भाजपा ने 6 महीने में बदले 5 मुख्यमंत्री, अगले दौर में सोरेन, ठाकरे और सुशासन बाबू की बारी!

भाजपा का परिवर्तन रथ !

Politalks.News/Delhi. पिछले छह महीने में भारतीय जनता पार्टी ने पांच मुख्यमंत्री बदले हैं. असम में सर्बानंद सोनोवाल, कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा, उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत और गुजरात में विजय रुपाणी अब पूर्व मुख्यमंत्री हो गए हैं. भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसके बाद भी यह सिलसिला रूकने वाला नहीं है. कई और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बदले जा सकते हैं. मजेदार बात यह है कि सिर्फ भाजपा के मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा नहीं हो रही है, बल्कि यह कहा जा रहा है कि अब गैर भाजपा राज्यों के मुख्यमंत्री भी बदलेंगे…! दिल्ली से देश की राजनीति पर नजर रखने वाले सूत्रों का … Read more

झारखंड में हेमन्त सोरेन सरकार गिराने की साजिश का पर्दाफाश, जेएमएम ने लगाए बीजेपी पर आरोप

झारखंड में हेमन्त सोरेन सरकार गिराने की साजिश का पर्दाफाश

Politalks.News/Jharkhand. झारखंड पुलिस ने आज हेमंत सोरेन सरकार को गिराने के लिए रची जा रही एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है. सोरेन सरकार में शामिल विधायकों को पैसे का लालच देकर सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही थी. जैसे ही इसकी भनक स्पेशल ब्रांच को हुई तो उसके बाद राजधानी रांची के कई बड़े होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर साजिश में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल, हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश का पर्दाफाश एक पत्र से हुआ था. थाना प्रभारी कोतवाली को लिखे इस पत्र में साजिश का पूरा खुलासा किया गया है. यह पत्र बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल … Read more