हिमाचल में 25 सालों के इतिहास की सबसे कम वोटिंग! EVM में कैद हुआ भाग्य, एग्जिट पोल पर लगी रोक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022

HimachalAssemblyElection. हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया है. निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक लगभग 65.92 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. हालांकि मतदान के अंतिम आंकड़े दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियों के लौटने पर जारी किए जाएंगे. ऐसे में मतदान प्रतिशत में एक से दो फीसदी बढ़ोतरी होने का अनुमान है. यह मतदान प्रतिशत हिमाचल में हुए पिछले 5 चुनावों में हुए मतदान का सबसे कम वोटिंग प्रतिशत है. अब 24 महिलाओं सहित 412 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनावी परिणाम 8 दिसम्बर को घोषित किए जाएंगे. बता दें, निर्वाचन आयोग ने हिमाचल … Read more