कमाल की राजनीति कांग्रेस की! आखिर क्या करे रावत, उत्तराखंड का रण संभालें या पंजाब का पंगा?

कांग्रेस के रणनीतिकारों पर उठने लगे सवाल

Politalks.News/Delhi. कांग्रेस पार्टी में कमाल की राजनीति हो रही है. पता नहीं है कांग्रेस आलाकमान से मामला संभल नहीं रहा है या संभालने की इच्छा नहीं हो रही है या जान बूझकर संकट पैदा किया गया है. पर हकीकत यह है कि देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कांग्रेस के सिर्फ तीन मुख्यमंत्री हैं और इन तीनों मुख्यमंत्रियों के राज्य में सरकार और संगठन का संकट चल रहा है. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब तीनों राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार का संकट सुलझ ही नहीं रहा है. महीनों से संकट चल रहा है. कभी प्रभारी बात करते हैं, कभी कोई कमेटी बात करती है तो कभी खुद … Read more

बागियों को ‘जोर का झटका’ रावत की दो टूक-‘पंजाब में अमरिंदर ही कैप्टन, उनके चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव’

रावत बोले- कैप्टन की अगुवाई में ही लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव

Politalks.News/Punjab. पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत के बीच सियासत में नया मोड़ आया है. पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने बागियों को बड़ा झटका देते हुए कहा है कि, ‘2022 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी का चेहरा होंगे. यानी कांग्रेस कैप्टन के नेतृत्व में ही एक बार फिर पंजाब में सत्ता बचाने के लिए मैदान में उतरेगी’. पंजाब कांग्रेस में हुए घमासान में पिछली बार भी प्रदेश पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने अहम रोल निभाया था. इधर सीएम अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाने के मांग को लेकर देहरादून पहुंचे पंजाब सरकार के मंत्रियों ने बंद कमरे में … Read more

‘अजय’ दांव से पसोपेश में कांग्रेस-बीजेपी, रावत का तंज- ‘दिल्ली छोड़ हमेशा के लिए आकर बस जाएं उत्तराखंड में’

'अजय' दांव से पसोपेश में कांग्रेस-बीजेपी

Politalks.News/Uttrakhand. उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बिगुल बजा दिया है. आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर बीजेपी और कांग्रेस के सामने सबसे पहले सीएम का फेस लाकर चेलेंज भी खड़ा कर दिया है. आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दून आकर कर्नल अजय कोठियाल को आप का सीएम फेस बनाने की घोषणा कर दी है. आप की इस चुनावी चाल से आने वाले दिनों में बीजेपी और कांग्रेस पर भी सीएम के फेस को लेकर दबाव बनना तय है. आप ने पहले ही उत्तराखंड में सरकार आने पर 300 … Read more

देवभूमि में बीजेपी के दांव से कांग्रेस हुई चारों खाने चित्त! अब फिर से हो रहा होमवर्क

देवभूमि में बीजेपी के दांव से कांग्रेस हुई चारों खाने चित्त!

Politalks.News/Uttrakhand. उत्तराखंड में भाजपा ने जिस तरह से तीन मुख्यमंत्री बदले हैं उससे कांग्रेस की उम्मीद बंधी है. कोरोना की महामारी और कुंभ मेले के आयोजन में आई दिक्कतों की वजह से आम हिंदू और साधु-संत भी नाराज हैं. लेकिन ऐसा लग रहा है कि भाजपा ने कांग्रेस को ही उलझा दिया है. सबको समझ में आ रहा है कि भाजपा ने किस गणित से कुमाऊँ क्षेत्र पर इतना ध्यान दिया है. नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊँ के हैं और केंद्र में मंत्री बनाए गए अजय भट्ट भी कुमाऊँ के ही हैं. गढ़वाल छोड़ कर कुमाऊँ पर इतना फोकस करके भाजपा ने कांग्रेस को उलझाया है. अब कांग्रेस की … Read more

उत्तराखंड में जहां BJP ने तीसरी बार बदल दिया मुख्यमंत्री, वहीं कांग्रेस कुमाऊं और युवा दांव में ही ‘अटकी’

पंजाब के घमासान में उलझा कांग्रेस आलाकमान

Politalks.News/Uttrakhand. उत्तराखंड में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता काफी दिनों से नए नेतृत्व की ‘ताजपोशी‘ को लेकर दिल्ली के फैसले का इंतजार ही करते रहे इस बीच भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड में तीसरी बार मुख्यमंत्री को बदलते हुए पुष्कर सिंह धामी को ‘कमान‘ सौंप कर कांग्रेस की रणनीति ‘फेल‘ कर दी. असल में राज्य कांग्रेस के बुजुर्ग नेताओं के सामने भाजपा आलाकमान ने युवा धामी को मुख्यमंत्री बना कर कांग्रेस की परेशानी और बढ़ा दी है. इसके साथ भाजपा ने ‘मिशन-22‘ के एजेंडे में राज्य के युवाओं को ‘आकर्षित‘ करने के लिए सियासी दांव चल दिया है . दूसरी ओर कांग्रेस के नेता नेतृत्व परिवर्तन को लेकर दिल्ली की ‘दौड़‘ … Read more