इन्वेस्ट समिट में लगा पूंजीपतियों का जमावड़ा, CM गहलोत ने जमकर की ‘गौतम भाई’ की तारीफ

राजस्थान इन्वेस्ट समिट का हुआ आगाज

Politalks.News/RajasthanInvestSummit2022. इन्वेस्ट राजस्थान समिट की आज से शुरुआत हो चुकी है. जयपुर के जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित इस समिट में देश के साथ साथ विदेश के इन्वेस्टर शामिल हुए. 2 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी, वेदांत ग्रुप के अनिल अग्रवाल एवं राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इस समिट में दुनिया के करीब 3 हजार से ज्यादा उद्योगपति-बिजनेसमैन शामिल हो रहे हैं. समिट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘हमारे राजस्थान में अकाल सूखे पड़ते थे, लेकिन आज पुरे विश्व में हमारे उद्योगपति छाए … Read more

3 महीनों में 500 से ज्यादा रेड, BJP गंदी राजनीति के लिए कर रही है अधिकारीयों का समय बर्बाद- केजरीवाल

‘...कैसे तरक़्क़ी करेगा देश?’

Politalks.News/Delhi. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की आबकारी निति को लेकर सियासी घमासान अब भी जारी है. ईडी इस मामले में अब तक 103 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. मामले में पिछले महीने शराब व्यवसायी एवं शराब बनाने वाली कंपनी ‘इंडोस्पिरिट’ के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया गया था. महेंद्रू की गिरफ्तारी के बाद ED ने शुक्रवार को देश के तीन शहरों में छापेमारी की. दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद की करीब 3 दर्जन जगहों पर ED अब भी तलाशी कर रही है. ED की इस कार्रवाई पर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है. केरजीवाल … Read more

पुलिस अधिकारी को गालियां देने का केंद्रीय मंत्री का वीडियो हुआ वायरल, सवाल ये कि आखिर कब तक?

img 20221007 093554

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में माननीयों की भाषा को लेकर कई बार कितने ही वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन बात तो तब बने जब इन वीडियोज के सामने आने के बाद माननीयों पर कोई कार्रवाई हो, जिससे बाकी माननीयों के लिए कोई msg जाए. हाल ही में ताजा मामला मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का सामने आया है, जिसमें मंत्री जी अपनी मुखवाणी से एक पुलिस अधिकारी को जानदार अपशब्दों के साथ इज्ज़त (बेइज्जत) करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में मंत्री जी मोबाइल फोन पर बालोतरा डीएसपी धनफूल मीणा को गालियां निकाल रहे हैं और साथ ही कुछ अपशब्द भी बोल रहे हैं. वीडियो सोशल … Read more

आप उस राज्य में जाकर राजस्थान को बदनाम कर रहे हो…-CM गहलोत के बयान पर भड़के बेरोजगार

मुख्यमंत्री के बयान पर बेरोजगारों की चेतावनी

Politalks.News/Rajasthan-Gujarat. राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले पालनपुर से अहमदाबाद के लिए बीती 2 अक्टूबर से निकाली जा रही दांडी यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर बेरोजगार संघ की चेतावनी भरी प्रतिक्रिया सामने आई है. गुजरात में दांडी यात्रा पर निकले राजस्थान के बेरोजगार युवा 8 तारीख को अहमदाबाद पहुंचेंगे. जहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर उनके सत्याग्रह का कार्यक्रम है. इसी बीच गुरुवार को भीलवाड़ा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में गुजरात में दांडी यात्रा निकाल रहे बेरोजगारों पर हमला बोलते हुए कहा कि इन युवाओं से मैं कहना चाहूंगा कि जिन बेरोजगारों की राजस्‍थान में नौ‍करियां लग रही हैं उन्‍हें गुमराह मत करो. आप … Read more

OBC आरक्षण विसंगति नहीं की दूर तो RLP न सिर्फ करेगी आंदोलन बल्कि संसद में होगी गूंज- बेनीवाल

OBC आरक्षण को लेकर CM गहलोत को किया ट्वीट, दी चेतावनी

Politalks.News/Rajasthan. ओबीसी आरक्षण विसंगति के विषय को लेकर प्रदेश के युवा आंदोलनरत हैं. ओबीसी आरक्षण संघर्ष समिति की मांग है कि सरकार राज्य में भर्तियों के लिये जारी 2018 के परिपत्र में संशोधन करे और सही रोस्टर बनाए लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है. यही नहीं पिछले शुक्रवार को हजारों की तादाद में OBC वर्ग के लोग किसान नेता राजाराम मील और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी के नेतृत्व में सड़कों पर उतर आए लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बाद भी अब तक उस मुद्दे को लेकर कोई भी समाधान नहीं निकला है. ऐसे में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय … Read more

