गुजरात के 18वें सीएम भूपेंद्र पटेल कैबिनेट में जातीय समीकरण, युवा, अनुभव और परफॉर्मेंस का गठजोड़

भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार गुजरात के  मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Gujarat CM Bhupendra Patel Oath: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की लगातार सातवीं और ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार को दोपहर दो बजे भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में भूपेंद्र पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई. राजधानी गांधीनगर के हैलीपैड मैदान में सीएम भूपेंद्र पटेल और उनके 16 मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित देशभर बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे. … Read more

नरेंद्र ने गुजरात में लगा दी पूरी ताकत ताकि सारे रिकॉर्ड तोड़ सके भूपेंद्र- प्रचंड जीत के बाद बोले PM मोदी

img 20221208 215439

Gujarat Assembly Election Result 2022: गुजरात विधानसभ चुनाव में लगातार 7वीं बार प्रचंड जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहले से की जा चुकी घोषणा के मुताबिक भूपेंद्र पटेल ही लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. इसी बीच जीत के जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली के BJP हेड ऑफिस से पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव के नतीजों को लेकर जनता का शुक्रिया अदा किया और कहा कि, ‘मैं जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं. बीजेपी बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है. युवाओं ने साबित … Read more

रघु शर्मा ने ली गुजरात चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी, प्रभारी पद से दिया इस्तीफा

img 20221208 wa0188

गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को लिखे अपने इस्तीफा पत्र में गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने कहा- मैं गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी की अप्रत्याशित हार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी लेता हूं और इस वजह से मैं प्रदेश प्रभारी पद से इस्तीफा देता हूं, आपसे प्रार्थना है कि मेरा गुजरात प्रभारी पद से इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें,’ गुजरात चुनाव परिणामों में राज्य में पिछले 27 सालों से सत्तारूढ बीजेपी एक बार फिर ऐतिहासिक जीत की है दर्ज, तो वहीं कांग्रेस को 2017 के चुनावों से भी कम … Read more

ऐतिहासिक जीत के बाद 12 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, भाजपाइयों ने कांग्रेस पर कसे तंज

BJP in Gujarat Election 2022

BJP in Gujarat Election 2022: सारे कयासों को धता बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने यह साबित कर दिया है कि गुजरात भाजपा का अभेद किला है. पहले की चुनावी जीत के सभी रिकार्ड्स तोड़ते हुए इस बार के गुजरात विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि मतगणना की प्रक्रिया जारी है लेकिन अब तक के रुझानों के अनुसार गुजरात में इस बार बीजेपी 155 से 157 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है. जबकि विरोधी पार्टी कांग्रेस काफी पीछे रहते हुए महज 15-16 सीटों पर जीत पा रही है. वहीं बड़े बड़े दावे करने वाली अरविंद केजरीवाल … Read more

BJP ने गुजरात में तोड़े सारे रिकॉर्ड, हिमाचल में नहीं तोड़ पाई ट्रेंड, मैनपुरी में डिंपल तो सरदारशहर में कांग्रेस तय

img 20221208 wa0139

गुजरात और हिमाचल प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, लेकिन अभी तक कि मतगणना से ही स्थिति हुई बिलकुल साफ, गुजरात में 150 से ज्यादा सीटों पर विजयश्री के साथ जहां अभी तक की जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बार फिर से बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है, तो वहीं हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर के बावजूद पाला कांग्रेस के पक्ष में जाता आ रहा है नजर, हिमाचल में बीजेपी नही तोड़ पाएगी सालों पुराना एक बार तू-एक बार मैं का ट्रेंड, यहां कांग्रेस के खाते में 35-36 सीटें जाती आ रही हैं साफ नजर, वहीं बात करें मैनपुरी में … Read more

