कांग्रेस संगठन में होगा बड़ा बदलाव! इन राज्यों के बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष!

breaking news

कांग्रेस पार्टी से जुडी बड़ी खबर, जल्द कांग्रेस आलाकमान कई राज्यों में ले सकते है बड़ा फैसला, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े बदलाव, पार्टी सूत्रों के अनुसार कईं राज्यों के पीसीसी चीफ बदले जाएंगे, संगठन सृजन अभियान के तहत 5 राज्यों में जिलाध्यक्षों की होगी नियुक्ति, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, और तेलंगाना में जिलाध्यक्ष होंगे नियुक्त, वही गोवा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बदलेंगे प्रदेश अध्यक्ष, इसके लिए कांग्रेस आलाकमान ने पूरी कर ली है एक्सरसाइज, वही चर्चा तो राजस्थान कांग्रेस को लेकर भी है कि प्रदेश में पीसीसी चीफ बदल सकता है, लेकिन इसे लेकर अभी करना होगा थोड़ा और इंतजार यह भी पढ़े: … Read more

Year Ender 2024: चंपई बने सीएम, अल्पमत में आने वाली थी हिमाचल की सुक्खू सरकार

big news

साल 2024 के सियासी कैलेंडर के दूसरे पार्ट में हम लेकर आए हैं फरवरी माह का राजनीतिक हिसाब-किताब, जिसमें उन सभी बड़े सियासी घटनाक्रमों को शामिल किया है, जिन्होंने देश की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाला है. झारखंड और हिमाचल की राजनीति इसमें सबसे बड़े राजनीतिक मुद्दे बने. आइए जानते हैं.. झारखंड को मिला नया मुखिया साल 2024 में फरवरी माह की शुरुआत में झारखंड की राजनीति सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बने. उनके साथ दो और मंत्रियों ने भी शपथ ली. अवैध जमीन घोटाले में फंसे हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद ये फैसला लिया गया. चंपई को … Read more

हिमाचल की देहरा सीट से CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीता उपचुनाव

sukhuu

देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज आ रहे नतीजे, हिमाचल की देहरा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत की दर्ज, कमलेश ठाकुर को मिले 32,737 वोट, कमलेश ठाकुर ने भाजपा के प्रत्याशी होशियार सिंह को 9,399 वोटों के अंतर से हराया चुनाव. इस सीट पर मुख्‍य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही था, अपनी पत्नी की जीत के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- धनबल को हराया है जनबल ने, हम देहरा में जीते हैं 25 साल बाद, वहीं चुनाव जीतने के बाद कमलेश ठाकुर ने कहा- पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं … Read more

नई नवेली सांसद कंगना की मांग पर छिड़ा रण, आमजन से की एक अनोखी डिमांड

kangana ranaut

बॉलीवुड की क्वीन और पहली बार सांसद बनी कंगना रनौत ने आमजन से एक अनोखी डिमांड की है. उन्होंने कहा है कि, क्षेत्र की जनता को उनसे मिलने के लिए अपना आधार कार्ड साथ में लाना होगा. इसके साथ ही मिलने का उद्देश्य कागज पर लिखकर लाना होगा. भारतीय जनता पार्टी की मंडी से सांसद कंगना के इस बयान पर अब हिमाचल प्रदेश में सियासी ​रण छिड़ गया है. इतना ही नहीं, ​कांग्रेस की ओर से महिला सांसद पर एक करारा तंज भी कसा गया है. हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे, कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए कंगना रनौत पर जबरदस्त हमला किया है. … Read more

बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर प्रतिभा सिंह ने दिया बड़ा बयान, देखें पूरी खबर

img 1529

हिमाचल प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर दिया बयान, पत्रकारों से बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा- हमारा तो सारा जीवन कांग्रेस में ही बीता है, हम तो कांग्रेस से ही जुड़े रहे, हमारे परिवार ने कांग्रेस से की शुरुआत, कल की स्थिति में क्या होता है मैं उस पर कुछ नहीं कह सकती, आगे उनसे सवाल पूछा गया कि क्या बीजेपी आपको मंडी से लड़वाना चाहती है चुनाव? और क्या बीजेपी विक्रमादित्य को अपने खेमे में लाना चाहती है? इस पर प्रतिभा सिंह ने कहा- देखिए ये तो अभी हमने सोचा नहीं, … Read more

