फ्रीबीज को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर ‘आप’ मांग रही है सिसोदिया की अग्रिम जमानत- भाजपा

बीजेपी के बयानों पर आप का पलटवार

Politalks.News/Delhi. आगामी विधानसभा चुनावों में अगर देखा जाए तो कांग्रेस के अलावा बीजेपी के सामने सबसे ज्यादा मुश्किलें कोई पार्टी खड़ी कर सकती है तो वो है आम आदमी पार्टी. यही कारण है कि बीजेपी इन दिनों हर मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साध रही है. चाहे मुफ्त की रेवड़ी की बात हो या फिर प्रदेश सरकार की नीतियों का जमकर विरोध कर रहे हैं. शनिवार को भी बीजेपी ने मुफ्त रेवड़ी और दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर निशाना साधा. शनिवार को बीजेपी ने कहा कि, ‘रेवड़ी’ संस्कृति पर जारी बहस में मोदी सरकार पर हमला … Read more

तिरंगे का करो बहिष्कार, इसने कर दिया हिंदुओं को बर्बाद- नरसिंहानंद के ये बोल नहीं पहुंचे सरकार के पास?

नरसिंहानंद के ये बोल नहीं पहुंचे सरकार के पास?

Politalks.News/HarGharTirangaAbhiyan. देशभर की सड़कों के किनारे नजर आ रही सजावट से लेकर हर आम हिंदुस्तानी के घरों, गाड़ियों और प्रतिष्ठानों तक पर हर जगह हमारे देश की आन, बान और शान तिरंगे की धूम मची है. शहरों में ही नहीं बल्कि गांवों में भी जहां से भी आप निकलेंगे हर ओर हमारा तिरंगा शान से लहराता नजर आ रहा है. हो भी क्यों न, हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव जो मना रहा है. इस 15 अगस्त को देश की आजादी को 75 साल पूरे हो रहे हैं. इस अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है. जिसके … Read more

घटिया बात करते हैं सीएम गहलोत, हमेशा केंद्र सरकार पर थोपते हैं अपनी कमियां- सांसद दीया के बड़े बोल

दिया के निशाने पर सीएम गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत गर्म है. बीजेपी के दिग्गज नेता एवं सांसद प्रदेश सरकार को हर मुद्दे पर घेरने को तत्पर बैठे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा हाल ही में देशभर में बढ़ते रेप के बाद हत्या के मामलों में बढ़ोतरी को लेकर दिए गए बयान पर देशभर की सियासत गरमा गई है. देश के कुछ सामाजिक संगठनों और विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बना सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में राजसमंद से भाजपा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने सीएम गहलोत पर निशाना साधा है. दीया कुमारी ने कहा कि, … Read more

संसद में गूंजा BJP सांसद पर हमले का मामला, बोलीं जसकौर- गहलोत सरकार को नहीं है बेटियों की परवाह

कोली पर हमले को लेकर सदन में गरजीं जसकौर

Politalks.News/Rajasthan. भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर रविवार देर रात हुए कथित हमले के बाद से प्रदेश की सियासत गर्म है. बीजेपी जहां पहले से ही प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर है, वहीं सांसद कौली पर खनन माफिया की तरफ से हुए हमले की गूंज सोमवार को संसद तक सुनाई दी. दौसा सांसद जसकौर मीणा ने आज लोकसभा में राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. सांसद मीणा ने आरोप लगाया कि, ‘कांग्रेस शासित राजस्थान में स्थिति भयावह है और कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है. खनन माफियाओं को पूरी छूट दी हुई है, यहां तक कि जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं.’ वहीं … Read more

अब KCR ने किया पीएम मोदी की बैठक से किनारा, नीतीश ने दूसरी बार किया मुलाकात से इनकार

मोदी की मीटिंग से किनारा कर बोले मुख्यमंत्री- फायदा क्या?

Politalks.News/NitiAayog. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 7 अगस्त को नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक आयोजित होगी. नीति आयोग की इस बैठक में फसल विविधीकरण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी. इस बैठक में जी-20 मंच पर प्रगति को रेखांकित करने में राज्यों की भूमिका पर भी जोर दिया जाएगा. वहीं नीति आयोग की इस बैठक में बिहार के बाद अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी भाग नहीं लेंगे. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख अपने इस निर्णय की जानकारी दी है. KCR ने अपने पत्र में लिखा कि, ‘भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में … Read more

सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर राजस्थान का दबदबा, ‘बाबोसा’ के बाद जगदीप धनखड़ बने 14वें उपराष्ट्रपति

‘राजस्थान के गौरव’

