क्या BJP के मुख्यमंत्री भी बजरंगबली को नहीं मानते भगवान?, AAP सांसद संजय सिंह ने पूछा केंद्र से सवाल

sanjay singh

फिल्म आदिपुरुष के स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतिशिर के बयान को लेकर जमकर हो रहा है विवाद, मनोज मुंतिशिर के बयान कि हनुमान भगवान नहीं हैं, वो थे एक भक्त, उनकी भक्ति में शक्ति थी इसलिए हमने उन्हें बनाया भगवान, अब इस बयान पर हो रहा है विवाद, विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना, AAP पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सवाल पूछते हुए कहा कि भाजपा के जिन मुख्यमंत्रियों ने अपने आशीर्वाद से बनवाई आदिपुरुष, क्या वो भी मानते हैं भगवान बजरंग बली भगवान नही हैं?, तो क्या भाजपा हनुमान चालीसा भी कर देगी बैन? इस देश को क्या क्या दिन देखना पड़ेगा?, दरअसल रामायण पर … Read more

बम बलास्ट पीड़ित परिवारों के साथ है BJP, दोषियों का संरक्षण करना कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति:-राठौड़

rajasthan bjp

15th anniversary of Jaipur serial bomb blast: जयपुर सीरीयल बम ब्लास्ट की पंद्रहवी बरसी पर आज प्रदेशभर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा पाठ व धरना प्रदर्शन किए गए. जयपुर ब्लास्ट केस में हाइकोर्ट द्वारा पुख्ता सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी किए जाने के बाद से भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ हमलावर है. भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस केस में गहलोत सरकार की ओर से कमजोर पैरवी और लापरवाह रवैये के चलते सभी आरोपी बरी किए गए. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में आज भाजपा जयपुर के झोटवाड़ा गोकुलपुरा मंडल द्वारा स्थानीय भारत माता चौक पर धरना-प्रदर्शन और हनुमान चालीसा … Read more

विधानसभा में हनुमान चालीसा की गूंज, राठौड़ ने भूपेश को बता दिया नास्तिक तो लगे जय सियाराम के नारे भी

विधानसभा में गूंजी हनुमान चालीसा

Rajendra Rathod v/s Mamta Bhupesh. राजस्थान की 15वीं विधानसभा के अंतिम बजट सत्र में बजट पर जारी बहस के बीच शुक्रवार को सदन में धर्म और हिंदू की परिभाषा को लेकर मंत्री बीडी कल्ला की बीजेपी विधायकों से जोरदार बहस हुई. इसी बीच मंदिरों के बिलों को लेकर गहलोत सरकार में मंत्री ममता भूपेश और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के इसी बीच भी तीखी नोंकझोंक हुई, जिसमें राठौड़ ने भूपेश को नास्तिक बोलते हुए सदन में ही हनुमान चालीसा का पाठ तक शुरूकर दिया . इस दौरान राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने भी हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. तो वहीं मंत्री ममता भूपेश ने भी सदन में जमकर … Read more

राजस्थान की महिलाओं को भी CM आवास के बाहर करना चाहिए हनुमान चालीसा का पाठ- नवनीत कौर

img 20220619 095401

Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर विवादों में आई अमरावती से सांसद नवनीत कौर राणा शनिवार को पति रवि राणा के साथ कोटा दौरे पर रहीं. नवनीत कौर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में केंद्र की अग्निपथ योजना की जमकर तारीफ की तो वहीं राजस्थान की महिलाओं को विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री गहलोत के आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह भी दे डाली. वहीं निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि नूपुर ने ऐसा कोई बहुत बड़ा गुनाह नहीं किया है, नूपुर के साथ दबाव की राजनीति की … Read more

MNS के कंधे पर बंदूक रख BJP ने घोटा हिंदुत्व का गला- इशारों इशारों में राउत ने साधा ठाकरे पर निशाना

‘हम आज भी चल रहे हैं बालासाहेब के सिद्धांतों पर’

