चौधरी ने खोला अपनी ही गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा, OBC आरक्षण को लेकर आंदोलन की चेतावनी

img 20220719 075042

Politalks.News/HarishChoudhry. हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद छोड़ पंजाब के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बने हरीश चौधरी ने अब अपनी ही सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण में किए गए संशोधन को लेकर सवाल खड़े किए हैं. इस संबंध में पूर्व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने पिछले सोमवार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर भूतपूर्व सैनिक अधिनियम मामले में पूर्ववर्ती व्यवस्था लागू करने की मांग भी की थी, लेकिन मांग के बावजूद कार्मिक विभाग द्वारा संशोधन ना किए जाने पर 7 दिन बाद बीते सोमवार हरीश चौधरी ने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते … Read more

निकाय चुनाव परिणामों ने उड़ाई शिवराज सरकार की नींद, सिंधिया-तोमर जैसे दिग्गजों के गढ़ में हारी भाजपा

सिंधिया-तोमर के गढ़ में कांग्रेस का कब्ज़ा

Politalks.News/MadhyaPradesh. हाल ही में हुए मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनावों के बीते रोज आए परिणामों में दिलचस्प नतीजे देखने को मिले हैं. रविवार को हुई पहले चरण की मतगणना में कुल 11 नगर निगमों के महापौर पदों में से सात पर बीजेपी, तीन पर कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है. अब भले ही बीजेपी ने सबसे ज्यादा नगर निगमों पर कब्जा किया हो लेकिन बाकी के जो परिणाम आए हैं वो आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं. क्योंकि इन परिणामों में जहां आम आदमी पार्टी ने पहली बार राज्य के किसी भी चुनाव … Read more

कन्हैया के परिजनों की मदद और हिंदुत्व की आवाज उठाने पर किरोड़ी मीणा को पत्र भेजकर दी धमकी

किरोड़ी लाल मीणा को मिली जान से मारने की धमकी

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. हाल ही में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर कथित आतंकवादी संगठन से जुड़े दो लोगों ने उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी थी. हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े करीब करीब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और NIA इसकी जांच में जुटी है, लेकिन इस तरह के हत्यारों के हौसले अभी टूटे नहीं हैं. इसी मामले को लेकर अब बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को पत्र लिखकर धमकी देने का दुस्साहस किया गया है. जिस पर सांसद किरोडी मीणा ने इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गृह … Read more

आम आदमी को आज से महंगाई का झटका, राहुल-वरुण-प्रियंका गांधी, गहलोत सहित दिग्गजों ने खोला मोर्चा

‘GST = ‘गयी सारी तनख़्वाह’

Politalks.News/NewDelhi. देश भर में बढ़ती महंगाई के बीच आज से आम आदमी के ऊपर दोहरी मार होना शुरू हो गई है. आज से आटा, पनीर और दही जैसे पहले से पैक, लेबल वाले खाद्य पदार्थों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू हो गया है. ऐसे में अब डिब्बा या पैकेटबंद और लेबल वाले मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद, गेहूं और अन्य अनाज तथा मुरमुरे महंगे हो गए है. अभी तक कुछ खान-पान की चीजें जीएसटी मुक्त रखी गई थी. अब सिर्फ खुले में बिकने वाले बिना ब्रांड वाले उत्पादों पर ही जीएसटी छूट जारी रहेगी. केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का विपक्ष … Read more

अखिलेश मिले तो वाह और हम जाएं तो कैरेक्टर ढीला, अब नहीं चलेगा यह, मायावती से होगी बात- राजभर

rajbhar on akhilesh copy

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद से सपा गठबंधन में आई दरार अब रह रह कर बढ़ती ही जा रही है. उपचुनावों की हार के बाद से ही गठबंधन में शामिल कई नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हालांकि सिर्फ एक दल महान दल के अलावा विधानसभा चुनाव में साथ आये सभी दल समाजवादी पार्टी के साथ हैं लेकिन उनके लिए भी अब लंबे समय तक टिक पाना असंभव सा लगने लगा है. उपचुनाव के बाद आज हो रहे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गठबंधन में खींचतान अब और भी ज्यादा खुलकर सामने आ चुकी है. कई मौकों पर सपा प्रमुख अखिलेश … Read more

