हरियाणा में सावित्री जिंदल की ताल ठोकने से आखिर क्यों बेताले हो रही बीजेपी?

haryana election

Haryana election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की लिस्ट जारी होने के बाद बगावती सुर और दल अदला-बदली का दौर बदस्तूर जारी है. इसी सूची में बीजेपी नेता सावित्री जिंदल भी शामिल हैं. सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी से चुनावी टिकट न मिलने के बाद हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. पहली सूची में नाम न होने पर उनके समर्थक जिंदल हाउस में इकट्ठा होने लगे और उसके तुरंत बाद सावित्री जिंदल ने निर्दलीय उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया. हिसार में उनका सामने डॉ. कमल गुप्ता होंगे जो लगातार तीसरी बार हिसार विधानसभा क्षेत्र से ताल ठोक रहे … Read more

हरियाणा में काम न आया तोडू ना जोडू, ‘हाथ’ से फिसली ‘झाडू’

congress vs aap in haryana assembly elections 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. प्रमुख पार्टियों सहित अन्य राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों के ऐलान किए जाने का सिलसिला भी जारी है. कांग्रेस ने 90 में से 41 और बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. वहीं आम आदमी पार्टी ने भी 20 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर कांग्रेस के अरमानों पर पानी फेर दिया है. अभी तक हरियाणा में आप और कांग्रेस के गठबंधन की कवायत चल रही थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आम आदमी पार्टी से गठजोड़ की मंशा जता चुके थे, लेकिन ऐन मौके पर आप ने ‘हाथ’ से फिसलते हुए उनकी आशाओं पर ‘झाडू’ फेर दिया.   … Read more