उद्धव ने विश्वासघाती बता फिर साधा बागियों पर निशाना तो आदित्य की यात्रा को फ्लॉप करने निकलेंगे शिंदे

ekanatha shatha uthathhava thakara oura aathataya thakara 1656163701

Politalks.News/MaharashtraPolitics. महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे बनाम उद्धव ठाकरे के बीच जारी घमासान का बड़ा नजारा अब सूबे के तीन जिलों में हो रही यात्राओं में देखने को मिल सकता है. बता दें, उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे नाशिक, अहमदनगर, औरंगाबाद समेत कुछ जिलों के दौरे पर हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इन्हीं जिलों में बड़ा अभियान शुरू करने जा रहे हैं. सीएम शिंदे का तीन दिवसीय अभियान शुक्रवार यानी आज से शुरू हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए कहा कि शिवसेना से फिर एक मुख्‍यमंत्री होगा. पार्टी अपने मिशन पर जुटी … Read more

सत्ता में कभी नहीं आने के भय से कांग्रेसी देते हैं ऐसे बयान जो उनके चरित्र को करते हैं उजागर- पूनियां

‘सोनिया गांधी मांगे माफ़ी’

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद देश की सियासत गरमा गई है. चौधरी के बयान पर जहां मानसून सत्र में पहली बार सत्ता पक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा एवं राज्यसभा की आज की कार्यवाही बाधित हुई तो वहीं भाजपा नेताओं ने सड़क से लेकर सदन के अंदर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि बीजेपी के विरोध के बाद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति से माफ़ी मांगने की बात भी कही और उन्होंने राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगा. अधीर रंजन चौधरी के इस बयान का पुरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. राजस्थान में बीजेपी प्रदेश … Read more

मैंने सोनिया जी को सौंप दिया था इस्तीफा, लेकिन उन्होंने कहा अभी तो आपको बहुत कुछ करना है- पायलट का खुलासा

पायलट ने खुलकर कही मन की बात

Politalks.News/Rajasthan/Pilot. राजधानी जयपुर में तीन दिन चलने वाले ‘टॉक जर्नलिज्म शो’ के उद्धघाटन सत्र में आज प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शिरकत की और बेबाकी के साथ सियासी सवालों का जवाब दिया. होटल क्लार्क्स आमेर में जारी टॉक जर्नलिज्म शो के दौरान पायलट ने स्वीकारा की समय से पहले और भाग्य से ज्यादा नहीं मिलता है. इसके साथ ही पायलट ने यह भी कहा कि महत्वकांक्षी होना कोई गलत बात नहीं है, अति महत्वकांक्षी नहीं होना चाहिए. इस दौरान पायलट ने 2023 में कांग्रेस की सरकार रिपीट करने के लिए अहम सुझावों पर अमल करने की बात भी बताई तो 2014 में अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही … Read more

नोटों की गड्डियां दिखाने से नहीं बदलेगी धारणा, ये खेल है बहुत बड़ा, बाद में बताऊंगी- बनर्जी इन एक्शन

बीजेपी के हंगामे के बीच पार्थ की छुट्टी

Politalks.News/WestBengal. इन दिनों पश्चिम बंगाल सरकार में पूर्व मंत्री रहे पार्थ चटर्जी के करीबी के घर से मिल रही नोटों की गड्डियां पुरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय TMC नेता पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी महिलाअर्पिता मुखर्जी के एक एक करके सभी घरों की छानबीन में जुटी है. अब तक ED को अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैटों से करीब 41 करोड़ रूपये बरामद हुए हैं. वहीं पुलिस गिरफ्त में मौजूद अर्पिता मुखर्जी कह रही हैं की ये सारा का सारा पैसा पार्थ चटर्जी का है. वहीं पार्टी नेता पर लगे आरोपों के बाद गुरूवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी … Read more

चौधरी के बयान पर अधीर हुई BJP, तो गुस्से में नजर आईं सोनिया ने स्मृति से कहा- डोंट टॉक टू मी, जानें क्यों