डीके शिवकुमार ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, देखें पूरी खबर

himachal politics

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर आए सियासी संकट को लेकर डीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्डा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, इस दौरान सीएम सुखविंदर सुक्खू भी रहे मौजूद, पार्टी आलाकमान की तरफ से शिमला भेजे गए कांग्रेस के पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा- सुखविंदर सिंह सुक्खू ही बने रहेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री, हमने कांग्रेस के सभी विधायकों से की बात, सारे मतभेद हो गए हैं दूर, हम सरकार और पार्टी संगठन में बना रहे हैं एक समन्वय समिति, इसका एलान दिल्ली से किया जाएगा, सब है एकजुट, वही इस दौरान अब तक नाराज दिख रहीं हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू … Read more

कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द, स्पीकर ने सुनाया बड़ा फैसला, देखें पूरी खबर

himachal conrgess

हिमाचल की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस के बागी विधायकों पर स्पीकर का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता की रद्द, स्पीकर ने 6 विधायकों को दिया अयोग्य करार, विधानसभा स्पीकर ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा- विधायकों ने व्हिप का किया है उल्लंघन, ये लोकतांत्रिक मूल्यों का है उल्लंघन, विधायकों ने जनादेश का किया अपमान, जिन विधायकों की सदस्यता की गई है रद्द, उनमें धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर और बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल हैं शामिल

विक्रमादित्य सिंह ने 9 घंटे बाद वापस लिया इस्तीफा, राजीव शुक्ला ने दिया बड़ा बयान

himachal congress

हिमाचल की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने वापिस लिया इस्तीफा, आज सुबह विक्रमादित्य सिंह ने सुक्खू सरकार में मंत्री पद से दिया था इस्तीफा, विक्रमादित्य सिंह ने पर्यवेक्षक से चर्चा के बाद लिया इस्तीफा वापस, वहीं कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा- विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा वापस ले लिया है, बता दें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में आए सियासी संकट को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, डी के शिवकुमार और राजीव शुक्ला नियुक्त किया था पर्यवेक्षक, सभी पर्यवेक्षक पार्टी विधायकों और सीएम सुक्खू से कर रहे हैं मुलाकात, पर्यवेक्षकों … Read more

सचिन पायलट ने हिमाचल की सुख्खू सरकार पर आए सियासी संकट को लेकर दिया बयान

sachin pilot

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार पर आए सियासी संकट से जुड़ी बड़ी खबर, हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुख्खू की सरकार पर आया सियासी संकट, इस मामले को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व टोंक से मौजूदा विधायक सचिन पायलट का बड़ा बयान आया सामने, इस मामले को लेकर आज सचिन पायलट ने सीकर में पत्रकारों के सवाल पर कहा- हमारी पार्टी ने हिमाचल में ऑब्जर्वर किए हैं नियुक्त, वो सबसे करेंगे बात और उम्मीद है बहुत जल्द मामले को सुलझा लेंगे

विक्रमादित्य सिंह ने BJP में शामिल होने की अटकलों पर दिया बड़ा बयान, देखें क्या कहा

Vikramaditya Singh

हिमाचल की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने सुक्खू सरकार में मंत्री पद से दिया इस्तीफा, विक्रमादित्य ने इस्तीफा के बाद पत्रकारों के सवाल पर कहा- मैं जो कहता हूं, वह हमेशा बेबाक तरीके से रखने में करता हूं विश्वास, मैंने जब भी कुछ कहा है, वह कहा है तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर, यह मैं कह सकता हूं मजबूती के साथ, आगे भी पूरी मजबूती के साथ रखूंगा अपनी बात, वहीं हिमाचल में सुक्खू सरकार के बचने या कांग्रेस सरकार के बचने के सवाल पर कहा- सरकार तो है मुख्यमंत्री जी की निष्ठा में, कांग्रेस की है सरकार, … Read more