कांग्रेस और आप मुझे कहती है भाजपा की B टीम, BJP बताती है जिन्ना, पहले तय कर लो कौन हूं मैं- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी के निशाने पर विपक्षी दल

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है. बता दें, लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी प्रदेश की 182 विधानसभा सीटों में से 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. इसी सिलसिले में सोमवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए सभी विपक्षी दलों को लिया आड़े हाथ. ओवैसी ने कहा कि, ‘कांग्रेस और आप पार्टी मुझ पर इलजाम लगाती रहती है कि में BJP की ‘बी टीम’ हूँ. तो वहीं बीजेपी मुझे नया जिन्ना कहती … Read more

केजरीवाल हैं मोदी के भाई की तरह, लोगों को हायर कर पैसो के दम पर करा रहे हैं चुनाव प्रचार- CM गहलोत

सीएम गहलोत ने केजरीवाल को बताया मोदी का भाई

Politalks.News/Rajasthan. इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है. एक तरफ जहां गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकेले ही चुनावी कमान संभाल रखी है तो वहीं आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता भी लगातार चुनावी सभाएं कर बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है. लेकिन इस विधानसभा चुनाव में सबसे शांत नजर आ रही कांग्रेस भी अब चुनावी तैयारियों में लग गई है. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर आब्जर्वर बनाये गए राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले दो दिन से गुजरात में डेरा जमाए बैठे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को सीएम गहलोत ने अहमदाबाद में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते … Read more

24 घंटे फ्री बिजली देने का जादू है सिर्फ मेरे पास, श्रीकृष्ण ने दी मुझे ये विद्या- गुजरात में गरजे केजरीवाल

केजरीवाल का मिशन गुजरातmission gujarat copy

Politalks.News/Gujarat. साल 2022 के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है. दिल्ली के बाद पंजाब में अपना परचम लहराने के बाद आम आदमी पार्टी की नजरें इन दोनों राज्यों पर है. यही कारण है कि आम आदमी पार्टी पर एक के बाद एक लग रहे आरोपों के बीच पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक गुजरात दौरे पर हैं. यही नहीं दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में हुए घोटाले में कथित आरोप दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. ये दोनों चुनाव आप के … Read more

गर्भवती बिलकिस बानो से गैंगरेप व 7 लोगों के हत्यारों को रिहा कर क्या संदेश देना चाहती है गुजरात सरकार?

दोषियों की रिहाई पर बोली बिलकिस बानो

Politalks.News/Gujarat/BilkisBano. गुजरात में गोधरा कांड के दौरान 2002 में बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा पाए सभी 11 दोषी सोमवार को गोधरा उप कारागार से रिहा हो गए. गुजरात सरकार ने अपनी क्षमा नीति के तहत सभी दोषियों की रिहाई को मंजूरी दे दी. मुंबई में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को 21 जनवरी 2008 को सामूहिक बलात्कार और बिलकिस बानो के परिवार के सात सदस्यों की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. दोषियों की रिहाई के बाद बिलकिस बानों का पहला बयान सामने आया है. बिलकिस ने बुधवार को कहा कि इस कदम ने न्याय के प्रति … Read more

18 से 19 साल तक पीएम मोदी ने किया विषपान, मैंने नजदीक से उन्हें इस दर्द को झेलते हुए देखा है- शाह

पीएम मोदी ने किया विषपान

Politalks.News/GujaratRiots/AmitShah. 2002 में हुए गुजरात दंगों में मारे गए कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफ़री की विधवा ज़किया जाफ़री की याचिका को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ख़ारिज कर दिया है. शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली क्लीन चिट को बरकरार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने जकिया जाफरी की याचिका को ये कहकर ख़ारिज कर दिया कि इसमें कोई मेरिट नहीं है. एक तरफ तो जहां गुजरात दंगों के पीड़ितों को सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से निराशा हाथ लगी है तो वहीं भाजपा खेमे में ख़ुशी की लहर है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद देश के गृहमंत्री … Read more

AIMIM के गुजरात चीफ को मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर बोला उसी ने की है मुसेवाला की हत्या

AIMIM नेता को मिली धमकी

Politalks.News/Gujarat/AIMIMChief. हाल ही में पंजाब में हुई फेमस सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद से देशभर में कई पार्टी नेताओं को धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं. ताजा मामले में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के गुजराज प्रदेश अध्यक्ष साबिर काबलीवाला को जान से मारने की धमकी दी गई है. मंगलवार रात काबलीवाला को फोन कॉल पर धमकी देने वाले शख्स ने खुद का नाम इमरान बताया. धमकी देने वाले शख्स ने काबलीवाला से कहा गया कि अगर जान बचानी है तो बैग भरकर पैसे चुकाने होंगे. अहमदाबाद के गायकवाड़ हवेली पुलिस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर … Read more

अगले 10 दिनों में BJP में शामिल होंगे हार्दिक पटेल! दिए बड़े संकेत, कहा- हां मैंने बदल ली है विचारधारा

img 20220524 wa0123

Politalks.News/Gujarat/HardikPatel. हाल ही में कांग्रेस छोड़ने का एलान करने वाले गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने एक इंटरव्यू के दौरान ने अपने सियासी भविष्य को लेकर अगले 10 दिनों के अंदर बड़ी घोषणा के संकेत दिए हैं. आपको बता दें लम्बे समय से पार्टी गतिविधियों को लेकर नाराज चल रहे गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल ने पिछले दिनों एक ट्वीट के जरिए कांग्रेस की सदस्यता छोड़ने का ऐलान किया था. इंटरव्यू के दौरान पटेल ने अपने मित्र जिग्नेश मेवाणी की टिप्पणियों पर भी जवाब दिया. साथ ही कहा कि मेरे कांग्रेस छोड़ने के फैसले से मेरी पत्नी और सारा परिवार बहुत खुश है. प्रसिद्ध … Read more

अपनी ही विचारधारा से समझौता कर रहे हैं हार्दिक- पटेल के बयानों पर जिग्नेश मवानी ने खोला मोर्चा

img 20220522 151332

Politalks.News/GujaratPolitics. नव संकल्प शिविर के बाद पार्टी के शुरू होने वाले ‘भारत जोड़ो’ अभियान की शुरुआत से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी का दामन छोड़ दिया. इसके साथ ही हार्दिक ने पार्टी आलाकमान और राहुल गांधी पर भी गंभीर आरोप भी लगाए. लेकिन इसी बीच हार्दिक पटेल के जिगरी माने जाने वाले निर्दलीय विधायक ने अब हार्दिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गुजरात के वडगाम से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने हार्दिक पटेल के आरोपों और सवालों पर जबरदस्त पलटवार किया है. हार्दिक पटेल ने 19 मई को अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर … Read more

आदिवासी रैली में बोले राहुल- यहां विरोध के लिए भी लेनी पड़ती है इजाजत, बनाना पड़ेगा नया गुजरात

आदिवासी रैली में बोले राहुल

Politalks.News/RahulGandhi/Gujarat. साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अब कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियों तेज कर दी हैं. कांग्रेस इस बार एक अलग ही अंदाज के साथ काम कर रही है. क्योंकि वो जानती है कि अगर बीजेपी को आगामी चुनावों में मात देनी है तो फिर अभी से कमर कसनी होगी. इसी कड़ी में राजस्थान के उदयपुर में 13 से 15 मई तक होने वाले कांग्रेस के नव-संकल्प चिंतन शिविर से पहले राहुल गांधी आज मंगलवार को गुजरात पहुंचे. राहुल गांधी ने यहां दाहोद में आदिवासी सत्याग्रह रैली को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और आदिवासियों को साधने … Read more