चौधरी के बयान पर सियासत घमासान

Politalks.News/Delhi. देश के सर्वोच्च पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के मुंह से निकले विवादित शब्द को लेकर देश की सियासत गरमा गई है. सत्ताधारी दल बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोल दिया है. देश भर में बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस सांसद चौधरी के बयान पर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करवा रहे हैं. यही नहीं जहां रोजाना विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित की जा रही थी आज संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में सत्ता पक्ष के जबरदस्त हंगामे के कारण सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी. गुरूवार को लोकसभा की कार्रवाई शुरू होते … Read more

अतिवृष्टि क्षेत्रों में तुरंत राहत, परिजनों को 5 लाख की सहायता के निर्देश के साथ CM गहलोत ने की ये अपील

3429 news

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी अतिवृष्टि से कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए है, जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और यहां तक कि कई जगहों पर लोगों की जान भी जा चुकी है. ऐसे में तीन दिन के दिल्ली दौरे के लिए बाद जयपुर लौटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में हरसंभव और त्वरित राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. सीएम गहलोत ने देर शाम आपदा प्रबंधन की समीक्षा की और राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपदा प्रबंधन गतिविधियों को और तेजी से बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. इसके साथ ही … Read more

माफिया संचालित बेईमान और भ्रष्ट गहलोत सरकार को बाय बाय करने को जनता बैठी है तैयार- तरुण चुघ

तरुण चुघ के निशाने पर गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है. 26 जुलाई को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया था. तो वहीं आज बुधवार को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और प्रदेश संगठन महामत्री चन्द्रशेखर ने भाजपा जयपुर शहर जिला कार्यसमिति और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजकों की बैठकें ली. जिसमें संगठनात्मक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों एवं राज्य के जनहित के मुददों पर चर्चा की गई. इससे पहले तरूण चुघ ने जयपुर में आदर्श नगर स्थित पीएचसी पर बूथ टीकाकरण अभियान के तहत … Read more

संसद में रोका तो राहुल ने सोशल मीडिया को बनाया हथियार, PM मोदी को बताया ‘राजा’, पूछे 10 सवाल

देश के राजा से राहुल के 10 सवाल

Politalks.News/RahulGandhi. देश भर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आम जनता परेशान है. वहीं केंद्र सरकार द्वारा खाद्य प्रदार्थों पर लगाए गए GST के बाद से मध्यम वर्गीय परिवार की मानों कमर ही टूट चुकी है. इसे लेकर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस पार्टी के नेता अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर सड़क से लेकर संसद तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन समाधान कुछ नहीं है. 18 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में जहां विपक्ष इन मुद्दों को लेकर चर्चा करना चाहता है तो वहीं सरकार की तरफ से अब तक … Read more

लालू का साया माने जाने वाले भोला यादव को CBI ने किया गिरफ्तार, कई राज खुलने की है संभावना

भोला की गिरफ्तारी पड़ेगी तेजस्वी पर भारी!

Politalks.News/Bihar/LaluYadav. यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें, CBI ने आईआरसीटी से जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब स्कैम) देने के घोटाला मामले में भोला यादव के खिलाफ एक्शन लिया है. इस मामले में सीबीआई की भोला यादव के राज्य में चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. रेलवे भर्ती घोटाले में सीबीआई अधिकारी भोला यादव से पूछताछ कर रहे हैं. भोला यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं. बता दें, भोला यादव वर्षों से लालू यादव के साथ उनका साया बनकर रहते हैं. अदालत … Read more

भाजपा नेता की नृशंस हत्या के बाद अपनों के निशाने पर बोम्मई सरकार, प्रदेशभर में मचा सियासी बवाल

नेट्टार की हत्या के बाद अपनों के निशाने पर बोम्मई

Politalks.News/Karnataka. हाल ही में उदयपुर और महाराष्ट्र में साम्प्रदायिकता के नाम पर हुई नृशंस हत्याओं के मामला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है कि अब कर्नाटक में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने मंगलवार रात एक भाजपा युवा कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारू की नृशंस हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने उदयपुर हत्याकांड में मारे गए टेलर कन्हैयालाल के समर्थन में कोई पोस्ट की थी. इस हत्याकांड के बाद से कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार अपनी ही पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गई है. कई नेताओं … Read more