयंती के दिन से पूरे प्रदेश में मार्च करेंगी और इस अभियान को धार देंगी. जाहिर है भारती के इस अभियान से शिवराज सिंह चौहान सरकार की टेंशन जरूर बढ़ेगी. इसी बीच उमा भारती ने इसे लेकर अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक चिट्ठी भी लिखी … Read more

ERCP पर अब आर-पार- गहलोत सरकार के मंत्रियों ने घेरा केंद्र को तो गजेंद्र सिंह ने भी किया ये पलटवार

img 20220711 095910

Politalks.News/Rajasthan/PoliticsonERCP. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मध्यनजर प्रदेश का सबसे बड़ा सियासी मुद्दा बन चुकी राजस्थान ईस्टर्न कैनाल परियोजना (ERCP) को लेकर सूबे की सियासत अपने उफान पर है. रविवार को जहां एक तरफ पत्रकार वार्ता के दौरान गहलोत सरकार के मंत्रियों ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए जरूरत पड़ने पर लाखों लोगों के साथ कांग्रेस दिल्ली कूच करने तक की घोषणा कर दी, तो, वहीं, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार और उसके मुखिया राजनीतिक लाभ के लिए 13 जिलों के लोगों का कंठ सुखा रही है. वहीं … Read more

लापता चल रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने हालातों पर काबू पाने के लिए अधिकारियों को दिए ये निर्देश

president gotabaya rajpaksha revoked the state of emergency

Politalks.News/InternationalPolitics/SriLanka. हमारा पड़ोसी देश श्रीलंका किस आपात स्थिति से गुजर रहा है, किसी से छुपा नहीं है. वहीं देश की गुस्साई जनता के डर से श्रीलंका के राष्ट्रपति अपने सरकारी आवास को छोड़कर कहीं अंडरग्राउंड हो गए हैं. इसी बीच लापता राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहां अपना डेरा जमाया हैं, अभी तक इस बात की तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनका अधिकारियों को दिया गया एक निर्देश जरूर सामने आया है. शनिवार को राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद रविवार को गोटबाया राजपक्षे ने अधिकारियों के देश में गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि आर्थिक संकट की मार … Read more

कौन क्या कहता है यह जनता सब देख सुन रही है, मेरा लक्ष्य 25 साल के मिथक को तोड़ना है- पायलट

img 20220710 172954

Politalks.News/Rajasthan/Congress/Sachin Pilot. राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस की राजनीति में गाहे बगाहे आए दिन किसी न किसी बहाने सियासी गहमागहमी बनी रहती है. खास तौर पर 2020 में सचिन पायलट गुट की बगावत के चलते गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के बाद से सियासत के सबसे बड़े जादूगर माने जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जहां अपने विरोधियों पर सियासी तंज मारने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, तो वहीं इसके विपरीत पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक लंबी सियासी चुप्पी के बाद अब अपना सारा ध्येय 25 साल पुराने मिथक को तोड़ते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने पर एकाग्रचित्त कर दिया … Read more

‘सुप्रीम’ सुनवाई से पहले आदित्य ठाकरे को छोड़कर शिवसेना के 53 विधायकों को मिला नोटिस, जानें क्यों

img 20220710 143440

Politalks.News/MaharashtraPolitics. बीते माह जून में महाराष्ट्र में आए सियासी तूफान के बाद सूबे में ठाकरे सरकार को गिराकर शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में नई सरकार का गठन भले ही हो गया, लेकिन प्रदेश सियासी हलचलों का दौर बदस्तूर लगातार जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर यह आ रही है कि विधानसभा अध्यक्ष ने आदित्य ठाकरे को छोड़कर शिवसेना के सभी 53 विधायकों को नोटिस भेजा गया है, जिसका उन्हें अगले सात दिवस में जवाब देना है. महाराष्ट्र विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. जिन विधायकों को नोटिस भेजा गया है उनमें एकनाथ शिंदे गुट के 39 और ठाकरे खेमे के … Read more

बीजेपी के मंत्री के किए तबादला आदेशों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोका, कुछ ठीक नहीं इस सरकार में!

बिहार में तबादलों पर घमासान

Poitalks.News/BiharPolitics. बिहार की एनडीए गठबंधन वाली सरकार में बीजेपी और जेडीयू के बीच आए दिन चलने वाली खींचतान को देखकर यह कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा कि ये गठबंधन ज्यादा दिन चलता नजर नहीं आ रहा है. पिछले कुछ महीनों के घटनाक्रम चाहे पूर्व सीएम राबड़ी देवी की रोजा इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जाना हो या हाल ही में नीतीश का अस्पताल जाकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव का हालचाल जानना हो, इसके अलावा भी कई ऐसी सियासी घटनाएं बीते दिनों में नजर आ रही हैं जिससे साफ पता चलता है कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. ताजा घटनाक्रम … Read more

25 साल बाद जयपुर में हुई NZC की बैठक लेने पहुंचे शाह का गहलोत ने किया स्वागत, रखी ये प्रमुख मांगें

25 साल बाद जयपुर में हुई NZC की बैठक

Politalks.News/Rajasthan. शनिवार को जयपुर में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक का सफल आयोजन हुआ. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल भी शामिल हुए. इस दौरान राजस्थान सहित अन्य राज्यों से जुड़े मुद्दों पर सजग चर्चा हुई. वहीं जयपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित अन्य कई भाजपा नेताओं ने स्वागत किया. इसके बाद बैठक के लिए होटल रामबाग पैलेस पहुंचे अमित शाह का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वागत किया. बैठक समाप्त होने के बाद अमित शाह ने प्रदेश … Read more

जारौली की घमकी से डरी गहलोत सरकार! खुद का एक पूल बनता नहीं ERCP कैसे करेंगे पूरा?- बेनीवाल

img 20220709 wa0200

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने REET पेपरलीक मामले में SOG द्वारा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डीपी जारौली को क्लीनचिट देने पर सवाल उठाए तो वहीं ERCP को लेकर गहलोत सरकार पर जोरदार तंज कसा है. इसके साथ ही सांसद बेनीवाल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश की इंटेलिजेंस और कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत नकारा पुलिस अधिकारियों को ढो रहे हैं, क्योंकि यह वे अधिकारी हैं जिन्होंने सरकार बचाने में उनका योगदान किया था. इसलिए आज तक अशोक गहलोत पुलिस की पीठ थपथपा रहे हैं. आपको बता दें, … Read more