24 में मोदी को रोकने के लिए विपक्ष ने कसी कमर, KCR लॉन्च करेंगे राष्ट्रीय पार्टी, कुमारस्वामी ने किया समर्थन

img 20220913 114539

Politalks.News/Bharat/KCR. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए देशभर के विपक्षी दलों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है. इसी कड़ी में बीते रविवार को हैदराबाद में मुख्यमंत्री केसीआर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बीच अहम बैठक हुई. दोनों नेताओं ने दोपहर का भोजन एक साथ किया. इसके बाद देश के राजनीतिक मुद्दों पर तीन घंटे तक चर्चा हुई. बैठक के बाद कुमारस्वामी ने केसीआर के राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश की पैरवी करते हुए कहा कि वह देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. दोनों नेताओं ने माना कि वर्तमान सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के अनुकूल … Read more