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर शुरू हुई सियासत नहीं ले रही थमने का नाम. लाउडस्पीकर को लेकर 3 मई का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद राज ठाकरे और उनके कार्यकर्ता 4 तारीख यानी बुधवार को अपने ऐलान के अनुसार लाउडस्पीकर उतरवाने रोड पर उतर आए. आज महाराष्ट्र में मस्जिदों के बाहर अजान के जवाब में हनुमान चालीसा बजाई गई. मनसे कार्यकर्ताओं ने इसके वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. कार्य़कर्ताओं ने उन मस्जिदों के पास हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश की जहां लाउडस्पीकर लगे थे. वहीं पुलिस ने भी बड़ी संख्या में मनसे कार्य़कर्ताओं को पकड़ा. अब इस पुरे मामले को लेकर शिवसेना के … Read more

हनुमान चालीसा को लेकर छिड़ी सियासी जंग में हुई अंडरवर्ल्ड की एंट्री, राउत-राणा हुए आमने सामने

राउत-राणा हुए आमने सामने

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम ही नहीं ले रही है. मुंबई में मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के एलान के बाद विवादों में आई अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और शिवसेना नेता संजय राउत खुलकर आमने सामने आ चुके हैं. संजय राउत ने ट्विटर पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में नवनीत राणा का नाम लेते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की. तो वहीं नवनीत राणा ने भी शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज करवाई है. नवनीत राणा ने नागपुर पुलिस कमिश्नर को शिवसेना सांसद पर जातिसूचक शब्दों के आपमान का आरोप … Read more

घर आना है तो तरीके से आइए वरना बाला साहेब ने हमें सिखाया है दादागीरी कैसे निकालनी है- ठाकरे

हनुमान चालीसा विवाद पर ठाकरे की विपक्ष को नसीहत

Politalks.News/MaharashtraPolitics. महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर शुरू हुई राजनीति अब हनुमान चालीसा पाठ पर आकर टिक गई है (Politics on Hanuman Chalisa). मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की जिद लेकर मुंबई आए निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और उनके विधायक पति रवि राणा (Ravi Rana) की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी के बयानों पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने तीखे अंदाज में नसीहत दी है. ठाकरे ने कहा कि अगर हनुमान चालीसा का पाठ करना है तो घर आकर करिए लेकिन दादागिरी नहीं चलेगी. राणा का नाम लिए बिना ठाकरे ने कहा कि, ‘अगर आप मेरे घर आना चाहते हैं तो आइए, … Read more

हनुमान चालीसा पढ़ना अगर है राजद्रोह तो मैं भी हूं इसके लिए तैयार- फडणवीस के निशाने अघाड़ी सरकार

महाराष्ट्र में गरमाई सियासत

Politalks.News/Maharashtra. हनुमान चालिसा पढ़ना क्या राजद्रोह है? पुलिस की ओट में गुंडागर्दी की जा रही है और विरोधी दल के नेताओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है, पुलिस के होते हमारे नेता किरीट सोमैया पर हमला किया गया है और नवनीत राणा को पानी तक नहीं दिया गया है, ये कहां का लोकतंत्र है, ये कहना है महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का. महाराष्ट्र में इन दिनों सियासत गरमाई हुई है. पहले सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई, फिर लाउडस्पीकर और अब हनुमान चालीसा को लेकर सरकार और विपक्ष आमने सामने है. एक तरफ हनुमान चालीसा को लेकर सूबे की खार पुलिस ने अमरावती से निर्दलीय विधायक नवनीत राणा … Read more

लाउडस्पीकर विवाद के बाद ठाकरे-गडकरी मुलाकात पर ‘महासियासत’, राउत बोले- सब BJP द्वारा स्क्रिप्टेड

लाउडस्पीकर विवाद पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Maharashtra. लाउडस्पीकर को लेकर इन दिनों महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है. मस्जिदों में बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, ‘मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी अधिक मात्रा में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में हनुमान चालीसा के स्पीकर बजने लगेंगे.’ वहीं पार्टी प्रमुख के एलान के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के घाटकोपर ऑफिस के सामने बिना इजाजत के लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाई. जिसके बाद पुलिस ने एक एमएनएस नेता को गिरफ्तार कर लिया गया. महाराष्ट्र में जारी लाउडस्पीकर विवाद के बीच देर रात महाराष्ट्र … Read more