बेनीवाल कांग्रेस में हुए शामिल, डोटासरा-हरीश चौधरी सहित पार्टी के दिग्गज नेता रहे मौजूद

beniwal in congress

राजस्थान में इन दिनों जारी है नेताओं के दल बदल का खेल, राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बड़े नेता उम्मेदाराम बेनीवाल कांग्रेस में हुए शामिल, उम्मेदाराम बेनीवाल बायतू से हरीश चौधरी के सामने लड़ चुके हैं चुनाव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कराई ज्वॉइनिंग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, बायतू विधायक हरीश चौधरी, पूर्व विधायक हेमाराम चौधरी व किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी रहे मौजूद

OBC आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा किसी भी स्तर पर जातिगत विद्वेष की नहीं की गई बात- हरीश चौधरी

हरीश चौधरी का बड़ा बयान

Brekaing News: OBC आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर सियासी गहमागहमी जारी, बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा OBC आरक्षण पर दिए गए बयान पर पूर्व मंत्री एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी की आई प्रतिक्रिया सामने, हरीश चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी आप कह रहे हैं कि जातिगत लड़ाई के माध्यम से फैलाया जा रहा है भ्रम, जबकि ओबीसी संघर्ष समिति द्वारा किसी भी स्तर पर जातिगत विद्वेष की नहीं की गई कोई बात, यह लड़ाई सभी वर्गो की है लड़ाई जो इस लड़ाई को जातिगत लड़ाई का दे रहा है रंग, वो मुद्दे को भटकाना और अटकाना चाहता हैं,’ हरीश चौधरी पहले भी कई बार … Read more

बेनीवाल वो ही बोलते हैं जो पीछे से बुलवाया जाता है, गुढ़ा को नहीं अभी समझ- OBC आरक्षण पर चौधरी

गहलोत के इशारे पर बोल रहे हैं बेनीवाल?

Harish Choudhry on CM Ashok Gehlot. ‘जो कुछ भी सवाल मुझसे पूछे जा रहे हैं वो सभी सवाल पूछे नहीं पूछवाए जा रहे हैं, अगर ऐसा ही कुछ है तो खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सामने से मुझसे पूछें सभी सवाल, सभी सवालों के जवाब दे दूंगा, क्योंकि मैं नेहरू का अनुयायी हूं…,’ ये कहना है गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री रहे हरीश चौधरी का. शुक्रवार को मीडिया समूह दैनिक भास्कर को दिए अपने इंटरव्यू में हरीश चौधरी ने OBC आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान एक बार फिर हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री गहलोत पर सीधे सीधे निशाना साधा. यही नहीं OBC आरक्षण के मुद्दे पर … Read more

OBC वर्ग के युवाओं के हितों के लिए किसी भी हद तक जाएगी RLP, नहीं होने देगी कुठाराघात- बेनीवाल

'कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री कर रहे युवाओं को गुमराह'

Hanuman Beniwal On OBC Reservation. प्रदेश में ओबीसी आरक्षण में विसंगतियों को दूर करने को लेकर लम्बे समय से चल रहे मुद्दे ने एक बार फिर सियासी तापमान गरमा दिया है. प्रदेश सरकार से वार्ता के बाद भी राज्य में ओबीसी वर्ग को 21 फीसदी आरक्षण का लाभ नहीं मिलने पर राजस्थान में सियासी बयानबाजी चरम पर पहुंच गई है. एक तरफ जहां खुद गहलोत सरकार के मंत्री, विधायकों ने इसे लेकर मोर्चा खोल रखा है, तो वहीं प्रदेश के युवाओं की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने वाले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार को खुली चेतावनी दी है. सांसद बेनीवाल ने कहा कि, ‘राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी किसी … Read more

पूर्व सैनिकों के मुद्दे पर गरमाई सियासत, चौधरी की मांग पर गुढ़ा ने दी अपनी ही गहलोत सरकार को चेतावनी

'... इस्तीफा देकर बजा दूंगा सरकार की ईंट से ईंट'

Rajendra Gudha Vs Hairsh Choudhry on OBC Reservation. राजस्थान की सत्ताधारी कांग्रेस में जारी सियासी घमासान की आग में आए दिन किसी न किसी मुद्दे की आहुति लगती ही जा रही है, जिसके चलते ये आग भभकती ही जा रही है. गहलोत-पायलट जैसे स्थायी मुद्दे के अलावा कभी अफसरों की ACR का मुद्दा हो, या विधायकों के इलाकों के जनउपयोगी मुद्दे हों, किसी न किसी बहाने प्रदेश कांग्रेस में आपसी खींचतान बढ़ती ही जा रही है. हाल ही में OBC आरक्षण की विसंगतियों को लेकर तेजी से शुरू हुआ विवाद अब अलग ही दिशा में जा पहुंचा है. OBC आरक्षण में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए अपनी ही … Read more

OBC आरक्षण के मुद्दे पर लगे आरोपों पर बोले खाचरियावास- मैं मुख्यमंत्री से ज्यादा पावरफुल हूं क्या?

प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान

Pratap Singh Khachariyawas on OBC Reservation. प्रदेश में लंबे समय से ओबीसी आरक्षण की विसंगति को लेकर चल रहा मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है. सरकार से वार्ता के बाद भी राज्य में ओबीसी वर्ग को 21 फीसदी आरक्षण का लाभ नहीं मिलने पर राजस्थान में सियासी बयानबाजी चरम पर पहुंच गई है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया था लेकिन आरोप लगाया जा रहा है कि खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खचारियावास द्वारा आपत्ति उठाए जाने के बाद इस मुद्दे पर फैसला नहीं हो पाया. ऐसे में अब खुद पर लगे आरोपों को मंत्री खाचरियावास ने बेबुनियाद बताया और … Read more