महात्मा गांधी के खिलाफ उगला नरसिंहानंद ने जहर, 1 महीने की सजा काटकर आए यति पर फिर हुई FIR

महामंडलेश्वर के बिगड़े बोल

Politalks.News/MahatmaGandhi. हरिद्वार में पिछले वर्ष दिसंबर 2021 में हुई धर्म संसद के दौरान हेट स्पीच पर एक महीने से ज्यादा जेल की हवा खा चुके, अक्सर विवादों से नाता बनाए रखने वाले पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. यति नरसिंहानंद ने महात्मा गांधी को हजारों हिन्दुओं का कातिल बता दिया और उन्हें अपशब्द भी कहें. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद जहां गाजियाबाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया तो वहीं वीडियो के आधार पर मसूरी थाने की … Read more

मुर्मू को लेकर बोले तेजस्वी- राष्ट्रपति भवन में हमें राष्ट्रपति बैठाना है मूर्ति, नहीं, BJP ने बताया महिला विरोधी

img 20220717 174815

Politalks.News/President Election/Tejsawi Yadav. सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने पहले ही अपना स्टैंड साफ करते हुए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा कर दी थी और साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया था कि वह एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करेगी. इसी बीच रविवार को बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा द्रोपदी मुर्मू को लेकर दिए एक बयान ने राजनीति को गरमा दिया है. तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन में हमें राष्ट्रपति बैठाना है ना कि कोई मूर्ति. इतना ही नहीं तेजस्वी ने द्रौपदी मुर्मू की तरफ … Read more

डोटासरा ने गुढ़ा को दी मर्यादा में रहने की नसीहत तो सोनिया से ED की पूछताछ व ERCP को लेकर कही ये बात

govind singh dotasra 1649420936

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में बीते रोज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया. PCC में हुई इस बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण एवं जयपुर जिले के विधायकगण/विधायक प्रत्याशीगण मौजूद रहे. इस बैठक में कांग्रेस संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा किये जाने के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी प्रभारी पदाधिकारियों से प्रभार वाले जिलों में हो रहे संगठनात्मक कार्यों का फीडबैक प्राप्त किया तथा विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किये. वहीं शुक्रवार को PCC में जनसुनवाई के दौरान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा द्वारा वरिष्ठ मंत्री शांति … Read more

गड्ढों में डूबने से हुई 4 बच्चों की मौत पर बेनीवाल ने की आयुक्त को हटाने और परिजनों को 5 लाख मुआवजे की मांग

सीएम गहलोत से की ये मांग

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. राजस्थान के नागौर शहर से शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. शहर में पावर हाउस के सामने गड्‌ढों में जमा बारिश के पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बच्चे स्टेडियम के सामने साटियों की बस्ती के रहने वाले थे और सभी बच्चों की उम्र तीन से चार साल के बीच थी. इस पुरे मामले में प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है. जिस जगह ये घटना हुई वहां नगरपरिषद ने कचरा डालने के लिए गड्ढे खुदवा रखे हैं जो कि चार पांच फीट गहरे हैं. ऐसे में बरसात के कारण गड्ढों में पानी भर गया और खेलने … Read more

मोदी के ‘फ्री रेवड़ी कल्चर’ की केजरीवाल ने बताई परिभाषा तो एक्सप्रेसवे के उद्धघाटन पर उठे सवाल

फ्री रेवड़ी कल्चर पर मचा घमासान

Politalks.News/UttarPradesh. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने उत्तरप्रदेश के दौरे पर रहे. इस दौरान पीएम मोदी ने जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. शनिवार सुबह पीएम मोदी विशेष विमान से कानपुर एयरपोर्ट पहुंचे जहां सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. इसके बाद जालौन पहुंचे पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात दी. बुंदेलखंड एक्सप्रेससवे पीएम मोदी के महत्वकांशी परियोजनाओं में से एक है जिसका शिलान्यास उन्होंने ही दो साल पहले किया था. पीएम मोदी ने इस दौरान विशाल सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, ‘आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने … Read more