कांग्रेस नेता बोले- भाजपा को दे देना वोट लेकिन आप को नहीं, वहीं कन्हैया की ये टिप्पणी भी चर्चाओं में

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

Gujarat Assembly Election: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर चरम पर पहुंच गया है. सभी सियासी दल अपने अपने तरीके से चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं. एक तरफ जहां बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में काबिज होने का दावा ठोक रही है. वहीं दिल्ली के बाद पंजाब में जीत का परचम लहराने वाली आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में उतर दोनों पार्टियों और खासकर भाजपा की नींद उड़ा दी है. आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव प्रचार की कमान खुद अपने हाथों में ले रखी है. तो … Read more

‘प्रदेश में होना चाहिए सत्ता का विकेंद्रीकरण, पावर पूरी तहर से है केंद्रीयकृत, मंत्रियों के हाथ में नहीं है कुछ’

खाचरियावास के समर्थन में आए गुढ़ा

Rajasthan Politics Rajendra Gudha: राजस्थान में लगातार जारी सियासी बयानबाजी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. हाल ही में अफसरशाही के हावी होने को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री ही आमने सामने हो गए थे. खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियवास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपील करते हुए अधिकारीयों की ACR बनने का अधिकार मंत्रियों को पास होने की बात कही थी. जिसे लेकर सरकार के दो मंत्री आमने सामने भी हो गए थे लेकिन दोनों ने अपने राजनीतिक स्तर का उचित उदाहरण देते हुए मामले को शांत कर दिया. लेकिन दो दिन की शांति के बाद एक बार फिर बयानबाजी शुरू हो गई है. मंत्री प्रताप सिंह … Read more

राम-भरत ने जिस सिंहासन का एक दूसरे के लिए किया त्याग, आज उसे पाने के लिए हो रहा है संघर्ष- राजे

img 20221106 wa0307

Ex-CM Vasundhra Raje in Nathdwara. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राम राज्य के पक्षधर बताते हुए कहा है कि गर्व है कि उनके प्रयासों से ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का मंदिर अयोध्या में बन रहा है. यही नहीं मैडम राजे ने रामकथा के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि रामकथा में राम और भरत का त्याग देखिए, राम सिंहासन त्यागकर वन चले गए तो छोटे भाई भरत ने भी सिंहासन त्यागकर चरण पादुकाओं को राजा मानकर शासन चलाया, लेकिन आज के समय में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है, अब तो सिंहासन के लिए संघर्ष … Read more

महत्वाकांक्षा रखें, लेकिन अप्रोच सही हो- पायलट पर गहलोत का तंज, मुख्यमंत्री दिल्ली में, टला गुजरात दौरा

गहलोत की पायलट को नसीहत

Rajasthan Political Crisis/Ashok Gehlot in Delhi. राजस्थान की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में चरम पर पहुंची सियासी बयानबाजी के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जयपुर से दिल्ली पहुंचे. दिल्ली पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रूटीन चेकअप के लिए सी स्कीम स्थित निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे, जहां गहलोत ने अपना वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा रूटीन चेकअप करवाया. इससे पहले शुक्रवार को बारां में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि हमारी पार्टी के भीतर तो चुनौतियां नहीं हैं, हां राजनीति में थोड़ा-बहुत तो हर आदमी का एंबिशन होता है, हम क्यों बुरा मानें? हर आदमी अपना एंबिशन रखता है और … Read more

केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही रद्द कर देंगे अग्निवीर योजना- हिमाचल में प्रियंका का बड़ा एलान

कांगड़ा में प्रियंका का बड़ा सियासी दांव

Himachal Pradesh Assembly Election. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब महज 7 दिन का समय शेष बचा है. 12 नवंबर को प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान पूरा होना है. प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने जहां केंद्रीय मंत्रियों के साथ साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चुनाव प्रचार की कमान सौंप रखी है तो वहीं कांग्रेस पार्टी के हिमाचल चुनाव की कमान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ स्थानीय नेताओं एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सचिन पायलट ने संभाल रखी है. इसी कड़ी में चुनावी प्रचार के लिए शुक्रवार को कांगड़ा पहुंच प्रियंका गांधी ने नगरोटा बगवां में चुनावी सभा को … Read more

मेयर प्रत्याशी के चयन को लेकर धाबाई की बेटी ने मचाया हंगामा, बीजेपी को बताया थर्ड क्लास पार्टी