अधिकारियों की ज्यादा मालिश मत करो, मेरे अलावा किसी में ताकत नहीं है कि बोल ले ये बात- विजयवर्गीय

अधिकारीयों की तारीफ से खफा नजर आए कैलाश

Politalks.News/MadhyaPradesh. चार दिन पूर्व स्वच्छता के मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर का फिर डंका बज गया. केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर को ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2022’ के नतीजों की घोषणा की जिसमें इंदौर ने स्वच्छता का छक्का लगाया है. दिल्ली में इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 का अवार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला. इंदौर लगातार छठी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना. सम्मान की घोषणा के साथ इंदौर में जश्न मनाना शुरू हो गया. ऐसे में इंदौर के लगातार छठी बार नंबर वन आने पर मीडिया में अधिकारियों की जमकर तारीफ की गई थी. लेकिन ये तारीफ भाजपा के दिग्गज नेता एवं पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रास नहीं आई. कैलाश … Read more

कांग्रेस के सियासी संग्राम का पटाक्षेप अब दीवाली बाद! जोशी को नोटिस नहीं मिलना क्या है सियासी चाल?

राजस्थान कांग्रेस का सियासी संग्राम

Politalks.News/Rajasthan. बीते दिनों राजस्थान कांग्रेस में आए राजनीतिक उबाल के बाद अचानक छाई सियासी चुप्पी अभी और लंबी चलती नजर आ रही है. उसका कारण है गहलोत समर्थक नेताओं को दिए गए कारण बताओ नोटिस. हालांकि गुरुवार सुबह तक माना जा रहा था कि मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को दिए गए नोटिस की 10 दिन की मियाद आज पूरी हो रही है तो इन तीनों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होना तय है. लेकिन इसी बीच मंत्री महेश जोशी ने आधिकारिक रूप से पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें आज ही यह नोटिस मिला है और अब इसका जवाब वो अगले 10 दिनों में देंगे. ऐसे में अब … Read more

जानें क्यों खुले मंच से ठाकरे ने खाई मां-बाप की कसम, कहा- असली शिवसैनिक कटप्पा को नहीं करेगा माफ

'कटप्पा का भी ईमान था'

Politalks.News/Maharashtra. दशहरा के मौके पर कल महाराष्ट्र की सियासत बेहद गर्म रही. हालांकि किसी तरह के बखेड़े की खबर सामने नहीं आई लेकिन दशहरे के मौके पर दो अलग अलग मंचों से सियासी शब्दबाण बहुत चले. दो गुटों में बटीं शिवसेना में एक दूजे को एक दूसरे से श्रेष्ठ बताने की जैसे होड़ से मची रही. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जहां परंपरागत तरीके से शिवाजी पार्क में दशहरा मेले को संबोधित किया तो वहीं मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान से सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हूंकार भरी. सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे की रैली उद्धव ठाकरे पर हर तरह से भारी पड़ती दिखाई दी. … Read more

महामहिम पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, BJP ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा तो राज ने दी सफाई

उदित का बयान, मचा घमासान

Politalks.News/Delhi. भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो विपक्ष को घेरने का एक छोटे से छोटा मौका भी नहीं छोड़ती है. अगर मौका बड़ा है तो फिर जैसे उसे संजीवनी मिल गई हो और पूरी पार्टी की तरफ से बयानबाजी अपने चरम पर होती है. हाल ही देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, ‘गुजरात में देश का 76 प्रतिशत नमक बनाया जाता है. यह कहा जा सकता है कि सभी देशवासी गुजरात का नमक खाते हैं.’ राष्ट्रपति के इस बयान पर अब सियासत गरमा गई है. अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली कांग्रेस नेता … Read more

अजान के लिए शाह ने बीच में रोका अपना भाषण, महबूबा को लिया आड़े हाथ- नहीं करेंगे पकिस्तान से बात

बारामुला में जमकर गरजे अमित शाह

Politalks.News/JammuKashmir. साल के अंत में दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भी रणभेरी बज सकती है. यही कारण है कि केंद्रीय गृहमंत्री एवं बीजेपी के चाणक्य अमित शाह पिछले तीन दिनों से जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं. मंगलवार को जहां अमित शाह ने महानवमी के मौके पर माता वैष्णों देवी के दर्शन किये और राजोरी में एक विशाल सभा को संबोधित किया. तो वहीं बुधवार को विजयादशमी के मौके पर अमित शाह ने राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ अधिकारीयों के साथ सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की. इसके बाद अमित शाह … Read more