Politalks.News/VicePresident/JagdeepDhankhar. आज राजस्थान के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है कि एक साधारण से किसान परिवार में जन्मा गुदड़ी का लाल देश के दूसरे सर्वोच्च पद ‘उपराष्ट्रपति‘ के लिए चुन लिया गया है. जी, हां उपराष्ट्रपति पद के लिए आज हुए मतदान में एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गेट अल्वा को हराकर चुनाव जीत लिया है. मार्गरेट अल्वा को मात्र 182 वोट ही मिले जबकि 527 वोटों के साथ जगदीप धनखड़ ने जीत हासिल की. ऐसे में जगदीप धनखड़ राजस्थान से उपराष्ट्रपति के पद तक पहुंचने वाली दूसरी बड़ी शख्सियत होंगे. उनसे पहले देशभर में ‘बाबोसा‘ के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले बीजेपी के कद्दावर … Read more

मोदी-शाह को जाना चाहिए पीओके, शिंदे को भी ले जाएं साथ- सामना के जरिए शिवसेना का केंद्र पर निशाना

img 20220805 221017

Politalks.News/MaharashtraPolitics. 40 से ऊपर विधायकों और अन्य सांसदों और नेताओं के विश्वासघात के बाद भी शिवसेना की आक्रमकता में कोई कमी नहीं आई है. शिवसेना ने चीन और पाकिस्तान के साथ चल रहे सीमा मुद्दे और कश्मीर में तनाव को लेकर अपने मुखपत्र सामना के जरिए मोदी सरकार की जबरदस्त भर्तसना की है. यही नहीं सामना के जरिए शिवसेना ने अपने बागी नेता और सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ विद्रोही गुट को भी निशाना बनाया है. शिवसेना का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हमारे कश्मीर यानी पीओके में पैर रखना चाहिए था. आपको बता दें, कश्मीर में पीडीपी की अध्यक्षा और आजाद … Read more

गुजरात दंगों के समय CM मोदी पर बाला साहेब की मेहरबानी की याद दिला शिवसेना ने नड्डा को दिया जवाब

नड्डा के बयान पर शिवसेना का पलटवार

Politalks.News/MaharashtraPolitics. शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों और सांसदों की ऐतिहासिक बगावत के बाद शिवसेना में बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है. विधायक, सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों के बाद अब पार्टी के बाकी पदाधिकारी भी धीरे धीरे शिंदे गुट की ओर आकर्षित हो रहे हैं. ऐसे में ठाकरे परिवार के राजनीतिक अस्तित्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बीच बीते दिनों दो दिन के प्रवास पर बिहार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि देश में सभी क्षेत्रीय दल खत्म हो जाएंगे. नड्डा के इस बयान पर क्षेत्रीय पृष्ठभूमि में आने वाली शिवसेना ने … Read more

सपा ने दी आजादी तो नाखुश हुए शिवपाल ने अखिलेश को बताया अपरिपक्व, गठबंधन को लेकर कही ये बात

आजादी के बाद भी शिवपाल नहीं संतुष्ट

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को बीते 5 महीने का समय हो चूका है लेकिन प्रदेश में सियासत अब भी गर्म है. विधानसभा चुनाव में मिली हार और उसके बाद दो सीटों आजमगढ़ और रामपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के बाद से ही समाजवादी पार्टी और गठबंधन में दरार आ गई है. या यूं कहें की चुनावी हार के बाद अखिलेश यादव इतने कमजोर हो गए हैं की वे खुद गठबंधन में संभाल पाने में सक्षम नहीं हैं. यही कारण है कि विधानसभा चुनाव के वक़्त सपा के साथ आये सुभासपा और प्रसपा अब अलग राह पकड़ रहे हैं. यहीं नहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उन्हें अपनी तरफ … Read more

अखिलेश मिले तो वाह और हम जाएं तो कैरेक्टर ढीला, अब नहीं चलेगा यह, मायावती से होगी बात- राजभर

rajbhar on akhilesh copy

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद से सपा गठबंधन में आई दरार अब रह रह कर बढ़ती ही जा रही है. उपचुनावों की हार के बाद से ही गठबंधन में शामिल कई नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हालांकि सिर्फ एक दल महान दल के अलावा विधानसभा चुनाव में साथ आये सभी दल समाजवादी पार्टी के साथ हैं लेकिन उनके लिए भी अब लंबे समय तक टिक पाना असंभव सा लगने लगा है. उपचुनाव के बाद आज हो रहे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गठबंधन में खींचतान अब और भी ज्यादा खुलकर सामने आ चुकी है. कई मौकों पर सपा प्रमुख अखिलेश … Read more