ग्रेटर नगर निगम चुनाव का रण

Jaipur Nagar Nigam: जयपुर नगर निगम ग्रेटर चुनाव के लिए सियासी घमासान तेज हो गया है. नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन दोनों ही दलों ने काफी सोच समझकर अपने उम्मीदवारों का एलान किया. बीजेपी की तरफ से रश्मि सैनी तो वहीं कांग्रेस ने हेमा सिंघानिया को मैदान में उतारा. यही नहीं कांग्रेस की तरफ से राजुला सिंह ने भी परचा भरा है. लेकिन नामों के एलान के साथ ही जहां कांग्रेस में शांति नजर आई तो वहीं बीजेपी में आंतरिक खींचतान की झलक खुल कर सड़कों पर आ गई. बीजेपी प्रत्याशी के नाम सामने आते ही कार्यवाहक मेयर शील धाबाई नाराज हो गई और रोते हुए बीजेपी दफ्तर से … Read more

झूठ बोल रहे हैं जोशी, उन्होंने ले लिया गुलामी का ठेका लेकिन मेरे से ज्यादा पावरफुल हैं क्या?- खाचरियावास

खाचरियावास और जोशी हुए आमने सामने

Pratap Singh Khachariyawas vs Mahesh Joshi: राजस्थान कांग्रेस में लगातार जारी आपसी खींचतान और सियासी बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच रही है. एक तरफ जहां बीते रोज बुधवार को सचिन पायलट द्वारा दिए गए बयान के बाद से प्रदेश की सियासत में उबाल आया हुआ है, तो वहीं राजस्थान में लगातार हावी हो रही ब्यूरोक्रेसी को लेकर खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास द्धारा नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखने की बात सामने आने के बाद अब इस मुद्दे के जरिए भी दबी हुई आपसी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है. बता दें खाचरियावास ने सीएम गहलोत को पत्र लिखकर IAS अधिकारियों की ACR मंत्रियों द्वारा भरने … Read more

‘चुनाव आयोग का शुक्रिया, बीजेपी सरकार के दबाव के बाद गुजरात में किया चुनाव की तारीखों का एलान’

कांग्रेस ने उठाए चुनाव आयोग पर सवाल

Gujarat Assembly Election/Congress: गुरूवार को चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. गुजरात में दो चरणों में दिसंबर में मतदान होंगे और 8 दिसंबर को चुनावी परिणाम घोषित किया जाएगा. पहले चरण के तहत प्रदेश की 89 विधानसभा सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान होगा तो वहीं दूसरे चरण में 5 दिसंबर को बाकी बची 93 सीटों पर वोटिंग होगी. चुनावी राज्य हिमाचल और गुजरात दोनों के चुनावी परिणाम एकसाथ ही घोषित होंगे. लेकिन चुनाव आयोग द्वारा किये गए तारीखों के एलान के साथ ही सियासी बयानबाजी का दौर गरमा गया है. गुजरात की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग … Read more

कांग्रेस को हरा सकती है तो सिर्फ कांग्रेस, आलाकमान के फैसले पर निर्भर है सबकुछ- जानें क्यों बोले बैरवा

‘मुख्यमंत्री के लिए हैं पायलट बेस्ट’

Rajasthan/Khiladi Lal Bairwa: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से एकाएक तेज हुई सियासी बयानबाजी का दौर अपने चरम पर है. एक ओर जहां सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लम्बे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक बयान से सियासत में उबाल ला दिया तो वहीं दूसरी और पायलट समर्थक विधायकों और कार्यकताओं ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान की कमान सोंपें जाने की मांग तेज कर दी है. इसी कड़ी में कभी सीएम गहलोत के करीबी रह चुके राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने बुधवार को अपने टोंक दौरे के दौरान एक बार फिर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग … Read more

ईडी की बुलाहट पर हमें नहीं जरा भी घबराहट, प्रदेश की जनता देगी षड्यंत्र का जवाब- सीएम सोरेन

'जनादेश नहीं होता लूट का लाइसेंस'

Jharkhand Hemant Soren ED Summon: झारखंड में पिछले कुछ समय से लगातार शांत पड़ी सियासत एक बार फिर गरमा गई है. बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजा है. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 3 नवंबर को साढ़े 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. सीएम सोरेन को मिले ED के समन के बाद से प्रदेश में सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है लेकिन अब इस समन को लेकर खुद हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘विपक्ष के अनुरोध … Read more