ट्रेंड के विपरीत गुजरात चुनाव में मत प्रतिशत का कम होना BJP के लिए चिंताजनक, सीटें गिरने का है संकेत

img 20221206 090542

GujaratAssemblyElections. गुजरात विधानसभा चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण का मतदान बीते रोज सोमवार को समाप्त हो गया. चुनाव के इस दूसरे फेज में 14 जिलों की 93 सीटों के लिए मतदान हुआ. चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, गुजरात मे सैकेंड फेज में 59.71% मतदान हुआ. यह आंकड़ा शाम 5 बजे तक का है. हालांकि यह फाइनल डेटा नहीं है. फाइनल आंकड़ों में मामूली बढ़त हो सकती है और दूसरे फेज का यह आंकड़ा 64 से 65 फीसदी तक जा सकता है. बता दें कि सबसे ज्यादा 65.84% साबरकांठा में और सबसे कम 54.26% मतदान महिसागर में दर्ज किया गया. दूसरे फेज में 833 कैंडिडेट्स मैदान में … Read more

गुजरात चुनाव: दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू, 93 सीटों पर 833 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में होगा कैद

img 20221205 082251

GujaratAssemblyElections. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरु हो गई है. सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम5 5 बजे तक चलेगा. दूसरे चरण में राज्य की कुल 182 सीट में से 93 विधानसभा सीट पर 833 उम्मीदवारों के लिए गुजरात की जनता अपने मत का प्रयोग कर रही है. दूसरे चरण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (घाटलोदिया से), पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (विरमगाम से) और अल्पेश ठाकोर (गांधीनगर दक्षिण से) सरीखे नेताओं का भविष्य EVM में कैद होगा. वहीं दूसरे चरण के मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के साबरमती विधानसभा क्षेत्र और पीएम मोदी की मां हीराबेन गांधीनगर में अपने मत का इस्तेमाल … Read more

रोचक: गुजरात चुनाव में ‘मूंछ वाला प्रत्याशी’ लाना चाहता है मूंछ बढ़ाने के लिए कानून

img 20221204 103539

GujaratAssemblyElections. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को यानी कल सोमवार को होना है. चुनावी प्रचार समाप्त हो चुका है और मतदान के एक दिन पहले यानी आज रविवार को सभी उम्मीदवार एवं समर्थक घर घर जाकर मतदाताओं से मान मनुहार करने में जुटे हुए हैं. वैसे तो दूसरे चरण की 93 विधानसभा सीटों पर 750 से अधिक उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन इनमें से एक ऐसे भी प्रत्याशी हैं जिनका लक्ष्य चुनाव जीतने से जयादा मूंछ बढ़ाने के लिए कानून बनाना है. उन्होंने प्रण लिया है कि जब तक वे ऐसा नहीं कर पाते, चुनाव लड़ते रहेंगे. वे खुद भी इस … Read more

गुजरात चुनाव का दूसरा चरण बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए बना सत्ता-प्रतिष्ठा का सवाल!

gujarat assembly elections 2nd faze day

GujaratAssemblyElections. गुजरात विधानसभा चुनाव का पहला चरण समाप्त हो चुका है. पहले चरण में 17 जिलों की 89 विधासभा सीटों पर करीब 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है. बताया जा रहा है कि यह पिछले 10 सालों के इतिहास में सबसे कम वोट प्रतिशत है. 5 दिसम्बर को गुजरात विस चुनाव का दूसरे चरण का मतदान है जिसमें 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. हालांकि पहले चरण में मतदान का प्रतिशत अनुमान से भी काफी कम रहा लेकिन चुनावों का अगला फेज बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस के लिए भी काफी अहम रहने वाला है. इसकी वजह है कि गुजरात चुनावों का दूसरे चरण का … Read more

गुजरात चुनाव: अमरेली सीट पर जीत का चौका लगा पाएंगे परेश धनाणी! इस बार राह नहीं होगी आसान

अमरेली का चुनावी घमासान

GujaratAssenblyElections2022. गुजरात विधानसभा चुनावों में अमरेली जिले की अमरेली सीट कुछ खास चर्चा में है. यह सीट पिछले दो चुनावों से लगातार कांग्रेस के पाले में जा रही है और परेश धनाणी ने विपक्षी दल को चुनावों में दिन में भी तारे दिखाए हैं. धनाणी चौथी बार कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में डटे हैं और जीत के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं. अगर कांग्रेस 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने में सफल होती तो पूरी संभावनी बनती कि परेश धनाणी मुख्यमंत्री के प्रमुख दावेदार बनते. हालांकि कांग्रेस बहुमत से थोड़ा पीछे रहे गई और बीजेपी ने फिर से सत्ता हासिल कर ली. गुजरात … Read more