रावतों की ‘रार’ में फंसी कांग्रेस, टिकट बंटवारे को लेकर चरम पर पहुंची सियासत, अब रूठे ये रावत
Politalks.News/UttarakhandAssemblyElection. चुनावी तारीखों के एलान के बाद सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचल तेज हो चली है. देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) की बात करें तो यहां सत्ताधारी पार्टी बीजेपी (BJP) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सहारे सत्ता में वापसी की आस लगाए बैठी है. वहीं सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) बीजेपी के खिलाफ मौजूद एंटी इंकमबेंसी और एक के बाद एक मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर जनता के विरोध का फायदा उठा प्रदेश की सत्ता में आने की तैयारी कर रही है. सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) के रामनगर सीट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद एक और रावत ने बगावती सुर अपना लिए … Read more