हमीरपुर में बढ़ रहा सियासी पारा: 4 बार के सांसद को मात दे पाएंगे पूर्व विधायक!

loksabha election

हिमाचल की हमीरपुर संसदीय सीट, यहां की राजनीति की चर्चा प्रदेश से लेकर दिल्ली तक रहती है. यूं तो हमीरपुर एक हिट स्टेशन के तौर पर अपनी पहचान रखता है लेकिन इस बार बढ़ती गर्मी में यहां का सियासी माहौल भी पूरी तरह से गर्म है. केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर यहां से जीत का चौका लगा चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी ने ठाकुर को यहां से पांचवीं बार प्रत्याशी बनाया है. उन्हें पांचवीं जीत से रोकने के लिए कांग्रेस ने ऊना जिला से संबंध रखने वाले पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को कैंडिडेट बनाकर पेंच फंसाया है. दूसरी ओर, इस सीट पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी … Read more