हरीश चौधरी कभी इशारों से बात नहीं करता, तथ्यों के साथ दूंगा जवाब भी.. थोड़ा इंतजार कीजिए
Harish Chaudhary on Ashok Gehlot. कभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी नेताओं में शामिल रहे राजस्थान के बायतू विधानसभा से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने पिछले कुछ समय से सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. वहीं बहुचर्चित कमलेश प्रजापति एनकाउंटर मामले में गहलोत सरकार द्वारा दिए गए सीबीआई जांच के आदेश के बाद से हरीश चौधरी ने सीएम गहलोत को निशाने पर ले रखा है. इसी सिलसिले में मंगलवार को बाड़मेर के सिवाना में एक कार्यक्रम में बोलते हुए हरीश चौधरी ने नाम लिए बिना सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. विधायक हरीश चौधरी ने सवाल करते हुए कहा कि मेरी सीबीआई जांच करवाने वाले जवाब दें. … Read more